Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    Human India NewsBy Human India NewsSeptember 16, 202466 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    *- चारों विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी ने आवंटित किए चुनाव चिन्ह*

    *पटौदी विधानसभा में 7 प्रत्याशी मैदान में, रिटर्निंग अधिकारी दिनेश लुहाच ने अलॉट किए चुनाव चिन्ह*

    गुरूग्राम ।विधानसभा आम चुनाव 2024 की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नामांकन वापसी के अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। जिला की चारों विधानसभा में अब कुल 47 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिला की चारों विधानसभा नामतः पटौदी, गुड़गांव, बादशाहपुर व सोहना में संबंधित रिटर्निंग अधिकारी ने अपनी कोर्ट में उपस्थित सभी प्रत्याशियों व उनके इलेक्शन एजेंट को दोपहर तीन बजे के उपरांत चुनाव चिन्ह का आवंटन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी निशांत कुमार यादव ने सभी 47 प्रत्याशियों से आह्वान किया है कि वे सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता को बनाए रखे। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए प्रचार प्रसार करें। 

     

    *पटौदी विधानसभा में 7 प्रत्याशी मैदान में, रिटर्निंग अधिकारी दिनेश लुहाच ने अलॉट किए चुनाव चिन्ह*

    पटौदी विधानसभा में एक प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापिस लेने उपरांत अब 7 उम्मीदवार मैदान में है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम दिनेश लुहाच ने सभी 7 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किया। इसमें जननायक जनता पार्टी से अमरनाथ जेई को

    चाबी, भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस से पर्ल चौधरी को हाथ का निशान, इंडियन नेशनल लोकदल से पवन कुमार बहोड़ा को ऐनक,

    आम आदमी पार्टी से प्रदीप जाटौली को झाड़ू, भारतीय जनता पार्टी से बिमला चौधरी को कमल का निशान, निर्दलीय उम्मीदवार सत्यवीर को एयरकंडीशनर व गुरदास को सेब का चुनाव चिन्ह अलॉट किया गया।

     

     

     

    *सोहना विधानसभा में रिटर्निंग अधिकारी होशियार सिंह ने 10 उम्मीदवार को अलॉट किए चुनाव चिन्ह*

    सोहना विधानसभा में 9 प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापिस लेने उपरांत अब 10 उम्मीदवार मैदान में है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम होशियार सिंह ने सभी 10 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किया। इसमें भारतीय जनता पार्टी से तेजपाल को कमल का फूल, आम आदमी पार्टी से धर्मेंद्र को झाड़ू, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से रोहताश सिंह को हाथ का निशान, बहुजन समाज पार्टी से सुंदर भड़ाना को हाथी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से अताउल्ला खान को प्रेशर कुकर, आजाद समाज पार्टी (कांसीराम) से विनेश कुमार को केटल, निर्दलीय उम्मीदवार

    कल्याण सिंह को कांच का गिलास, जावेद एहमद को बैट, दयाराम को कैंची व सुभाष चंद को बाल्टी का निशान अलॉट किया गया।

     

    *बादशाहपुर विधानसभा में दो प्रत्याशी ने लिया अपना नामांकन वापिस, रिटर्निंग अधिकारी अंकित चोकसी ने 13 उम्मीदवार को अलॉट किए चुनाव चिन्ह*

    बादशाहपुर विधानसभा में 2 प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापिस लेने उपरांत अब 13 उम्मीदवार मैदान में है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंकित चोकसी ने सभी 13 उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किया। इसमें बहुजन समाज पार्टी से जोगिंदर सिंह को हाथी, भारतीय जनता पार्टी से नरबीर सिंह को कमल का फूल, आम आदमी पार्टी से बीर सिंह को झाड़ू, भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस से वर्धन यादव को हाथ का निशान, जननायक जनता पार्टी से सुरेंद्र कुमार को चाबी,

    भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से चंद्रपाल को बांसुरी, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्युनिस्ट) से बलवान सिंह को कांच का गिलास, निर्दलीय उम्मीदवार कुमुदिनी जांघू को बाल्टी, रविंद्र यादव को दूरबीन, राकेश भारद्वाज को गैस सिलेंडर, रामभक्त यादव को ऑटो रिक्शा, विनोद कुमार को कैलकुलेटर व सतीश को बैटरी टॉर्च चुनाव चिन्ह अलॉट किया गया।

     

    *गुड़गांव विधानसभा में 17 प्रत्याशी मैदान में, आरओ रविंद्र कुमार ने अलॉट किए चुनाव चिन्ह*

    गुड़गांव विधानसभा में तीन प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन वापिस लेने उपरांत अब 17 उम्मीदवार मैदान में है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र कुमार ने सभी 17 उम्मीदवारों को

    गुड़गांव विधानसभा के सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार दुग्गा की मौजूदगी में चुनाव चिन्ह अलॉट किया। इसमें जननायक जनता पार्टी से अशोक जांगड़ा को चाबी, इंडियन नेशनल लोकदल से गौरव भाटी को ऐनक, आम आदमी पार्टी से निशांत आंनद को झाड़ू, भारतीय जनता पार्टी के मुकेश शर्मा को कमल का फूल, भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस से मोहित ग्रोवर को हाथ का निशान, जनसेवक पार्टी से अंकित अलग को कलम की निब सात किरणों के साथ, नेहरू जनहित कॉंग्रेस से जवाहर लाल को एयरकंडीशनर, भारतीय किसान पार्टी से राजेश को चारपाई,

    निर्दलीय उम्मीदवार में अक्षत गैत को पानी का जहाज,

    नरेंद्र कुमार को सिलाई मशीन, नरेंद्र कुमार बत्रा को बैट्समैन, नवीन गोयल को कांच का गिलास, महाबीर सिंह को मोतियों का हार, मुकेश शर्मा को ऑटो रिक्शा, संजय लाल को नागरिक,

    सुनील को सीटी व सोहन लाल शर्मा को ट्रे का निशान अलॉट किया गया।

    0000

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का किया विमोचन

    August 11, 2026

    हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की नई टीम घोषित 

    August 1, 2026

    पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम : युवाओं की मेहनत, पारदर्शिता और विश्वास की सुरक्षा का सशक्त कानूनी आधार

    August 1, 2026

    हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल –

    July 22, 2026

    बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 20, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

    July 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202466 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202466 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.