Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
मुंबई आईपीएल के गलियारों में इस समय ट्रेड विंडो को लेकर हलचल तेज है. सबसे बड़ा सस्पेंस मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर बना हुआ है. ऐसी खबरें हैं कि मुंबई उन्हें ट्रेड करने का मन बना चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स इस रेस में आगे दिख रही है। इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज और पॉपुलर कमंटेटर आकाश चोपड़ा ने अब अपनी राय रखी है. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस संभावित ट्रेड को लेकर कहा कि अगर दिल्ली और चेन्नई से जुड़ी ये ट्रेड की खबरें सच साबित…
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने सरकारी गाड़ियों के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब किसी अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर दूसरी सरकारी गाड़ी नहीं दी जाएगी. सरकार ने साफ किया है कि एक अधिकारी के लिए सिर्फ एक ही सरकारी कार होगी. साथ ही, सरकारी उपक्रमों और स्वायत्त संस्थाओं की गाड़ियों का निजी इस्तेमाल भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। बता दें कि सरकारी वाहनों के दुरुपयोग को रोकने और सरकारी खर्च कम करने के लिए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है. वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि किसी भी…
नई दिल्ली देश में जल्द ही प्लास्टिक के नोट चलेंगे. इसकी शुरुआत 10 और 20 रुपये के नोटों से होगी. ये खबर तो हम आपको पहले भी बता ही चुके हैं कि RBI पॉलिमर करेंसी नोटों के लिए ग्लोबल टेंडर भी निकाल चुका है. अब इस खबर पर ताजा अपडेट दिया है, सरकार ने. लोकसभा में केंद्र सरकार ने बताया कि 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलिमर करेंसी नोटों के फील्ड ट्रायल के लिए RBI के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में ये जानकारी…
नई दिल्ली चीन दोमुहां सांप है. उस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता. चीन एक ओर भारत संग रिश्ते ठीक करने का ढोंग रच रहा है. दूसरी ओर भारत के खिलाफ साजिश भी कर रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों ने चीन की नापाक चाल से पर्दा हटा दिया है. जी हां, भारत से लगी सीमा के पास चीन ने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स तान दिए हैं. चीन ने लद्दाख और तवांग के पास अपने फ्रंटलाइन एयरबेस पर जून-जुलाई में फाइटर जेट्स को तैनात किया है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने भारत की सीमा के पास मौजूद एयरबेस…
नई दिल्ली भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। खबर है कि सरकार 2027 से देश की कुल LPG (रसोई गैस) आयात का करीब 25% हिस्सा अमेरिका से खरीदने की योजना बना रही है। इस फैसले का मकसद मिडिल ईस्ट पर निर्भरता कम करना, गैस सप्लाई को सुरक्षित बनाना और अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते (Trade Deal) को गति देना है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। दरअसल, इस साल ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में सप्लाई बाधित होने के कारण भारत को रसोई गैस की…
नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। – 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू मामलों पर विचार विमर्श करेंगे. घर को नए सिरे से योजनाबद्ध करके आप उसे एक नया…
नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। – 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू मामलों पर विचार विमर्श करेंगे. घर को नए सिरे से योजनाबद्ध करके आप उसे एक नया…
रायपुर, 28 जुलाई 2026/ पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला है। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर, हर मौसम और हर चुनौती के बीच दिन-रात जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। उनके त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही आम नागरिक अपने घरों में निश्चिंत होकर जीवन जी पाते हैं। ऐसे समर्पित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित एक निजी सभागार में आयोजित ‘जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026’ कार्यक्रम को संबोधित कर…
नई दिल्ली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर बोलते हुए मौजूदा शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर आसीन किया गया जिसने एक गर्भवती महिला के आरोपियों की रिहाई पर अपनी सहमति जताई, खुशी जताई। प्रियंका गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री जी ने नया शिक्षा मंत्री को चुना. एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर आसीन किया जिसने एक गर्भवती महिला की बलात्कारियों की रिहाई पर अपनी सहमति व्यक्त की। किरेन रिजिजू ने प्रियंका गांधी के बयान पर क्या कहा? प्रियंका…
देहरादून. उत्तराखण्ड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है. देहरादून और देश के अन्य प्रमुख शहरों के बीच रेल सेवाओं के विस्तार और जनसुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों, जिनमें देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का मुंबई तक विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण रेल सेवाओं से जुड़े सुझाव…
