Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उफरैंखाल को मिली 8.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

    November 28, 2026

    बेटियों को समान अवसर और सुरक्षित माहौल देना सबकी जिम्मेदारी : रेखा आर्या

    November 28, 2026

    पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

    November 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, November 29
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

    वेदों के ज्ञान के साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी दक्ष बनें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

    Human India NewsBy Human India NewsNovember 27, 20261 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    *श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

    *गुरुकुल चरित्रवान और संस्कारवान नागरिकों के निर्माण की टकसाल*

    *मुख्यमंत्री ने संस्कृत गुरुकुल को 21 लाख रुपये देने की घोषणा की*

    *हरियाणा सरकार संस्कृत के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री*

    चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे वेदों की ऋचाओं के ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक में भी दक्ष बनें और विकसित हरियाणा तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला माता मनसा देवी मंदिर परिसर स्थित श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्कृत गुरुकुल के विकास एवं शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।

    इससे पूर्व उन्होंने गुरुकुल परिसर में मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन में भाग लिया और आहुति अर्पित की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुकुल के 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाने के साथ-साथ हमें आगामी 25 वर्षों के लिए भी नए संकल्प लेने होंगे। जब यह गुरुकुल अपनी स्वर्ण जयंती मनाएगा, तब तक भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका होगा। विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण में विद्यार्थियों, आचार्यों और नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

    उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए 25 वर्षों का सफर तय करना उसकी तपस्या, त्याग, समर्पण और उच्च आदर्शों एवं मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि संस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के सामूहिक प्रयासों और निरंतर साधना का परिणाम होती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मुक्ति नाथ वेद विद्याश्रम एक ऐसी टकसाल है, जहाँ चरित्रवान और संस्कारवान नागरिक गढ़े जाते हैं। इसने पिछले 25 वर्षों में विद्यार्थियों को वैदिक मंत्रों और शास्त्रों का कंठस्थ ज्ञान देने के साथ-साथ उनके भीतर राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा भाव और उच्च नैतिक चरित्र का निर्माण भी किया है। यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर निकले विद्यार्थी आज देश और दुनिया के कोने-कोने में भारतीय संस्कृति के ध्वजवाहक बनकर समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं

    उन्होंने कहा की आज के इस डिजिटल और एआई के युग में गुरुकुलों और संस्कृत की विशेष प्रासंगिकता बनी हुई है। जब भी मानव मानसिक अशांति, नैतिक पतन या पर्यावरण संकट के अंधकार में भटका है तो उसे राह दिखाने का काम इन्हीं गुरुकुलों और वेदों के ज्ञान ने किया है। संस्कृत केवल पूजा-पाठ या कर्मकांड की भाषा नहीं है, यह विज्ञान, गणित, खगोलशास्त्र, आयुर्वेद, योग और जीवन प्रबंधन के ज्ञान का अक्षय भंडार है।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम वासियों को दी आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सौगात

    November 28, 2026

    Meta India मुख्यालय के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन, पुलिस की रोक के बावजूद कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज, कई नेता गिरफ्तार

    November 28, 2026

    ए जर्नी ऑफ लव सिर्फ किताब नहीं, एक मां, पत्नी और बेटी की दास्तान: अशोक बुवानीवाला

    November 28, 2026

    सद्गुरु श्री रविदास जी महाराज के ‘बेगमपुरा’ के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सैनी

    November 28, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ‘खेल महाकुम्भ हरियाणा-2026’ के शुभंकर का लोकार्पण

    November 27, 2026

    मुख्यमंत्री ने यूथ ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज गुंजन को 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से किया सम्मानित

    November 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202476 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.