Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
'आप मंथन से अमृत निकालिए, हम लागू करेंगे': एग्रीविज़न सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐलान दिल्ली में एग्रीविज़न के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता किसानों की आजीविका को और बेहतर बनाने के साथ ही भारत अब सिर्फ अपना पेट नहीं भरेगा, दुनिया का 'फूड बास्केट' बनेगा- शिवराज सिंह चौहान नई दिल्ली केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने आज पूसा, दिल्ली में एग्रीविज़न के 10वें राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की आजीविका को…
नई दिल्ली केंद्र सरकार की मोदी कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस का ऐलान कर दिया है. यह रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली पर एक बड़ा बोनस तोहफा है. सरकार इस बोनस के तहत रेलवे कर्मचारियों को कुल 2009 करोड़ रुपये बांटेगी। अश्विनी वैष्णव कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे रेलवे के 11 लाख 40 हज़ार कर्मचारियों को फायदा होगा. वैष्णव ने कहा कि PM Modi की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों…
रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल और प्रयासों से सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड में सड़क निर्माण का महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हुआ है। राज्य शासन ने तेलगांव मुख्य मार्ग से बरपारा होते हुए बुंदिया चौक तक 5.50 किलोमीटर लंबाई की सड़क के निर्माण के लिए 543.67 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि लगभग 5 करोड़ 43 लाख 67 हजार रूपये है। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल है। लोक निर्माण विभाग के आदेश के अनुसार निर्माण के लिए आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय सहमति के बाद स्वीकृति जारी की गई…
रायपुर: प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से आत्मीय भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी…
नई दिल्ली त्योहारों और कारोबारी गतिविधियों के बीच आम जनता और उद्योग जगत के लिए एक चिंताजनक आंकड़ा सामने आया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में भारत की थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर उछलकर दोहरे अंक में 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अगस्त 2026 में यह दर 9.92 प्रतिशत दर्ज की गई थी। सभी वस्तुओं के लिए ऑल इंडिया होलसेल प्राइस इंडेक्स अगस्त के 110.8 से बढ़कर सितंबर में 112.5 हो गया है। थोक कीमतों में आई यह अचानक तेजी मुख्य रूप से खनिज तेल, खाद्य वस्तुओं, कच्चे तेल…
रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज तिल्दा विकासखंड के ग्राम टण्डवा के बैकुंठ मोहल्ले में 11.76 लाख रूपए से नवनिर्मित सार्वजनिक वितरण प्रणाली भवन का लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने उपस्थित जनसमूह और हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य और देश में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं भगवान विश्वकर्मा जयंती से सेवा और संकल्प महाअभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में एक दिया आशीर्वाद का जलाकर जन-जन तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने और प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार व्यक्त…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और उन्हें आर्थिक संबल देने की इसी पहल के तहत जशपुर जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले 16 व्यक्तियों के निकटतम वारिसों के लिए कुल 64 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक प्रकरण में मृतक के निकटतम वारिस को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककलाओं जैसे पंडवानी, पंथी, राउत नाचा, सुवा नृत्य, कर्मा और बस्तर की जनजातीय नृत्य परंपराओं का जिक्र करते हुए उन्होंने जोर दिया कि प्रदेश की इस सांस्कृतिक थाती को मोबाइल, इंटरनेट और डिजिटल मीडिया के माध्यम से देश-विदेश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाना चाहिए। राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय का 70वां स्थापना दिवस समारोह राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की 70 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के सामूहिक योगदान का परिणाम बताया। राज्यपाल श्री डेका…
रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कोदो, कुटकी, रागी तथा मक्का के उपार्जन एवं फसल विविधीकरण, किसानों को प्रोत्साहित करने सहित अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में इन कृषि उत्पादों की आवश्यकता, उपार्जन तथा मिलेटस के उपयोग के संबंध में चर्चा हुई। इसके तहत स्कूलों में मध्यांह भोजन और महिला एवं बाल विकास के पोषक आहार कार्यक्रमों में आंगनबाड़ियों के माध्यम में वितरित करने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव…
सैन फ्रांसिस्को चोरी छिपे रिकॉर्डिंग और जासूसी करने का एक मामला सामने आया है, जहां अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित OpenAI ऑफिस में सऊदी के एक इंजीनियर ने चोरी छिपे रिकॉर्डिंग करने के लिए टॉयलेट पेपर में लपेटकर एक डिवाइस को लगाया. आरोप में एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है, जो सऊदी का मूल निवासी है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस विभाग (DOJ) के मुताबिक, OpenAI में बतौर इंजीनियर के तौर पर काम करने वाले सऊदी मूल निवासी को गिरफ्तार किया है. उनपर आरोप है कि एग्जीक्यूटिव कॉन्फ्रेंस रूप में चोरी छिपे ऑडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस लगा रहे थे। यह मामला…
