Author: News Desk

रायपुर, 17 अगस्त 2026। पावन सावन मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के शुभ अवसर पर पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा सदैव प्रदेशवासियों पर बनी रहे। भगवान शिव के आशीर्वाद से प्रत्येक परिवार सुख, शांति, समृद्धि एवं सौभाग्य से परिपूर्ण हो तथा सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और मंगल का संचार हो।

Read More

रायपुर. 17 अगस्त 2026. खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए हैं। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत कांकेर के सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि में 4000 दर्शक क्षमता के बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत राशि से 400 मीटर 8-लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, मिनी जिम,…

Read More

रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का अपनी माटी और खेती-किसानी से गहरा जुड़ाव आज एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुबह जशपुर जिले के अपने गृहग्राम बगिया में खेत पहुंचे और पारंपरिक रूप से बैलों की जोड़ी के साथ हल चलाकर बियासी की। खेत में उतरकर हल की मूठ थामे मुख्यमंत्री श्री साय सहज ही एक किसान की भूमिका में नजर आए। इस दौरान उन्होंने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी स्मृतियों को भी साझा किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने हरे-भरे खेत में मिट्टी की सौंधी सुगंध और बैलों के साथ खेती…

Read More

रायपुर 17 अगस्त 2026/ मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा को कभी शिक्षा की राह में बाधा नहीं बनने दिया। उच्च शिक्षा प्राप्त कर शिक्षक बनने का सपना संजोए जयमंती की पढ़ाई को अब तकनीक का मजबूत सहारा मिला है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज ग्राम बगिया स्थित अपने निवास पर जयमंती को विशेष सॉफ्टवेयर युक्त लैपटॉप प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जयमंती वर्तमान में डिग्री गर्ल्स कॉलेज, रायपुर में बी.ए. अंतिम…

Read More

रायपुर 17 अगस्त 2026/ सावन मास की पुण्य बेला और नागपंचमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिवार के सदस्यों के साथ गृहग्राम बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के साथ छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। मैनी नदी के सुरम्य तट पर स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में 17 से 19 अगस्त तक एक लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग के निर्माण एवं पूजन का तीन…

Read More

रायपुर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जशपुर वनमंडल के जनजागरूकता अभियान पर आधारित पुस्तक ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन किया। यह पुस्तक मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण और प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए जशपुर वनमंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं अभिनव गतिविधियों का दस्तावेज है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि जशपुर वन-संपदा और जैव विविधता से समृद्ध क्षेत्र है। यहां मानव और वन्यजीवों के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। हाथियों के प्राकृतिक व्यवहार…

Read More

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई टीम को बांग्लादेश के हाथों डार्विन टेस्ट मैच में 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. पहली बार कंगारुओं ने अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच गंवाया, जिसके चलते टीम के खिलाड़ियों पर सवाल उठ रहे हैं. वैसे पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं. ऑस्ट्रेलियाई टीम पर अब स्लो ओवर रेट के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है l अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम को दोषी पाया जाता है तो खिलाड़ियों की मैच फीस कटने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के…

Read More

नई दिल्ली मैनेजर मिकेल अर्टेटा की आर्सनल ने इंग्लिश फुटबॉल के नए सीजन की धमाकेदार शुरुआत करते हुए मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से रौंदकर कम्यूनिटी शील्ड अपने नाम कर ली। बीते सीजन के प्रीमियर लीग और एफए कप चैंपियन के बीच होने वाले इस मैच में आर्सनल ने सिटी को हर मोर्चे पर पछाड़ा। मैच में आर्सनल के लिए रिकार्डो कैलाफिओरी, काइ हावर्त्ज और मार्टिन ओडेगार्ड ने गोल किए। अगले सप्ताहांत से शुरू हो रही इंग्लिश प्रीमियर लीग से पहले हुए इस मैच में मैनचेस्टर सिटी की टीम जरा भी लय में नहीं दिखी। इसी सीजन से पेप गार्डिओला की…

Read More

टॉम हॉलैंड स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 2 अरब डॉलर यानी करीब 19,122 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म ने यह बड़ी उपलब्धि महज तीन वीकेंड में हासिल की है। वहीं, भारत में भी फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। दुनियाभर में मचाया धमाल ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने नॉर्थ अमेरिका में करीब 7,505 करोड़ और इंटरनेशनल मार्केट में करीब 11,760 करोड़ कमाए हैं। इस तरह फिल्म की कुल ग्लोबल कमाई 19,332 करोड़ हो गई है। वैरायटी के मुताबिक, फिल्म अब उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो…

Read More

मेसन (अमेरिका) तीसरी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविक का सिनसिनाटी ओपन में सफर काफी छोटा रहा और यह उनका इस टूर्नामेंट में आखिरी मुकाबला भी हो सकता है। 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविक को शनिवार को अर्जेंटीना के थियागो अगस्टिन तिरांते के हाथों 2-6, 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला दो घंटे 44 मिनट तक चला और गर्म व उमस भरे मौसम में खेला गया। 25 वर्षीय तिरांते विश्व रैंकिंग में 50वें स्थान पर हैं। वहीं पांचवीं रैंकिंग वाले जोकोविक तीन बार सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीत चुके हैं। वह विंबलडन के सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग…

Read More