Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
देहरादून. उत्तराखण्ड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है. देहरादून और देश के अन्य प्रमुख शहरों के बीच रेल सेवाओं के विस्तार और जनसुविधा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पूर्व में भेजे गए प्रस्तावों, जिनमें देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस का मुंबई तक विस्तार सहित अन्य महत्वपूर्ण रेल सेवाओं से जुड़े सुझाव…
रायपुर: बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक परंपराओं और बदलते बस्तर की नई तस्वीर को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बस्तर के परगना मांझी, चालाकी, समाज प्रमुख, बस्तर पंडुम-2026 के प्रसिद्ध जनजातीय युवा कलाकार, जनजातीय समाज प्रतिनिधि तथा बस्तर के पद्मश्री सम्मान प्राप्तकर्ताओं सहित 164 व्यक्तियों का प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से 30 जुलाई 2026 को मुलाकात करेगा तथा बस्तर की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था से उन्हें अवगत कराएगा। ’बस्तर के युवा संस्कृति, परंपराओं और प्रतिभा के…
रायपुर: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली वेटलिफ्टर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री अग्रवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव की यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच में 88 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम तथा कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है। यह उपलब्धि उनकी कठोर मेहनत, अनुशासन, समर्पण…
रायपुर: ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में छत्तीसगढ़ की होनहार भारोत्तोलक सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की बेटियों की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की बेटी ने विश्व मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल भारत, बल्कि…
रायपुर: मछलीपालन विभाग की स्पान संवर्धन योजना बस्तर जिले के ग्रामीण किसानों के लिए आय का नया माध्यम बन रही है। बस्तर विकासखंड के ग्राम सिवनी की महिला किसान मनकी बघेल ने इस योजना का लाभ उठाकर मात्र दो माह में 15 हजार रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित कर मिसाल पेश की है। मत्स्यपालन विभाग ने मनकी बघेल को मई माह में मिश्रित प्रजाति के लगभग 25 हजार स्पॉन उपलब्ध कराए। इसके साथ ही तालाब की उर्वरता बढ़ाने के लिए खाद तथा स्पान के आहार के रूप में खल्ली भी निःशुल्क प्रदान की गई। मनकी ने अपने परिवार के एक…
Dehradun: सीएम धामी ने 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को किया फ्लैग ऑफ, छह लोगों को सब्सिडी के चेक दिए
देहरादून। उत्तराखंड में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छह प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक भी वितरित किए। परिवहन विभाग ने पांच अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी और स्वीकृति प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरी…
Uttarakhand Rainfall: बारिश का ऑरेंज अलर्ट; सीएम ने दिए निर्देश, हेली सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखें
सीएम धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को दिए कि आपदा या आपात स्थिति में राहत, बचाव कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी व विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्थिति को देखें। हेली सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखा जाए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर दुर्गम व आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव कार्य तत्काल संचालित किए जा सकें। उन्होंने भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने व सोमवार रात से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत विभिन्न जिलों की…
रायपुर: छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए ‘मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर विशेष कार्टून कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कार्टून और कैरिकेचर कला का प्रशिक्षण देने के साथ बस्तर की संस्कृति, पर्यटन और लोकजीवन को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर आज विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बस्तर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन स्थलों के कारण देश-दुनिया में नई पहचान बना…
रायपुर: प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज कांकेर जिला प्रवास के दौरान कोमलदेव शासकीय जिला चिकित्सालय पहंुचे, जहां पर उन्होंने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। साथ ही इस दौरान मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने अलबेलापारा स्थित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज आयोजित संभाग स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने जिला अस्पताल में हाल ही में शुरू किए गए…
रायपुर: सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के सभाकक्ष में सहकारिता विभाग की एक महत्वपूर्ण एवं उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विभाग की 16 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और मैदानी स्तर पर उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। सहकारिता को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध समीक्षा बैठक के दौरान सहकारिता के सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के…
