Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आगामी 14 से 27 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले 45 वें ‘भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले’ में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने व्यापार मेले के दौरान छत्तीसगढ़ पवेलियन के निर्माण, सुरक्षा, ब्रांडिंग और अन्य व्यवस्थाओं को समय-सीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस वर्ष इस प्रतिष्ठित मेले की थीम ‘विकास…
रायपुर:छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध मिली निर्णायक सफलता हमारे वीर पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वाेच्च बलिदान का परिणाम है। दशकों तक नक्सल हिंसा और भय से प्रभावित रहे बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में आज शांति, सुरक्षा और विश्वास का नया वातावरण बना है। इस ऐतिहासिक परिवर्तन के पीछे उन असंख्य वीर जवानों का त्याग और बलिदान है, जिन्होंने प्रदेश और देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। अमर शहीदों का बलिदान सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करेगा।…
मुंबई शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बुधवार को दिन बेहद हैरान करने वाला साबित हो रहा है. जोरदार ओपनिंग करने के बाद देखते ही देखते Stock Market Crash हो गया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स तो ऐसा फिसला कि दोपहर 1.30 बजे तक ही अपने दिन के हाई लेवल से करीब 1400 अंक टूट गया. तो दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स का भी बुरा हाल है। Day-High से क्रैश हुआ सेंसेक्स सबसे पहले बात करते हैं बीएसई के सेंसेक्स इंडेक्स की, जो बुधवार को तूफानी तेजी के साथ 74 हजार…
मुंबई जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ आते ही निवेशक टूट पड़े और ताबड़तोड़ खरीदारी शुरू कर दी है. आलम ये रहा कि बाजार खुलने के महज 35 मिनट के भीतर ही पूरा आईपीओ सब्सक्राइब हो गया. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा भी पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. यहां तक कि इस हिस्से के लिए दोगुना आवेदन भी मिला है. जियो प्लेटफॉर्म ने अपने आईपीओ में से 50 फीसदी हिस्सा क्यूआईबी के लिए सुरक्षति रखा है, जिसमें एकर निवेशक भी शामिल हैं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी क्यूआईबी का हिस्सा तो 3.25 गुना सब्सक्राइब हो चुका है. एनएसई के प्लेटफॉर्म पर सुबह…
नई दिल्ली भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर कई महीनों से दोनों देशों के बीच बातचीज जारी है. अब इस व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते के काफी करीब हैं. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह व्यापार समझौता पहले हुए समझौतों से काफी अलग होगा। मंगलवार को ट्रंप ने पत्रकारों से भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की. उन्होंने साफ कहा कि दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं. उन्होंने कहा, 'वे समझौता करना चाहते हैं. हम भी समझौता करने जा…
नागोया मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है छाता तहसील स्थित नरी गांव के जांबाज पैरा एथलीट राम रतन सिंह ने। कभी अखाड़ों और कबड्डी के मैदानों में विरोधियों के पसीने छुड़ाने वाले रामरतन ने जापान के नागोया (आईची प्रांत) में आयोजित पांचवें एशियन पैरा गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो में भारत की झोली में रजत पदक डाल दिया है।रामरतन की इस सफलता से खेल जगत में जश्न का माहौल है। छाता के नरी गांव के…
नागोया (जापान) एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. बुधवार को प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T44/64 स्पर्धा में गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि इसी इवेंट में बंटी ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वहीं, आयुष वर्मा ने पुरुषों की शॉट पुट F53 स्पर्धा में गोल्ड जीतकर भारत की पदक तालिका में एक और स्वर्ण पदक जोड़ दिया। प्रवीण का गेम्स रिकॉर्ड, हाई जंप में भारत का 1-2 भारत के प्रवीण कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T44/64 स्पर्धा में 2.05 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस…
नई दिल्ली केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (DA DR Hike) में बढ़ोतरी को लेकर आज अच्छी खबर आ सकती है। 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले डीए-डीआर का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों की नजर अब 21 अक्टूबर याानी आज होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर है। माना जा रहा है कि सरकार इस बैठक में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है। कर्मचारी संगठनों को डीए बढ़ने की उम्मीद ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि डीए के ऐलान…
क्राइस्टचर्च 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का चर्चित चेहरा बना दिया है. लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में उनकी जगह फिलहाल पक्की नहीं है. भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले साफ कर दिया कि वैभव को तुरंत टीम में जगह नहीं मिल सकती, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने इस युवा बल्लेबाज को लेकर टीम की सोच भी बताई। 'वैभव को ड्रेसिंग रूम में खुश रखना जरूरी' श्रेयस अय्यर ने कहा कि वैभव…
मुंबई कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 22 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल गुरुवार को बैंक एक राज्य में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल गुरुवार को कहां और क्यों बंद रहने वाले हैं। क्या कल 22 अक्टूबर गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक? आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक कल बैंक दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बंद रहेंगे। कल इस राज्य…
