Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और किसानों की आजीविका के साधनों का विस्तार करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत निजी डबरी एवं तालाब निर्माण के कार्यों को स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत 80 निजी डबरी निर्माण कार्यों के लिए 2.35 करोड़ रुपये तथा निजी तालाब निर्माण के लिए 2.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार दोनों प्रकार की जल संरचनाओं के निर्माण के लिए कुल 5.01 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल…
रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था लगातार सशक्त हो रही है। शिक्षकों के समर्पण और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था लगातार सशक्त हो रही है। दुर्ग जिले के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के अंतर्गत दुर्ग और बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षकों का…
मुंबई भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को दिन निवेशकों के लिए मंगलमय साबित हुआ. खासतौर पर कारोबार का आखिरी घंटा, उस दौरान एक खबर आई और फिर सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स मानो रॉकेट बन गए. ताबड़तोड़ तेजी के साथ भागते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा चढ़कर 73,000 के स्तर को पार कर गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स एक झटके में 22,700 के पार निकल गया। Nifty 350 अंक से ज्यादा का उछाल आया. शेयर बाजार में इस जोरदार तेजी के चलते निवेशकों ने तगड़ी कमाई करते हुए 4 लाख…
गांधीनगर गुजरात के गांधीनगर नगर निगम की 11 वार्डों की 44 सीटों पर मंगलवार को मतगणना हुई. बीजेपी ने 38 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस मात्र पांच सीटों पर जीती है. वहीं, आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला. खास बात तो ये है कि एक सीट पर एक निर्दलीय प्रत्याशी की भी जीत हुई है। पिछले नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं, कांग्रेस को दो और आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली थी. इस बार बीजेपी के सामने अपने पिछले प्रदर्शन को…
रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय उच्चाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ’सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को गंभीरता से लें, समस्याओं का कराएं भौतिक सत्यापन’ मुख्य सचिव श्री विकासशील ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में अब तक राज्य में लगभग दो लाख शिकायतें दर्ज की…
रायपुर: उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम (जिला-गरियाबंद) के प्राध्यापकों द्वारा संपादित ज्ञानवर्धक एवं शोधपरक पुस्तक एनवायर्नमेंटल मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट का आज राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने विमोचन किया। श्रीवर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। इसका सीधा मतलब एक ऐसी शिक्षा प्रणाली से है जो न केवल छात्रों को मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाती है, बल्कि उन्हें प्रकृति के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक भी बनाती है। इस महत्वपूर्ण ग्रंथ का…
रायपुर: सूरजपुर जिला के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़कों की खराब स्थिति को लेकर मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कड़ा रुख अपनाया है। क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की बदहाली से आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने कलेक्टर, सूरजपुर को पत्र लिखकर संबंधित सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने पत्र में उल्लेख किया है कि नई बनी सड़कों की खराब हालत के…
रायपुर: राज्य के युवाओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक बड़ी सौग़ात मिली है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ को पहले शासकीय होम्योपैथी कालेज की मान्यता मिली है। छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार एवं आयुष चिकित्सा पद्धतियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (National Commission for Homoeopathy), नई दिल्ली के अंतर्गत होम्योपैथी चिकित्सा आकलन और रेटिंग बोर्ड (MARBH) द्वारा नवा रायपुर स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BHMS) पाठ्यक्रम की…
डेनमार्क दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू और पुरुष वर्ग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन को मंगलवार से शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। सिंधू का सामना पहले दौर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन एन से यंग से होगा। लक्ष्य को भी पुरुष वर्ग के पहले दौर में तीसरी वरीयता प्राप्त चोउ टिएन चेन की चुनौती से पार पाना होगा। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का पिछले कुछ समय में प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है। इस 31 वर्षीय…
नई दिल्ली पुर्तगाल और विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बार फिर चर्चा में हैं। इंटरनेट मीडिया पर काफी चर्चा बटोरने के बाद डिलीट हुए सीएनएन पुर्तगाल के एक इंटरव्यू की कुछ लाइनों पर लोग दिल खोलकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि सोमवार सुबह शुरू हुई इस चर्चा का प्रभाव ये रहा कि शाम होते-होते सीएनएन पुर्तगाल ने रोनाल्डो का वो इंटरव्यू डिलीट कर दिया। रोनाल्डो ने इस इंटरव्यू में कहा था, "लोग मेरी मौजूदा फॉर्म और मेरे गोलों की अहमियत नहीं समझ रहे हैं। 1000 करियर गोलों के रिकॉर्ड का पीछा कर रहे रोनाल्डो से इस…
