Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली देश के करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को लंबे समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार है. वहीं आयोग भी 8वें वेतन आयोग के तहत तेजी से काम कर रहा है. न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित आयोग कर्मचारियों के संगठनों, यूनियनों और हितधारकों के साथ लगातार बैठक करके जानकारी हासिल कर रहा है और उनकी मांगों को सुन रहा है। दूसरी ओर, हर विभाग द्वारा 8वें वेतन आयोग के तहत पोर्टल पर कर्मचारियों की जानकारी भी अपलोड कर दी गई है. अब इन डाटा का अध्ययन किया जाएगा, जिसके बाद रिपोर्ट…
नई दिल्ली ज्यूरिख, सिंगापुर और लंदन जैसे प्रमुख फाइनेंशियल सेंटर में मौजूद कुछ ऑफशोर बैंक भारतीय कस्टमर्स को इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड जारी करने या उनका रिन्यूअल करने से हिचक रहे हैं. इसका असर उन कार्ड्स पर भी पड़ रहा है, जिनकी वैधता खत्म हो चुकी है या जो जल्द रिन्यू होने वाले हैं. खास बात यह है कि हर मामले में इसकी वजह कस्टमर का क्रेडिट स्कोर नहीं है. इस पूरे मामले की एक बड़ी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) से जुड़े नियम हैं। आरबीआई के 2022 में ओवरसीज इन्वेस्टमेंट नियमों में बदलाव करने के…
बेंगलुरु भारत को अब अमेरिका GE F404 इंजन की जरूरत नहीं पड़ेगी. लंबे समय से चर्चा में रहे कावेरी जेट इंजन को अब पूरी तरह नया रूप देकर कावेरी 2.0 विकसित किया जा रहा है. डीआरडीओ की गैस टरबाइन रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (जीटीआरई) इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस मुख्य मकसद तेजस फाइटर जेट के लिए अमेरिकी जीई एफ404 इंजनों की जगह लेना है. सप्लाई चेन में देरी की वजह से तेजस एमके1ए के उत्पादन में बाधा आ रही है, इसलिए यह स्वदेशी प्रयास और भी जरूरी हो गया है. कावेरी इंजन की मूल परियोजना 1980 के दशक…
नईदिल्ली बीते साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष भारतीयों की हत्या के बाद भारत का धैर्य जवाब दे दिया था. उसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिए. इस एक्शन में सैकड़ों की संख्या में ट्रेनिंग ले रहे आतंकवादी मारे गए. इससे पाकिस्तान बिलबिला गया. फिर दोनों मुल्कों के बीच 7 से 10 मई तक भीषण संघर्ष हुआ. भारत ने इन 72 घंटे में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों और एयरबेस पर ब्रह्मोस मिसाइलों से हमला किया. इससे उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा. इसके…
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने देश में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के संकट को देखते हुए एक ऐतिहासिक और संवेदनशील फैसला लिया है। यानी केंद्र सरकार ने लू (हीटवेव) को एक 'अधिसूचित प्राकृतिक आपदा' (Notified Natural Calamity) के रूप में मान्यता दे दी है। यह फैसला देश के उन करोड़ों अत्यंत संवेदनशील लोगों के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आया है, जो हर साल चिलचिलाती धूप और जानलेवा गर्मी का सामना करने को मजबूर होते हैं। चाहे वे मजदूर हों या बेसहारा गरीब या दोहरी शिफ्ट में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर या तंग बस्तियों…
मुंबई ऐपल की डिजिटल पेमेंट सर्विस भारत में अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में यह सर्विस Visa और Mastercard के क्रेडिट कार्ड्स को सपोर्ट करेगी। लॉन्च के समय में इसमें UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का सपोर्ट मिलने की संभावना नहीं है। शुरुआत में ऐसा कहा जा रहा था कि ‘ऐपल पे’ को भारत में यूपीआई सपोर्ट के साथ लाया जाएगा, जिससे लोगों में इस सर्विस को लेकर काफी उत्साह था। अब जानकारी आ रही है कि शुरू में सिर्फ वीजा और मास्टरकार्ड के क्रेडिट कार्ड्स पर ‘ऐपल पे’ सपोर्ट करेगा और आईफोन यूजर्स एक…
लिस्बन पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 11 अगस्त को जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी की है। रोनाल्डो और जॉर्जिना ने निजी समारोह में शादी की। केवल परिवार और करीबी दोस्त ही इस समारोह में शामिल हुए। रोनाल्डो अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। उनकी शादी सुर्खियों में रही। अब जॉर्जिया के साथ उनकी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है। उनके विवाह प्रमाण पत्र के अनुसार, रोनाल्डो और जॉर्जिना ने तलाक की दशा में संपत्ति का बंटवारा ना होने की शर्त पर शादी की है। मेक्सिको के एक पब्लिकेशन En Pareja के अनुसार…
मुंबई केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते ही एलआईसी में अपनी 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेच दिया था। यह बिक्री ऑफर फार सेल के जरिए की गई थी। अब खबर आ रही है कि कई और कंपनियों में सरकार हिस्सेदारी घटाने जा रही है। ये कंपनियां हिन्दुस्तान कॉपर, हिन्दुस्तान जिंक, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स आईआरटीसी है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार सरकार की प्रथामिकता में हिन्दुस्तान कॉपर और हिन्दुस्तान जिंक है। बता दें, वित्त मंत्रालय की तरफ से कोई भी आधिकारिक ऐलान अबतक नहीं हुआ है। किस कंपनी की कितना हिस्सा बेचने की है तैयारी सरकार की तरफ से कितना हिस्सा…
नई दिल्ली महीने के आखिर में अगर खर्च निकालने के बाद आपके पास निवेश के लिए सिर्फ ₹5,000 बचते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल होता है- इसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में लगाएं, रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में बचाएं या सिस्टमेटिक इंवेस्टमेंट प्लान (SIP) शुरू करें? इसका कोई एक सही जवाब नहीं है. NYVO Money के CEO हर्ष सोनी के मुताबिक, निवेश का फैसला इस बात से होना चाहिए कि पैसे की जरूरत किस उद्देश्य के लिए है। सही विकल्प इस बात पर निर्भर करता है कि आपको पैसे की जरूरत कब पड़ेगी, आपका मकसद क्या है और आप कितना जोखिम उठा…
रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले के झीरम घाटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस दौरान श्रद्धा और संकल्प के नारों के साथ शहीदों को याद किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि झीरम के शहीदों की स्मृति में निर्मित स्मारक को जल्द ही और अधिक स्मरणीय स्वरूप प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर उनका सम्मान भी किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय…
