Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: News Desk
वाशिंगटन, डी.सी उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन आए दिन अमेरिका को धमकी देते रहते हैं और दावा करते रहते हैं कि अमेरिका भी उनके खतरनाक हथियारों की जद में है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन्होंने कभी सीधा टारगेट नहीं किया। अब डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन की तस्वीर साझा करते हुए ट्रुथ सोशल पर कहा कि उनके बीच अच्छे संबंध हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तस्वीर को देखकर नहीं लगता है कि उनके बीच दोस्ती होगी। ट्रंप ने किया है तंज डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'इस तस्वीर में भले ही हम लोग…
रायपुर: सुशासन की दिशा में अग्रसर राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन को डिजिटल बनाकर आम जनता के जीवन को सरल और चिंतामुक्त करने का एक ऐतिहासिक अध्याय शुरू किया है। वह दौर अब बीते दिनों की बात हो चुका है, जब जमीन-जायदाद के कागजात दुरुस्त कराने, नामांतरण कराने या खसरा-नक्शा हासिल करने के लिए नागरिकों को महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे। आज आधुनिक तकनीक के समन्वय से राजस्व सेवाएं न केवल पारदर्शी हुई हैं, बल्कि सीधे नागरिकों की पहुंच में आ चुकी हैं। 19 हजार 723 गांवों के भू – नक्शों का पूर्णतः कंप्यूटरीकृत छत्तीसगढ़ में…
पाटन। सावन के तीसरे सोमवार के पावन अवसर पर 17 अगस्त को बोल बम कांवर यात्रा समिति, पाटन के संयोजक श्री जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में पाटन से टोलाघाट तक भव्य एवं विशाल कांवर यात्रा निकाली गई। लगातार हो रही बारिश और विपरीत मौसम के बावजूद शिवभक्तों की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बारिश में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में कांवर लिए “बोल बम, हर हर महादेव” के जयघोष के साथ यात्रा में शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। यात्रा का शुभारंभ पाटन के ओग्गर तालाब में…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार कर रही है। बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए भी लगातार सहायता दी जा रही है। इसी संवेदनशील पहल से फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी 21 वर्षीय अविनाश नायक का रायपुर के डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार संभव हो सका है। स्वस्थ होने के बाद अविनाश आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…
रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वच्छ एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए संचालित ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी परिवार अपनी छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर न केवल अपनी बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं, बल्कि बिजली खर्च में भी उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत भदौरा निवासी श्री शुभम राठौर ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 3…
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक आयोग, रायपुर के कार्यालय प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित समारोह में माननीय न्यायमूर्ति श्री आई.एस. उबोवेजा ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की और देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता दिवस की गरिमा और राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना रहा। समारोह में अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी, न्यायमूर्ति श्री आर.पी. शर्मा, पूर्व न्यायाधीश श्री डी.के. तिवारी, श्री…
नई दिल्ली त्योहारों और छुट्टियों के दौरान हवाई टिकटों के दाम अचानक बढ़ने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि अगर एयरलाइंस तय नियमों का पालन नहीं कर रही हैं तो उनकी उड़ानें रोक दी जाएं. कोर्ट ने कहा कि यात्रियों के हित में व्यवस्था तो बनाई गई है, लेकिन उसके पालन और नियमन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक ने बताया कि हवाई किराए और शुल्क से जुड़े नए…
नई दिल्ली भारत में सरकारी दफ्तर में किसी काम के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत कोई नई बात नहीं है. दिक्कत यह है कि ऐसी घटनाओं की बातें अक्सर लोगों तक ही रह जाती हैं. नाम पब्लिक होने की वजह से लोग आम तौर पर शिकायत करने से भी डरते हैं. कितने पैसे मांगे गए, किस विभाग में मांगे गए और किस शहर में ऐसी शिकायतें ज्यादा हैं, इसका कोई आसान पब्लिक रिकॉर्ड आम लोगों के सामने नहीं होता। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के एक स्टूडेंट आर्यन निषाद ने bribes.fyi नाम का एक प्लेटफॉर्म बनाया है.…
रायपुर: राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदर्शनी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। आज भी विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के योगदान, वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा तथा राज्य की विकास और सुशासन यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। एआई तकनीक से विरासत और पर्यटन का…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री रमेश शर्मा ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान और समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता सदैव स्मरणीय रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
