Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज आरंग विकासखंड स्थित सतनाम पंथ की आस्था के प्रमुख केंद्र भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरुगद्दी आसन के दर्शन कर नमन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 29 करोड़ रुपए की लागत के तीन महत्वपूर्ण सड़क विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी ने सत्य, अहिंसा, करुणा, समानता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह संपूर्ण मानव समाज के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर गृह मंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य शासन द्वारा नगर सैनिकों के मानदेय में एक बार फिर से भारी बढ़ोतरी की गई है। नए प्रस्ताव के अनुसार, अब सैनिकों का कुल मानदेय बढ़ाकर 30,870 रूपए प्रतिमाह (यानी 1,029 रूपए प्रतिदिन) किया जा रहा है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 7,900 नगर सैनिकों और उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ…
रायपुर: सुकमा जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय-सीमा में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम चिड़पाल निवासी श्री मनीराम समरथ को आवेदन के महज पांच दिनों के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनकर मिल गया। प्रमाण पत्र शीघ्र मिलने से उन्हें राहत मिली और शासकीय सेवाओं की ऑनलाइन व्यवस्था का लाभ भी मिला। श्री मनीराम समरथ को व्यक्तिगत कार्य के लिए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ तहसील कार्यालय तोंगपाल में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन…
रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि आजाद हिन्द फौज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान का गौरवशाली प्रतीक है। मां भारती को पराधीनता की बेडि़यों से मुक्त कराने के लिए आजाद हिन्द फौज के वीर सेनानियों ने जिस शौर्य और समर्पण का परिचय दिया, वह सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनाज के लबालब भंडारों के साथ स्वच्छ ऊर्जा में भी दुनिया का नेतृत्व कर रहा भारत- शिवराज सिंह कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे कृषि और ऊर्जा मंत्रालय: ग्रामीण युवाओं को गांव में ही मिलेंगे नए रोजगार- शिवराज सिंह गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 308 गीगावाट पार, एग्रीवोल्टाइक से 2050 की बिजली मांग होगी पूरी- प्रह्लाद जोशी पीएम कुसुम के अगले चरण में शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा एग्रीवोल्टाइक अभियान- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी नई दिल्ली केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
देहरादून. पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न वर्दीधारी इकाइयों में 1600 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए देहरादून में ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टीस्टोरी बैरक बनाने सहित कई कदमों की जानकारी दी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को सम्मानित किया. शहीद जवानों को श्रद्धांजलि पुलिस लाइन, देहरादून में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में…
नई दिल्ली आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 21 जनवरी से बांग्लादेश और नेपाल में होगा. इस तीसरे संस्करण में 16 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 41 मैच खेले जाएंगे. मौजूदा चैम्पियन भारत को ग्रुप-ए में आयरलैंड, नेपाल और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी. फिर वो 24 जनवरी को नेपाल और 26 जनवरी को आयरलैंड का सामना करेगी. पाकिस्तान को ग्रुप-बी में जगह मिली है. यानी ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टक्कर नहीं होगी। नेपाल 22 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाओं का विस्तार करने के लिए पुल-पुलियों के निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर-सन्ना मार्ग पर मरगा नाला में 4 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इस पुल के निर्माण से जशपुर जिले का सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों की ओर सड़क संपर्क और अधिक सुगम होगा। साथ ही स्थानीय नागरिकों, किसानों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को सुरक्षित एवं…
रायपुर: विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में हमारे शहरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शहर केवल आवास और नागरिक सुविधाओं के केंद्र नहीं हैं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों, उद्योग, व्यापार, रोजगार और नवाचार के प्रमुख आधार भी हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ के शहरों का विकास वर्तमान आवश्यकताओं तक सीमित न रहकर आने वाले दशकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित, समावेशी, टिकाऊ और आर्थिक रूप से सक्षम होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) और छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के…
रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल है। परिवर्तन की यह बयार ग्रामीण क्षेत्रों में आमूलचूल बदलाव लेकर आ रही है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में दूर दराज क्षेत्रों तक पक्के आवास दिखाई देने लगे हैं और व्यापक पैमाने पर प्रधानमंत्री आवास योजना का कारगर असर दिखाई दे रहा है। ऐसे परिवर्तन के बहुत मायने हैं। यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद है, राहत है, रोशनी और खुशी है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर जनमानस के जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है और उनकी…
