Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
काबुल अफगानिस्तान के तालिबान शासन के रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने पाकिस्तान को साफ और सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह के हमले या सैन्य कार्रवाई का जवाब 'सोचा-समझा' लेकिन पक्के इरादे और मजबूती के साथ दिया जाएगा। मुजाहिद की यह चेतावनी दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है, जब सीमा पर स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। तालिबानी नेता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब बहुत हो गया। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए रेड लाइन खींच दी कि इस्लामाबाद अगर अफगानिस्तान की संप्रभुता या…
नई दिल्ली देश में एलपीजी की किल्लत ना हो इसके लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मोदी सरकार सरकार ने पहली बार सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के लिए एलपीजी उत्पादन का टारगेट फिक्स किया है। देश के अंदर एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए यह फैसला किया गया है। बता दें, मौजूदा समय में वैश्विक तनाव की वजह से एलपीजी का इम्पोर्ट प्रभावित हुआ है। किस कंपनी को कितना करना होगा प्रोडक्शन पेट्रोलियम मिनिस्ट्री ने 13 अगस्त को जारी आदेश में 21 रिफाइनरी और कंपनियों को एलपीजी प्रोडक्शन का टारगेट दिया है। सभी का मिलाकर सरकार…
ढाका बांग्लादेश की सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान इसी शर्त पर भारत आएंगे, जब भारत वहां के पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को उनके देश वापस भेज देता है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एकेएम शाहिदुल करीम ने भारत के न्योते पर रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के अधिकारी तारिक रहमान की भारत यात्रा को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को नई दिल्ली में शेख हसीना की एक प्रेस वार्ता ने भी रहमान की यात्रा को प्रभावित किया है।…
नई दिल्ली मानसून के आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक कल यानी 17 अगस्त को यूपी, दिल्ली, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। पूर्वी भारत के राज्यों में बिजली और वज्रपात गिरने का अलर्ट है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की भी चेतावनी है। तेज आंधी की वजह से बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। इसलिए घने…
नई दिल्ली भारत को बहुत जल्द एक नहीं, बल्कि छह सबमरीन्स मिलने वाली हैं। यह सबमरीन्स उस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं, जो काफी समय डिले हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह 75(आई) सबमरीन प्रोग्राम फिर से कैबिनेट कमेटी के सामने लाया जाना है। यह सबमरीन्स जर्मनी के साथ होने वाली 70 हजार करोड़ रुपए की डील का हिस्सा हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन सबमरीन्स को मुंबई को माजागांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में बनाया जाएगा। इसके लिए जर्मनी की थाइसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स (टीकेएमएस) सहयोग करेगी। इस डील को लेकर पिछले काफी समय से बातचीत चल रही थी। हालांकि कॉमर्शियल टर्म्स…
वाराणसी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई. फायरिंग की इस घटना में एयरपोर्ट के दो कर्मचारी घायल हो गए. घटना से जुड़ा नाम है कमलेश केदारनाथ राय का, जो मूल रूप से आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मुंबई की राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे. उन्हें वाराणसी से मुंबई जाना था.…
नई दिल्ली केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वां वेतन आयोग इस समय सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक बना हुआ है। लाखों कर्मचारी यह जानना चाहते हैं कि नई वेतन व्यवस्था लागू होने के बाद उनकी बेसिक सैलरी और पेंशन कितनी बढ़ सकती है। सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। अलग-अलग संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा न्यूनतम बेसिक पे ₹18,000 से बढ़कर ₹32,400, ₹36,000, ₹46,260, ₹51,480 या अधिकतम अनुमान के अनुसार ₹69,000 तक पहुंच सकती है। हालांकि, यहां सबसे जरूरी बात यह है कि ₹69,000 अभी तय…
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। लोकतांत्रिक परंपराओं को किया मजबूत मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी…
नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने देश के युवाओं की जमकर तारीफ की है. उन्होंने युवाओं के हौसले और उनकी हिम्मत को सलाम किया है. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में देश के युवाओं की सराहना की है. उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के खिलाफ गजब का साहस दिखाया है. युवाओं ने पूरी मजबूती के साथ खड़े होकर सरकार से जवाबदेही की मांग की है. राहुल ने कहा कि युवाओं ने यह लड़ाई बहुत ही…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को जनपद नैनीताल में भ्रमण के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे. जहां हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती दीपा दरमवाल, दायित्वधारियों, डीएम श्री ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री ने जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी व जनसमस्याएं सुनी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समस्याओं का त्वरित समाधान करें. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया…
