Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा

    November 28, 2026

    मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम वासियों को दी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात

    November 28, 2026

    नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Saturday, November 28
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के ‘बेगमपुरा’ के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सैनी

    सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के ‘बेगमपुरा’ के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सैनी

    Human India NewsBy Human India NewsNovember 28, 20260 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    फरीदाबाद में समरसता संकल्प यात्रा का भव्य अभिनंदन, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विशाल जनसभा

    फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति-पाति की राजनीति करने के बजाय समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान एवं अवसर प्रदान करने की विचारधारा में विश्वास रखती है। सामाजिक समरसता हमारी सरकार की सोच, नीतियों और कार्यशैली की मूल भावना है। सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने सदियों पहले जिस भेदभावमुक्त और समतामूलक समाज की कल्पना की थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उसी संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की छत्तीस बिरादरी का आपसी भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत है और सामाजिक एकता को मजबूत करते हुए सभी वर्गों के उत्थान के नए आयाम स्थापित करना सरकार की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 में सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा की विशाल अभिनंदन सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व यात्रा का बदरपुर बॉर्डर पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित विशाल जनसभा के बाद फरीदाबाद में भी यात्रा के हरियाणा से विदाई समारोह में सहभागिता की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत की महान संत परंपरा ने सदैव समाज को जोडऩे का कार्य किया है। संत-महापुरुष चाहे किसी भी जाति, वर्ग या समाज में जन्मे हों, वे संपूर्ण मानवता के लिए पूजनीय और आदरणीय हैं। उनके विचार किसी एक समाज की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की साझा धरोहर होते हैं। उन्होंने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज ने उस समय समानता, मानवता और सामाजिक न्याय की अलख जगाई, जब समाज ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों से ग्रस्त था। उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने समाज को जन्म और जाति के आधार पर नहीं, बल्कि मानवीय गुणों, कर्म और आचरण के आधार पर व्यक्ति का सम्मान करने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज की ‘बेगमपुरा’ की परिकल्पना ऐसे समाज का सपना है, जहां कोई दुखी, वंचित या भेदभाव का शिकार न हो और प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मूलमंत्र इसी समतामूलक सोच का आधुनिक एवं व्यावहारिक स्वरूप है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने सभी समाजों के संतों, महापुरुषों और महान समाज सुधारकों की जयंती मनाने तथा उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। पूर्ववर्ती सरकारों के समय अनेक महापुरुषों के योगदान को वह व्यापक पहचान और सम्मान नहीं मिल सका, जिसके वे अधिकारी थे। हमारी सरकार संत-महापुरुषों की विरासत को सम्मान देने के साथ उनके आदर्शों को जनकल्याणकारी नीतियों का आधार बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलना भारतीय जनता पार्टी की मूल प्रतिबद्धता है। संत-महापुरुष चाहे किसी भी समाज से आते हों, वे हम सभी के लिए समान रूप से पूजनीय हैं। सद्गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, प्रेम एवं मानवता का मार्ग दिखाया। सामाजिक समरसता भाजपा की मूल विचारधारा है और केंद्र एवं प्रदेश सरकार उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मंत्री विपुल गोयल, कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी, राव नरबीर सिंह एवं राजेश नागर, भाजपा प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता एवं गोपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुग्गल, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. शिवेश कुमार राम तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना, मुकेश शर्मा, श्रीमती विमला चौधरी, तेजपाल तंवर, होडल विधायक हरेंद्र रामरतन, दिल्ली के विधायक गजेन्द्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, चेयरमैन गुरनाम सैनी, ओमप्रकाश एवं यशपाल ठाकुर भी मौजूद रहे। भाजपा संगठन की ओर से फरीदाबाद जिलाध्यक्ष्र पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महानगर जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह भाजपा कार्यकर्ता तथा सर्वसमाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम वासियों को दी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात

    November 28, 2026

    Meta India मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन, पुलिस की रोक के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज, कई नेता गिरफ्तार

    November 28, 2026

    ए जर्नी ऑफ लव सिर्फ किताब नहीं, एक मां, पत्नी और बेटी की दास्तान: अशोक बुवानीवाला

    November 28, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण

    November 27, 2026

    वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

    November 27, 2026

    मुख्यमंत्री ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित

    November 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.