Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली भारत के लिए बड़ी चेतावनी (Big Warning For India) आई है और ये वेस्ट एशिया से कनेक्टेड है. इस बड़े संकट को लेकर एसबीआई रिसर्च की ओर से अलर्ट किया गया है. SBI की नई रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि कच्चा तेल फिर से भारत का खेल बिगाड़ सकता है और महज आने वाले 10 दिन में इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में (Crude Oil Price) 110 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच सकती है. एक्सपर्ट्स ने कहा है कि ये भारत के लिए परेशानी का सबब होगा, क्योंकि इससे देश की आयतित वस्तुओं की कीमत 130 डॉलर तक…
मुंबई भारत में बना स्वदेशी जहाज 'समर्थक' 16 अक्टूबर 2026 को भारतीय नौसेना में शामिल होगा. कर्नाटक के कारवार स्थित नौसेना बेस पर इसे शामिल किया जाएगा. लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने केंद्र सरकार की 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत इसे बनाया है. यह नौसेना में शामिल होने वाले चार बहुउद्देशीय जहाजों में पहला है। 'समर्थक' को समुद्र में निगरानी रखने और गश्त लगाने के लिए बनाया गया है. लेकिन यह सिर्फ यही काम नहीं करेगा. आपदा के समय यह राहत और बचाव अभियान में मदद करेगा. साथ ही, बिना ड्राइवर के चलने वाले ड्रोन और दूसरे उपकरणों को…
नई दिल्ली नई दिल्ली में 8 अक्टूबर 2026 को हुई 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में व्यापार को आसान बनाने, टैक्स रिफंड में तेजी लाने और कानूनी प्रक्रियाओं को सरल बनाने के लिए कई बड़ी सिफारिशें की गई थीं. खासकर मेडिकल और फार्मा सेक्टर के लिए इस बैठक में बड़े फैसले लिए गए थे। मेडिकल इक्विपमेंट और फार्मा कंपनियों (जैसे AiMeD) के लिए सबसे बड़ी राहत यह रही कि काउंसिल ने कैपिटल गुड्स (जैसे बड़ी मशीनरी/प्लांट) और इनपुट सर्विसेज पर फंसी हुई इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के रिफंड को मंजूरी दे दी है. पहले मशीनरी या बाहरी सेवाओं पर दिया…
नई दिल्ली सीजेआई सूर्यकांत की मक्खी मारने के लिए हथौड़ा इस्तेमाल नहीं कर सकते वाली टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर माखी जनता पार्टी नाम का एक नया मजाकिया संगठन सामने आ गया है। सिर्फ 72 घंटों में इसके इंस्टाग्राम अकाउंट को 40 लाख से ज्यादा व्यू और 3.3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स मिल चुके हैं। माखी जनता पार्टी कॉकरोच के बाद अब मक्खी की एंट्री हो गई है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक मुहावरा कहा- 'मक्खी मारने के लिए हथौड़ा इस्तेमाल नहीं कर सकते' और सोशल मीडिया पर माखी जनता पार्टी’ (MJP) बन गई है। अब इस संगठन ने…
नई दिल्ली टीवीएस ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर मोटरसाइकिल को अपडेट कर दिया है. हम बात कर रहे हैं टीवीएस रेडियॉन (TVS Radeon) के 2026 एडिशन की. ये बाइक ऑल-एलईडी लाइटिंग, रिवाइज्ड ग्राफिक्स और नए कलर ऑप्शन के साथ आती है. कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को ठीक त्योहारी सीजन की शुरुआत में लॉन्च किया है। त्योहारों के वक्त गाड़ियों की बिक्री बढ़ती है. इस मौके का फायदा उठाने के लिए कंपनी ने टीवीएस रेडियॉन का अपडेटेड वर्जन मैदान में उतारा है. आइए जानते हैं नई रेडियॉन में हमें क्या कुछ खास देखने को मिलेगा। कितनी है कीमत? नई टीवीएस रेडियॉन…
मॉस्को रूस में साल 2026 की शुरुआत से अक्टूबर के पहले हफ्ते तक करीब 3,500 भालुओं को मार दिया गया. इनमें सबसे ज्यादा भालू साइबेरिया और रूस के सुदूर पूर्वी इलाकों में मारे गए. क्षेत्रीय अधिकारियों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, साइबेरिया में करीब 2,200 और सुदूर पूर्व में 1,100 से ज्यादा भालुओं को मारा गया. इन आंकड़ों से पता चलता है कि रूस के कई इलाकों में भालुओं को मारने की कार्रवाई की गई है। इस साल रूस में भालुओं के इंसानी बस्तियों में पहुंचने और लोगों पर हमले करने की कई घटनाएं सामने आई हैं.…
मुंबई गौतम अडानी की कंपनी ने मुंबई के धारावी का कायाकल्प करने का काम शुरू कर दिया है. इसे लेकर अडानी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अडानी ने सोमवार को माटुंगा में 22 एकड़ के पुनर्वास हाउसिंग प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन किया. इसमें एशिया की सबसे बड़ी अनौपचारिक बस्तियों में से एक धारावी के पात्र निवासियों के लिए 10,432 घरों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट में होंगे 10 टावर Gautam Adani की कंपनी की ओर से दिए गए बयान को देखें, तो मुंबई घारावी के इस प्रोजेक्ट को अडानी नवभारत डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (ANDPL) पूरा करेगी.…
डरबन डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 214 रनों की विशाल जीत दर्ज की। इस जीत के स्थान ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रेस के लिए अपना शीर्ष स्थान और मजबूती से बरकरार रखा है। इस बड़ी हार के पिछली सीजन की विजेता रही साउथ अफ्रीका तासरे पायदान पर खिसक गई है। न्यूजीलैंड की टीम इस पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है। दिलचस्प बात यह है कि बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकल में खास प्रदर्शन किया है। इस पड़ोसी देश ने पॉइंट्स टेबल पर अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है,…
नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खेल के मैदान से दूर अब पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर अपनी नई शुरुआत की है। इस मंच के जरिए उन्होंने भारतीय खेल क्षेत्र के लिए अपने विजन को साझा किया और एगिलाटास स्पोर्ट्स में अपने निवेश का जिक्र किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बताने के अलावा, लिंक्डइन प्रोफाइल में खुद को बिजनेसमैन बताया है। कोहली ने प्रोफाइल में खुद को एगिलाटास का निवेशक और वन8वर्ल्ड का सह-संस्थापक बताया है। कोहली के पोस्ट से उत्साहित हुए यूजर्स लिंक्डइन पर…
पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश भर में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस पर निशाना साधा है. गोयल ने कांग्रेस पर बचकाना व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया। पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस का बचकाना व्यवहार पूरे देश ने देखा है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने पहले मुख्य चुनाव आयु्क्त को कैबिनेट में शामिल किया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद्म भूषण, पद्म विभूषण से सम्मानित…
