Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण और मरम्मत के लिए राज्य सरकार ने 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) से जारी इस धनराशि में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए 15-15 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्माण और मरम्मत कार्यों में तेजी लाते हुए मार्च 2027 तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के साथ चारदीवारी, खेल मैदान, शौचालय और अन्य परिसंपत्तियों की भी मरम्मत की जाएगी। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक आकांक्षा कोंडे ने इस संबंध में सभी जिलों के…
मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले बिसेन ने आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के बाद राजनीति में कदम रखा। विधायक, कैबिनेट मंत्री और सांसद के रूप में जिम्मेदारियां निभा चुके बिसेन अब उत्तराखंड के राज्यपाल की भूमिका में नजर आएंगे। डॉ. ढाल सिंह बिसेन का जन्म 14 मई 1952 को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव में हुआ था। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े रहने के बाद उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया।…
उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य संबंधित खाद्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, प्रतिबंध 13 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से जारी आदेश में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विक्रय प्रतिषेध और निर्बन्धन) विनियम, 2011 के प्रावधानों का उल्लेख किया गया है। प्रतिबंध के दायरे में…
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता कर्नल अजय कोठियाल ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए गांधी परिवार की राजनीतिक विचारधारा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राहुल गांधी तक की राजनीति में अंग्रेजों की मानसिकता का प्रभाव दिखाई देता है। भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कर्नल कोठियाल ने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा…
नई दिल्ली इंग्लैंड ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. हैरी ब्रूक दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगे. वनडे टीम में जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल की वापसी हुई है, जबकि एडी जैक और थॉमस रेव को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है. बेथेल जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के दौरान घुटने में चोटिल हो गए थे. अब फिट होने के बाद उनकी वापसी हुई है. आर्चर को पाकिस्तान में होने…
उत्तराखंड में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण एक बार फिर सियासी गतिविधियों के केंद्र में आने जा रही है। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 26 से 28 अक्टूबर तक विधानसभा सत्र प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मौजूदा कार्यकाल का यह छठा सत्र होगा। चुनाव से पहले गैरसैंण में सदन की बैठक को पहाड़ के विकास, क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राज्य आंदोलन से जुड़ी भावनाओं के लिहाज से अहम माना जा रहा है। गैरसैंण में विधानसभा सत्र का आयोजन लंबे समय से पर्वतीय क्षेत्रों के विकास और राज्य की अवधारणा से जुड़ा रहा है।…
मशहूर अमेरिकी टीवी सीरीज ब्रेकिंग बैड में 'वॉल्टर व्हाइट जूनियर' के किरदार से पहचान बनाने वाले एक्टर आरजे मिट्टे नहीं रहे. कहा जा रहा है कि उन्होंने 34 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरजे मिट्टे को उनके दोस्त और ब्रेकिंग बैड में उनके को-एक्टर लुईस मोनकाडा के साथ मेक्सिको में एक हॉट एयर बैलून पर देखा जा सकता है. इस वीडियो में दोनों काफी हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. लेकिन मिट्टे को साथ ही दुखी और हताश भी देखा जा सकता है. यह…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीयन सेवाओं को सरल, सुगम और किफायती बनाने के लिए किए गए सुधार आम नागरिकों को आर्थिक राहत देने के साथ परिवारों की खुशियों का भी माध्यम बन रहे हैं। बलौदाबाजार जिले के श्री अभिलाष की कहानी इसकी एक मिसाल है। पारिवारिक हकत्याग की रजिस्ट्री में पंजीयन शुल्क मात्र 500 रुपये निर्धारित होने से उन्हें 46 हजार 846 रुपये की बचत हुई। इस आर्थिक राहत से मिली खुशी को उन्होंने अनूठे अंदाज में अपनी बहनों के साथ साझा किया और बचत की पूरी राशि उन्हें उपहार स्वरूप दे दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत…
रायपुर: सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और किसानों की आजीविका के साधनों का विस्तार करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में वीबी-जी रामजी योजना के अंतर्गत निजी डबरी एवं तालाब निर्माण के कार्यों को स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत 80 निजी डबरी निर्माण कार्यों के लिए 2.35 करोड़ रुपये तथा निजी तालाब निर्माण के लिए 2.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार दोनों प्रकार की जल संरचनाओं के निर्माण के लिए कुल 5.01 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल…
रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था लगातार सशक्त हो रही है। शिक्षकों के समर्पण और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था लगातार सशक्त हो रही है। दुर्ग जिले के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के अंतर्गत दुर्ग और बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि शिक्षकों का…
