Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: महानदी जल बंटवारे से जुड़े विषयों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान की दिशा में आज नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में एक महत्वपूर्ण पहल हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित दोनों राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महानदी छत्तीसगढ़ और ओडिशा…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में ग्रामीण अधोसंरचना विकास को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में जिले के बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 4 करोड़ 89 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस सड़क का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांगों में शामिल थी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त…
रायपुर: बस्तर की लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं और सामाजिक नेतृत्व की गौरवशाली विरासत ने आज राष्ट्रपति भवन में इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर पंडुम-2026 के विजेता प्रतिभागियों, परंपरागत जनजातीय नेतृत्व व्यवस्था के प्रतिनिधियों, पद्मश्री सम्मानित विभूतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों सहित 209 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति भवन में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर पंडुम-2026 के विजेताओं, परगना मांझी, मांझी, चालकी तथा पद्मश्री सम्मानित विभूतियों के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन किया। भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा में अत्यंत दुर्लभ और आत्मीय दृश्य तब देखने को मिला, जब…
नई दिल्ली एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम की जर्सी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दशकों से नीली जर्सी में खेलने वाली भारतीय हॉकी टीम अब विश्व कप में मुख्य रूप से भगवा रंग की किट पहनती नजर आएगी. हॉकी इंडिया के इस फैसले ने खेल जगत में बहस छेड़ दी है। सबसे ज्यादा खुलकर विरोध करने वालों में भारत के पूर्व कप्तान विरेन रासकिन्हा शामिल हैं. भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाने वाले रासकिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय टीम की पहचान हमेशा नीले…
नई दिल्ली "E20 से मेरा कोई लेना-देना नहीं है." केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का यह बयान इन दिनों चर्चा में है. वजह यह है कि पिछले कई सालों से गडकरी देश में इथेनॉल, फ्लेक्स-फ्यूल और वैकल्पिक ईंधनों के सबसे बड़े पैरोकार रहे हैं. उन्होंने कई मंचों से कहा कि भारत को पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करनी होगी. उन्होंने E100 और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को फ्यूचर बताया. यहां तक कि एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि उन्होंने रात 8 बजे 100 प्रतिशत इथेनॉल से जुड़ी फाइल पर साइन कर दिए हैं। अब नितिन गडकरी द्वारा…
मुंबई नितेश तिवारी की रामायण का भव्य ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर के साथ फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे कलाकारों की झलक भी देखने को मिली. रामायण के ट्रेलर को फैन्स के मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ भी आ चुकी है. आइए देखते हैं कि यूजर्स का ट्रेलर पर क्या कहना है। सोशल मीडिया पर बनने लगे मीम रामायण का ट्रेलर गुरुवार सुबह 4.15 पर रिलीज किया गया. कई लोगों ने नींद की कुर्बानी देकर ट्रेलर देखा. फैन्स ट्रेलर से इंप्रेस हैं, लेकिन मीमबाजों ने मीम भी बनाए. एक ने…
नई दिल्ली दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा समेत तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली. क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष-12 में रहकर नीरज के साथ रोहित यादव और यशवीर सिंह भी पदक दौर में पहुंच गए. 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता नीरज ने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास में 79.61 मीटर भाला फेंका और क्वालिफिकेशन में पांचवें स्थान पर रहे. वहीं, रोहित यादव (78.37 मीटर) नौवें और यशवीर सिंह (78.36 मीटर) दसवें स्थान पर रहे. इस तरह तीनों भारतीय एथलीट शीर्ष-12…
लद्दाख सोनम वांगचुक लद्दाख लौट चुके हैं, उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर लगातार 26 दिनों तक अनशन किया था. दिल्ली से श्रीनगर लौटते वक्त उन्होंने वंदे भारत ट्रेन का आनंद लिया। वंदे भारत ट्रेन और चिनाब नदी पर बने दुनिया सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने रेलवे और वंदे भारत ट्रेन की जमकर तारीफ की है. इस वीडियो को देखकर लगता है कि सरकार को लेकर उनके सुर थोड़े बदल रहे हैं। सोनम वांगचुक वीडियो में कहते हैं, 'मैं रेल से सफर करना पसंद करता हूं.…
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने पहली बार 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर पर संसद में अपनी बात रखी है। हालांकि, सरकार ने कर्मचारी संघों की मांगों पर कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि आयोग स्वतंत्र है और सरकार को उसके आंतरिक विचार-विमर्श के बारे में जानकारी नहीं दी जा रही है। राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन और उसके कार्यक्षेत्र की अधिसूचना जारी की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि "3…
नई दिल्ली अगर आप पतंजलि के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, तो आने वाले समय में आपको पतंजलि के नाम से इंश्योरेंस पॉलिसी भी देखने को मिल सकती है। दरअसल, इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDAI ने पतंजलि आयुर्वेद और DS ग्रुप (रजनीगंधा बनाने वाली कंपनी) को मग्मा जनरल इंश्योरेंस (Magma General Insurance) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। करीब 4,500 करोड़ रुपये की इस डील के साथ बाबा रामदेव की कंपनी ने पहली बार वित्तीय सेवाओं (Financial Services) के क्षेत्र में कदम रखा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। इस डील के तहत पतंजलि आयुर्वेद 73.6% हिस्सेदारी खरीदेगी,…
