Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नईदिल्ली बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. नितिन नवीन की इस नई टीम में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा राम माधव की भी बीजेपी वापसी हुई है, उन्हें भी उपाध्यक्ष बनाया गया है। अगले साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों से पहले भाजपा ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में अपनी नई टीम की घोषणा की. इसमें क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व पर खास जोर दिया गया है, जिसमें अनुभवी नेताओं और युवा चेहरों का मिश्रण है जिन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.…
नई दिल्ली स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंसी ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, देश के 14 राज्यों में एक साथ चलाए गए अभियान में 253 लोगों को हिरासत में लिया गया है। नेटवर्क के खिलाफ अब तक 80 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 200 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है। गृह मंत्री ने इसे आतंकवाद के…
खतरों के खिलाड़ी 15 में एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है. शो के शुरू हुए दो हफ्तों में ही एलिमिनेशन हो गया और इस एलिमिनेशन से फैंस काफी नाराज नजर आएं. रोहित शेट्टी के इस रियलिटी शो से विशाल आदित्य सिंह सबसे पहले बाहर हुए. वह सांपों से जुड़े एक कठिन स्टंट को पूरा नहीं कर पाए, जिसके बाद उनको एलिमिनेट कर दिया गया. बता दें कि विशाल इससे पहले 'खतरों के खिलाड़ी 11' का भी हिस्सा रह चुके हैं. उस सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था और फिनाले वीक तक पहुंचे थे. लेकिन इस बार 34 वर्षीय अभिनेता…
नई दिल्ली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू सोमवार से शुरू हो रही बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में घरेलू दर्शकों के सामने अपने नए आत्मविश्वास के साथ इतिहास रचने की कोशिश करेंगी। भारत 17 साल बाद इस चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है। सिंधू सहित भारतीय खिलाड़ी इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। सिंधू अब तक विश्व चैंपियनशिप में पांच बार पदक जीत चुकी हैं और वह रिकॉर्ड छठा पदक जीतने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं। पीवी सिंधू…
नई दिल्ली भारतीय टीम ने हॉकी विश्व कप 2026 की जीत के साथ शुरुआत की। अपने पहले ही मैच में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 और संजय राणा ने 1 गोल दागा। सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आए। भारतीय टीम इस विजयी अभियान को जारी रखना चाहेगी। अपने दूसरे मैच में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने भी जीत के साथ टूर्नामेंट का श्रीगणेश किया। टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-1 से धूल चटाई। ऐसे में इंग्लैंड टीम की नजर भी दूसरी जीत पर…
एम्सटेलवीन भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफआइएच विश्व कप में रविवार को पेरिस ओलिंपिक रजत पदक विजेता चीन को पूल डी के सबसे कठिन मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ पर रोककर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पूल डी में भारत के लिए सबसे कठिन चुनौती माने जा रहे इस मुकाबले में भारत ने शुरुआती क्वार्टर में ही दबदबा बना लिया था और चीन को खुलकर खेलने नहीं दिया। हाफटाइम तक उसके पास 2-1 की बढत थी। आखिरी क्वार्टर में अगर भारत को पेनाल्टी कार्नर मिल जाता तो नतीजा कुछ और हो सकता था। पूरे मैच…
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ जबरदस्त टक्कर के बावजूद 'आवारापन 2' ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और बंपर कमाई कर रही है। तीन दिन में इस फिल्म ने बॉलीवुड की 9 बड़ी-बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। 'आवारापन 2' ने तीन दिनों में कितनी कमाई की है? 'आवारापन 2' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया और 'आवारापन 2' ने…
नई दिल्ली बीजेपी के संगठन में बड़ा बदलाव करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को इस संबंध में घोषणा हो सकती है। जनवरी में नितिन नवीन बीजेपी के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बने थे। इसके बाद से ही संगठन में बदलाव नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कोषाध्यक्ष समेत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 9 राषट्रीय महामंत्रियों की नियुक्ति हो सकती है। इसके अलावा 15 मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। बीजेपी के संविधान में संशोधन करके 33 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बार महिलाओं…
नई दिल्ली पाकिस्तान में हर साल 14 अगस्त को यौम-ए-आजादी मनाया जाता है. पाकिस्तान की आवाम अपने देश की आजादी के दिन को जोरों-शोरों से मनाती है. पाकिस्तानी सितारे भी हर बार जश्न में डूबे नजर आते हैं. लेकिन इस बार पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने अपने देश की आजादी का जश्न मनाते वक्त कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद से उनकी खूब खिल्ली उड़ रही है। पाकिस्तानी हसीनाओं का उड़ रहा मजाक 14 अगस्त का जश्न मनाते हुए पाकिस्तानी हसीनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि पांच हसीनाएं हाथ…
नई दिल्ली अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. एसीबी ने सोशल मीडिया के जरिए 15 सदस्यीय अफगानी टीम की घोषणा की. टूर्नामेंट का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक होगा l इस टीम की कमान दरवेश रसूली को सौंपी गई है. वहीं इशाक रहीमी को विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. टीम में नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत और नांगेयालिया खारोटी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं l अफगानिस्तान की टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया…
