Author: News Desk

रायपुर: राज्य सरकार की एक अनूठी और दूरदर्शी पहल के तहत छत्तीसगढ़ की खेल संस्कृति को एक नया और पेशेवर आयाम देने वाली देश की पहली छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का रंगारंग और भव्य शुभारंभ रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में किया गया। चलव रे संगी हॉकी खेलबो के जीवंत उद्घोष के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के ओलंपियनों, दिग्गज खिलाड़ियों और छत्तीसगढ़ के उभरते युवा खिलाड़ियों का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन से राज्य के खेल जगत में प्रतिस्पर्धा का एक बिल्कुल नया दौर शुरू हो गया…

Read More

रायपुर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एकदिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया।…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के रैनीभाठा में आयोजित ऐतिहासिक राजशाही दशहरा उत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए बिलाईगढ़ के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने बिलाईगढ़ में अपर कलेक्टर कार्यालय खोलने, बस स्टैंड से हायर सेकेंडरी स्कूल तक तीन करोड़ रुपए की लागत से गौरव पथ निर्माण, राजमहल जाने वाले मार्ग पर पुल निर्माण, नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में मुक्तिधाम तथा मां समलाई माता मंदिर के समीप डोम शेड निर्माण…

Read More

मुंबई भारत में Jio IPO की खबरों के बीच जियो प्लेटफॉर्म के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने बड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि भारत की करीब 99 परसेंट जनसंख्या टेलिकॉम कनेक्टिविटी के अंदर है. आने वाले दिनों में सैटेलाइट कनेक्टिविटी के चलते भारत के रिमोट एरिया, समुद्र और हवाई सफर में भी फायदा मिलेगा। आकाश अंबानी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को दिए इंटरव्यू में कहा है कि जियो का विजन हर एक भारतीय को डिजिटल लाइफ से जोड़ना है. कंपनी का लक्ष्य हर जगह और हर चीज को बेहतरीन क्वालिटी और सबसे किफायदी कीमत पर कनेक्ट करना है। आकाश अंबानी…

Read More

नई दिल्ली भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने बुधवार को एक डेटा ब्रीच की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड डार्क वेब पर उजागर पाए गए हैं। बैंक ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे अपने थ्रेट इंटेलिजेंस सर्विस प्रोवाइडर, डिफेंस साइबर एजेंसी और सीईआरटी-इन से ग्राहक डेटा के संभावित लीक होने संबंधी अलर्ट प्राप्त हुए थे। एसबीआई के अनुसार, डार्क वेब पर उपलब्ध लगभग 3.75 लाख रिकॉर्ड के प्रारंभिक विश्लेषण के दौरान 3,897 ऐसे ग्राहक रिकॉर्ड की पहचान की गई, जिनमें व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी (पीआईआई) मौजूद थी।…

Read More

पेरिस फ्रांस की सशस्त्र सेनाओं ने बुधवार को पुष्टि की कि पूर्वी फ्रांस में एक फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मिराज 2000डी कॉम्बैट एयरक्राफ्ट मंगलवार देर रात एक मिशन से लौटते समय क्रैश हुआ. विमान में दो सदस्यीय क्रू था- एक फाइटर पायलट और एक वेपन्स सिस्टम्स ऑफिसर। एक शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे सदस्य की तलाश जारी है. दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी गई है. विमान नैंसी-ओचे एयर बेस (बीए 133) से था. म्यूर्थे-एट-मोसेल क्षेत्र में क्रैश हुआ. यह लगभग रात…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में अनुपूरक बजट के प्रस्ताव समेत कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार आगामी विधानसभा सत्र में तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी ली जा सकती है। प्रदेश में 27 अक्तूबर से गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में दो दिवसीय सत्र प्रस्तावित है। इस दौरान वित्तीय वर्ष के शेष समय में विकास योजनाओं और अन्य जरूरी खर्चों के लिए अनुपूरक बजट सदन में रखा जाएगा। बजट को मंजूरी…

Read More

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर तैयार किए जा रहे हैं। इसके तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) युवाओं को पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण दे रही है। अब तक 141 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। निर्धारित उड़ान अभ्यास और अन्य मानक पूरे करने के बाद युवा व्यावसायिक टेंडम पायलट लाइसेंस हासिल कर सकेंगे। इसके बाद वे चयनित स्थलों पर पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करा सकेंगे। यूटीडीबी की ओर से पौड़ी जिले के बिलखेत में इन दिनों उड़ान अभ्यास कराया जा रहा है। इसमें 17 युवा हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण…

Read More

उत्तराखंड में स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त मदरसों में अब शुक्रवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इन संस्थानों को शिक्षा विभाग और उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि मान्यता प्राप्त सभी शिक्षण संस्थानों में शैक्षिक व्यवस्था और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। राज्य में मदरसा बोर्ड की जगह अल्पसंख्यक शिक्षा बोर्ड की व्यवस्था लागू होने के बाद संस्थानों को नए सिरे से मान्यता लेने की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है। पहले उत्तराखंड मदरसा बोर्ड से 452 मदरसे…

Read More

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और जवानों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न वर्दीधारी इकाइयों में रिक्त 1600 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा देहरादून में पुलिसकर्मियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टी स्टोरी बैरक का निर्माण किया जाएगा। थानों को मिलने वाला वार्षिक बजट भी चार करोड़ रुपये से बढ़ाकर आठ करोड़ रुपये करने की घोषणा की गई। बुधवार को देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद…

Read More