Author: News Desk

डार्विन बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश ने रविवार को ऑस्ट्रलिया में ऐतिहासिक टेस्ट जीत दर्ज की। बांग्लदेश ने डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित पहला टेस्ट 9 विकेट से अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन सिर्फ 57 रनों का टारगेट दिया, जिसे बांग्लादेश ने 14.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर चेज किया। मोमिनुल हक 30 और शादमान इस्लाम 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। मोमिनुल ने चौका लगाकर बांग्लादेश को जीत की दहलीज पार कराई। यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की धरती…

Read More

नई दिल्ली मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया। पाकिस्तान को एक बहुत बड़ी और कड़वी सच्चाई का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी एजेंसी बुलेटिन ऑफ द एटॉमिक साइंटिस्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के साथ हुए इस संघर्ष ने पाकिस्तान को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि भारत को अब परमाणु हथियारों के बल पर अब और नहीं डरा सकते हैं। यही वजह है कि अब पाकिस्तानी सेना और वहां की सरकार का ध्यान परमाणु हथियारों से हटकर अपनी पारंपरिक सैन्य ताकत को मजबूत करने पर केंद्रित…

Read More

नई दिल्ली 80वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए भाषण में "दिमागी नक्सल" शब्द के इस्तेमाल ने देश की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश में जहां एक तरफ हथियारबंद नक्सलवाद खात्मे की कगार पर है, वहीं दूसरी तरफ 'दिमागी नक्सल' समाज में अराजकता फैलाने और युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इस बयान पर कांग्रेस, सीपीआई, तृणमूल कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) समेत तमाम विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। लाल किले से PM मोदी का क्या…

Read More

पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक दफ्तर में रविवार सुबह फंदे से लटका मिला। रामपुरहाट में बनर्जी के घर के पास स्थित पार्टी कार्यालय से एक कथित 'सुसाइड नोट' भी बरामद हुआ है। पुलिस उनके इस सुसाइड नोट का परीक्षण कर रही है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता निलंजन दास ने बनर्जी का हाथों से से लिखा यह सुसाइड नोट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। उन्होंने TMC नेता का सुसाइड नोट के हवाले से लिखा, "भ्रष्टाचार से मेरा कोई लेना-देना नहीं था, फिर…

Read More

नई दिल्ली भारतीय रेलवे में बीते ढाई दशकों के दौरान हादसों की रफ्तार भले ही थमी हो, लेकिन जब-जब पटरियों पर ट्रेनें पटरी से उतरी हैं, तब-तब जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. 'इंडिया टुडे ग्रुप' द्वारा सूचना का अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2000 से लेकर जुलाई 2026 तक देश में 4,003 बड़े रेल हादसे दर्ज किए गए. इन दुर्घटनाओं में कम से कम 3,594 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 6,900 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। आंकड़ों का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि हादसों की संख्या घटने के बावजूद…

Read More

नई दिल्ली एडवेंचर लवर्स के लिए रॉयल एनफील्ड ने एक बड़ा ऐलान किया है. कंपनी अपनी नई बाइक को लेकर आ रही है, जिसे आप मुश्किल रास्तों पर चला सकते हैं. हम बात कर रहे हैं रॉयल एनफील्ड हिमालयन 440 (Royal Enfield Himalayan 440) की, जो नए इंजन के साथ आने वाली है। ये बाइक हिमालयन 411 ही होगी, जिसमें एलएस 440 इंजन मिलेगा. ये इंजन स्क्रैम 440 में आता है. यानी रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 से नीचे एक और एडवेंचर बाइक जोड़ेगी. मौजूदा हिमालयन में नया और ज्यादा कटिंग-एज वाला शेरपा 450 लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है। कब लॉन्च…

Read More

नई दिल्ली पूर्व स्टाइलिश भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में COE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाने वाली है. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब BCCI सितंबर में अहम पदों पर संभावित फेरबदल की तैयारी कर रहा है. अगर ऐसा होता है तो चीफ सिलेक्टर और हेड कोच भी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के नाते वीवीएस लक्ष्मण को ही रिपोर्ट करेंगे। बेहद अहम समय पर बीसीसीआई का फैसला सीनियर सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर में खत्म होने वाला है और नेशनल टीम के कोचिंग सेटअप…

Read More

नई दिल्ली सोचिए… वर्ल्ड चैंपियनशिप का मैच चल रहा हो और तभी ऊपर से कबूतर की एंट्री हो जाए! कबूतर पॉटी करके कोर्ट खराब कर दें और मैच रुक जाए. प्लेयर्स आगे मुकाबला खेलने से ही इनकार कर दें! कुछ ऐसी ही शर्मिंदगी इस साल जनवरी में हुए इंडिया ओपन बैडमिंटन के दौरान हुई थी. इतना ही नहीं, स्टेडियम के आसपास बंदर की मौजूदगी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. अब दिल्ली में 17 अगस्त से शुरू होने जा रही BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले आयोजकों ने ठान लिया है कि इस बार कोर्ट पर सिर्फ खिलाड़ी दिखेंगे, कोई ‘पंख…

Read More

नई दिल्ली रेल टिकट बुकिंग को तेज, आसान और ज्यादा भरोसेमंद बनाने के लिए रेलवे अपने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) को अपग्रेड कर रहा है. नया सिस्टम मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले कई गुना ज्यादा लोड संभाल सकेगा. रेलवे के मुताबिक, अपग्रेडेड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम एक मिनट में 1.5 लाख से ज्यादा टिकट बुकिंग और 40 लाख से ज्यादा पैसेंजर इंक्वायरी संभालने में सक्षम होगा. फिलहाल मौजूदा सिस्टम करीब 32,000 बुकिंग और 4 लाख इंक्वायरी प्रति मिनट संभाल सकता है। रेलवे के सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने करीब चार दशक पहले पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम डेवलप किया था. 1986 में…

Read More

नई दिल्ली मारुति सुजुकी एक नई इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है. ये कार एक थ्री-रो एमपीवी हो सकती है. बीते कुछ दिनों में मारुति सुजुकी अपकमिंग 7-सीटर एमपीवी को कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है. इस कार का कोडनेम वाईएमसी (YMC) बताया जा रहा है. कार के स्पाई शॉट्स से इसके डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। ये कार बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी, जिसमें लॉन्ग वीलबेस मिलेगा. ये कार 4.5 मीटर लंबी हो सकती है. अपकमिंग इलेक्ट्रिक मारुति सुजुकी एमपीवी के बहुत से पार्ट्स ई-विटारा से मिलते जुलते हो सकते हैं. आइए जानते हैं इस…

Read More