Author: News Desk

रायपुर: उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार का मूल ध्येय प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का प्रकाश पहुँचाना है। दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के कई मेधावी युवा विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण समय पर प्रवेश नहीं ले सके थे। हम नहीं चाहते कि तिथियों के फेर में किसी भी योग्य विद्यार्थी का एक साल खराब हो या वह उच्च शिक्षा से वंचित रह जाए। छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रवेश की तारीख 31 अगस्त तक बढ़ाई गई है। मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करता हूँ कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं।…

Read More

रायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय स्तर पर सामने आ रहे विभिन्न विषयों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान उनकी बातों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझकर उनका समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों द्वारा बताई…

Read More

रायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने डॉ. खूबचंद बघेल और स्वामी आत्मानंद महाराज जैसी महान विभूतियों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में लाखों लोग जन्म लेते हैं, लेकिन अमर वही होते हैं जो अपने सत्कर्मों से समाज का निर्माण करते हैं और इतिहास रचते हैं। इस अवसर पर ​मंत्री ने 20 लाख रूपए से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया। छत्तीसगढ़ निर्माण की पृष्ठभूमि का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि ​पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का…

Read More

रायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान, अमर सेनानियों के शौर्य एवं बलिदान, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा तथा राज्य की सुशासन और विकास यात्रा को प्रदर्शनी में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसी क्रम में बी.पी. पुजारी गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल, राजातालाब रायपुर के विद्यार्थियों ने शिक्षिकाओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थी मानवी साहू, पलक साहू,…

Read More

चम्बा हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 दर्ज की गई। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। खास बात यह है कि दो दिन पहले शुक्रवार को भी चम्बा में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। लगातार आ रहे झटकों के बीच अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला…

Read More

खारान बलूचिस्तान के खारान जिले में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक व्यापक सैन्य अभियान छेड़ा हुआ है। सूत्रों और स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, लज्जे इलाके में जमीनी सैनिकों की तैनाती के साथ-साथ लड़ाकू हेलीकॉप्टरों और सैन्य ड्रोन से बड़े पैमाने पर हवाई कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन के दौरान हुए एक ड्रोन हमले में एक स्थानीय किसान की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य नागरिकों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इन मौतों और नुकसान के आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना बाकी है। कई जिलों में फैला सैन्य अभियान पाकिस्तानी सेना ने…

Read More

नई दिल्ली कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दिल्ली में परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार की रणनीति विफल होने की पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया कि बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा पेश किए गए इस बिल को विपक्ष की एकजुटता के कारण संसद में पारित नहीं कराया जा सका. कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, एनसीपी और डीएमके ने एकजुट होकर फ्लोर मैनेजमेंट में सरकार का साथ नहीं दिया. सरकार संसद में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में असमर्थ रही और 17 अप्रैल को उसे बड़ा झटका लगा. अब सरकार अपनी विफलता छिपाने के लिए विपक्ष पर आरोप मढ़ रही है.…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने नई कैंसर इकाई में उपलब्ध उपचार सुविधाओं एवं अत्याधुनिक मशीनरी का अवलोकन किया तथा अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान श्री साय ने डॉ. संदीप दवे के भाई श्री प्रदीप दवे को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल पिछले 36 वर्षों से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा और छत्तीसगढ़ निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी छत्तीसगढ़ के निर्माता और प्रदेशवासियों की भावनाओं को सम्मान देने वाले महान राष्ट्रनायक थे। छत्तीसगढ़ राज्य…

Read More

पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल में आज से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रविवार को नेताजी इनडोर स्टेडियम से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, बंगाल में आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक लगभग 3.39 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अधिक से अधिक पात्र लोगों को इसके दायरे में लाए जाने के कारण इस संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है आयुष्मान भारत के साथ ही रविवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को भी…

Read More