Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली तरंग शक्ति अभ्यास के दौरान अमेरिकी वायु सेना ने भारतीय अधिकारियों को F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान के कॉकपिट के पास भी नहीं जाने दिया. वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि अमेरिकी लोग विमान के करीब भी नहीं आने देते, फिर बिक्री की बात कैसे करते हैं. उन्होंने बताया कि कॉकपिट नहीं दिखाया गया, हालांकि करीबी फॉर्मेशन में उड़ान भरने की अनुमति दी गई। अमेरिकी पैसिफिक एयर फोर्सेज कमांडर जनरल केविन श्नाइडर ने कहा कि F-35 जैसे प्रोग्राम की सुरक्षा गाइडलाइन तय करती है कि क्या और कितना शेयर किया जा…
कोलकाता ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर एक महिला पर चाकू लेकर हमला करने की कोशिश का आरोप लगा है। तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सांसद डोला सेन ने महिला के नशे में होने का दावा किया है। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। महिला वहां क्यों पहुंची थी? क्या पुलिस जांच में हमले की कोशिश और उसके इरादे की पुष्टि होगी? पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने आरोप लगाया…
नई दिल्ली नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट में निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उनका डिजिटल रिकार्ड भी तैयार करने का निर्णय किया है। अब से 500 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का निर्माण शुरू होने से लेकर महत्वपूर्ण पड़ावों, चुनौतियों व उसके समाधान, मशीनों व उपकरणों के उपयोग सहित परियोजना पूरी होने तक की वीडियो रिकार्डिंग ठेकेदार फर्म को करानी होगी। इस संबंध में एनएचएआई की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ठेकेदार फर्मों को वीडियो एजेंसी नियुक्त करनी होगी एनएचएआई ने कहा है कि ठेकेदार फर्मों को प्रोजेक्ट निर्माण…
अहमदाबाद गुजरात के निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात में 41 साल बाद भी जीत हासिल नहीं कर पाई है। शाह ने राहुल गांधी से आत्मनिरीक्षण करने को कहा और सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस की लगातार चुनावी हार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का परिणाम बताया जाएगा। उन्होंने गुजरात से लेकर राजस्थान और त्रिपुरा तक के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत का दावा किया। अमित शाह ने गुजरात…
पराली समस्या नहीं, किसान की आय और मिट्टी की सेहत का समाधान: कृषि भवन में हुई उच्चस्तरीय अंतर-मंत्रालयी बैठक मिट्टी भी बचानी है, किसान को समृद्ध भी बनाना है- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मशीनें खेत में चलें, कागजों में नहीं: पुरानी मशीनों की मरम्मत और छोटे किसानों को रियायती दर पर उपलब्धता अनिवार्य- शिवराज सिंह कलेक्टर्स फील्ड में उतरें, माइक्रो-प्लानिंग से काम करें: पराली को धुआं बनाने के बजाय बिजली, बायो-सीएनजी और खाद में बदलने का रोडमैप तैयार- शिवराज सिंह नई दिल्ली धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा पहनाने…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य का प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहर और धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी विशिष्ट पहचान हैं। इन खूबियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर प्रभावी रूप से स्थापित करते हुए पर्यटन को स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय विकास का मजबूत आधार बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज महानदी भवन मंत्रालय में पर्यटन विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पर्यटन का विकास केवल किसी स्थान के सौंदर्यीकरण या अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा काष्ठ निष्कासन में गुणवत्ता बढ़ाने, वन संरक्षण और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कवर्धा के सिंगपुर बीट में एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में मैदानी अमले को वृक्षों के वैज्ञानिक पातन (वृक्ष कटाई ) और लगुण (लट्ठे तैयार करने) की उन्नत तकनीकों का जंगल में प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण काष्ठ तैयार करने और निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए निर्धारित लॉगिंग प्लान का शत-प्रतिशत पालन करने पर जोर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा काष्ठ निष्कासन में गुणवत्ता बढ़ाने, वन संरक्षण और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कवर्धा के सिंगपुर बीट में एक दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में मैदानी अमले को वृक्षों के वैज्ञानिक पातन (वृक्ष कटाई ) और लगुण (लट्ठे तैयार करने) की उन्नत तकनीकों का जंगल में प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में बाजार की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण काष्ठ तैयार करने और निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए निर्धारित लॉगिंग प्लान का शत-प्रतिशत पालन करने पर जोर…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर ज़िले के अबूझमाड़ क्षेत्र के कई दूरदराज और नक्सल-प्रभावित गांवों में दशकों के अंधेरे के बाद पहली बार बिजली पहुंचाई गई है। छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोण्डागांव जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित अति दुर्गम ग्राम चांगेर में आजादी लगभग 8 दशकों में पहली बार बिजली पहुंची है। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से कराए गए विद्युतीकरण कार्य के फलस्वरूप गांव के सभी 23 घर…
रायपुर: सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित यातायात का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूरजपुर में आयोजित मैराथन में करीब 800 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजमोहनी माता चौक से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों मंत्री स्वयं बाइक रैली में शामिल हुए और नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। जिला प्रशासन सूरजपुर और अपना हेल्प क्यूआर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मैराथन का समापन साधुराम सेवा कुंज में हुआ।…
