Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    15 अगस्त से Boycott की धमकी! बेंगलुरु में Swiggy-Zomato की बढ़ी टेंशन, शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

    July 29, 2026

    श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

    July 29, 2026

    भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, July 30
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

    आज का राशिफल: बुधवार को इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

    News DeskBy News DeskJuly 29, 20261 Views देश

    नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

    – 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दसवें भाव में होगी. आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर घरेलू मामलों पर विचार विमर्श करेंगे. घर को नए सिरे से योजनाबद्ध करके आप उसे एक नया स्वरूप देंगे. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ सार्थक चर्चा होगी. माता से लाभ होने की संभावना है. अपने काम में सरकारी सहायता प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर बाद कार्यभार अधिक होने के कारण आपको थकान हो सकती है. इस दौरान आपको नकारात्मक विचार रखने से बचना होगा.

    वृषभ- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कोई अवसर मिल सकता है. मित्रों और सगे-सम्बंधियों से अच्छे समाचार प्राप्त कर सकेंगे. व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकेगा. आप नई योजना पर काम शुरू कर पाएंगे. लंबी यात्रा हो सकती है. किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं. आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रगति हो सकेगी. संतान की प्रगति से भी आप खुश रहेंगे. स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी दिक्कत दूर हो सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम आसानी से पूरे होंगे.

    मिथुन- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति आठवें भाव में होगी. अपने मिजाज को काबू में रखें. विवाद होने की आशंका बनी रहेगी. आज नौकरीपेशा लोग केवल अपने काम पर ध्यान दें. व्यापार में विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे. बीमार व्यक्ति आज कोई नई उपचार पद्धति ना अजमाएं. खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. प्रभु स्मरण से मन हल्का होगा. हालांकि दोपहर बाद आपका दिन सकारात्मक होगा.

    कर्क- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति सातवें भाव में होगी. प्रेम और स्नेह की भावनाओं से अभिभूत हुआ मन आज किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षित होगा. मनोरंजन और मौज-शौक में आपका दिन व्यतीत होगा. इसके लिए नई वस्तुओं की खरीदी, नए परिधान, आभूषण और वाहन की खरीदारी भी कर सकेंगे. व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा. दांपत्यजीवन में खुशी छाएगी. विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ हो सकेगा. भागीदारी भी लाभदायक साबित होगी.

    सिंह- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति छठे भाव में होगी. आपके घर में आनंद का वातावरण रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका समय आनंद और उत्साह में व्यतीत होगा. आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मान-सम्मान प्राप्त होगा. इस कारण खुशी का अनुभव होगा. ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे. बीमारी से राहत मिलेगी. ननिहाल से अच्छे समाचार मिलेंगे. इससे लाभ होगा. आप विरोधियों को परास्त कर सकेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा बना हुआ है. सीनियर्स की मदद से आप कोई काम आसानी से बना पाएंगे.

    कन्या- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पांचवें भाव में होगी. आज किसी बात की चिंता लगी रहेगी. आपका काम समय पर पूरा नहीं हो सकेगा. व्यापार में नुकसान की आशंका रहेगी. परिजनों के साथ भी विवाद होने की आशंका रहेगी. पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा. विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा. अचानक धन खर्च होगा. बौद्धिक चर्चा और किसी नए समझौते में असफलता मिलेगी. प्रिय व्यक्ति के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं. नए लोगों से मुलाकात सुखद रहेगी. निवेश से आज दूर ही रहें.

    तुला- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति चौथे भाव में होगी. आज आप अत्यधिक इमोशनल रहेंगे. मन बेचैनी का अनुभव करेगा. मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. परिजनों से वाद-विवाद हो सकता है. यात्रा के लिए समय अनुकूल नजर नहीं आ रहा है. आपको परिवार, जायदाद या जमीन सम्बंधी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है. वाहन चलाने में सावधानी रखें. नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर किसी विवाद से बचें. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा नहीं है. बाहर जाने या खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

    वृश्चिक- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति तीसरे भाव में होगी. आप काम में सफलता प्राप्त करेंगे. आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि होने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से सार्थक चर्चा हो सकेगी. सहोदरों के साथ पारिवारिक मामलों पर चर्चा करेंगे और घरेलू योजनाएं बना सकेंगे. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी. शारीरिक और मानसिक ताजगी और आनंद का अनुभव होगा. आध्यात्मिक विषय में आप रुचि लेंगे. यात्रा की भी संभावना है.

    धनु- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज का दिन मध्यम फलदायी हैं. निरर्थक व्यय होगा. मन में किसी बात की ग्लानि रहेगी. परिजनों के साथ गलतफहमी के कारण मनमुटाव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ मतभेद खुलकर सामने आएगा. ऑफिस के काम में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पाएगी. कमजोर मनोदशा के कारण सही निर्णय नहीं ले पाएंगे. आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. दूर बसे हुए रिश्तेदारों से बातचीत होगी. इससे आपका मन हल्का होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बाहर खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

    मकर- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति पहले भाव में होगी. काम आसानी से पूरे होंगे. ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा. अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. पारिवारिक जीवन में आनंद छाया रहेगा. आप तन और मन से स्वस्थ रहेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों से मिलकर आनंद का अनुभव करेंगे. सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद ले सकेंगे. अच्छे वस्त्र और आभूषण पहनने का अवसर प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन में संतोष और खुशी का अनुभव होगा. आपके लिए समय लाभ का बना रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

    कुंभ- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आपको किसी का पक्ष लेने से बचना चाहिए. दूसरों के विवादों से आप दूर ही रहें. किसी के साथ रुपये का लेन-देन नहीं करें. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. व्यापार में भी किसी बाहरी व्यक्ति के साथ मतभेद या तकरार हो सकती है. क्रोध पर अंकुश रखना आपके हित में रहेगा. दूसरे लोगों का भला करने में अपना नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें. दुर्घटना का भय बना रहेगा.

    मीन- 29 जुलाई, 2026 बुधवार को चंद्रमा राशि बदलकर आज मकर राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति ग्यारहवें भाव में होगी. आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है. आपकी आय बढ़ेगी. मित्रों और बुजुर्गों से भी आपको लाभ हो सकता है. नए मित्र बनाएंगे और यह मैत्री आगे चलकर लाभदायक साबित होगी. किसी शुभ अवसर पर जाना हो सकता है. मित्रों के साथ बाहर जाना भी हो सकता है. पारिवारिक सदस्यों से अच्छे समाचार मिलेंगे. आज आर्थिक लाभ होने के भी योग हैं. निवेश के लिए कोई बड़ी योजना बना सकेंगे. भविष्य को देखते हुए किसी जगह निवेश की योजना बनेगी.

    Related Posts

    श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोपाबेड़ा शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

    July 29, 2026

    भगवान जगन्नाथ पर बनी एनिमेशन फिल्म पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिका खारिज

    July 29, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: CM धामी ने सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण समेत कई परियोजनाओं के लिए जारी की करोड़ों की राशि….

    July 29, 2026

    मुख्यधारा से जुड़ रहे पुनर्वासित युवा,वित्तीय साक्षरता कार्यशाला से बढ़ा आत्मविश्वास, 80 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…

    July 29, 2026

    Uttarakhand News- उत्तराखंड में विकास को रफ्तार: CM धामी ने सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण समेत कई परियोजनाओं के लिए जारी की करोड़ों की राशि….

    July 29, 2026

    संसाधनों की कमी नहीं रोक सकी किसान पुत्र रमन की उड़ान,दूरस्थ आदिवासी अंचल के छात्र ने बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से नीट परीक्षा में पाई सफलता

    July 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202473 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.