Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: श्रमिक हमारे विकास की मजबूत नींव हैं। अपने परिश्रम से वे सड़कें, भवन, पुल और विकास की अनेक संरचनाएं खड़ी करते हैं। ऐसे श्रमिक परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। श्रमिक परिवारों के बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे, अपने सपनों को पूरा करेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का संकल्प भी साकार होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। समारोह में मुख्यमंत्री श्री…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबे समय से लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्दी पूरा करने को कहा। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय लोक प्रशासन संस्थान दिल्ली के द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘जशपुर : एक परिचय’ का विमोचन किया। यह पुस्तक जशपुर जिले के इतिहास, प्रशासनिक विकास, सुशासन की व्यवस्थाओं, सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन, जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और विकास की संभावनाओं पर केंद्रित एक व्यापक अध्ययन है। पुस्तक में आजादी के बाद से जशपुर की प्रशासनिक व्यवस्था में आए बदलावों के साथ वर्तमान प्रशासनिक संस्थाओं और कार्यप्रणाली का अध्ययन किया गया है। इस अवसर पर भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय शाखा रायपुर के चेयरमैन भूतपूर्व मुख्य सचिव श्री सुयोग्य कुमार मिश्रा, वाइस चेयरमैन भूतपूर्व अपर…
अभिनेता रणवीर सिंह ने इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) से कहा है कि वह 'डॉन 3' से उनके अलग होने को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहे. रणवीर का कहना है कि यह मामला उनके और फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बीच का है और इंडस्ट्री की किसी संस्था को इसमें दखल नहीं देना चाहिए. यह घटनाक्रम रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी के IMPPA से मुलाकात करने और एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से कथित तौर पर मांगे जा रहे 45 करोड़ रुपये के मुआवजे को चुनौती देने वाली याचिका सौंपने के कुछ दिनों…
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता इन दिनों डिस्कशन का हॉट टॉपिक बना हुआ है. हिमांशी ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने और आसिम के रिश्ते में आए धार्मिक मतभेदों को लेकर कुछ बातें कहीं थीं. हिमांशी ने बिना आसिम का नाम लिए कहा था कि उन पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया गया था. एक्ट्रेस के इस बयान के बाद खूब बवाल मचा. आसिम की खूब किरकिरी भी हुई, जिसके बाद वो चुप नहीं बैठे. उन्होंने हिमांशी को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने ऐसा खुलासा किया है, जिसने पूरी कहानी…
कोलंबो कोलंबो में खेले जा रहे भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक बड़ा विवाद देखने को मिला था. भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो बीच मैदान पर ही आपस में भिड़ गए थे। अब इस घटना को गंभीरता से लेते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने दोनों खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. यह पूरी घटना मैच के पहले दिन भारतीय पारी के 17वें ओवर में घटी। श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो ने जैसे ही यशस्वी जायसवाल को आउट किया, मैदान…
मुंबई सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rate) में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलने के साथ ही बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी की वायदा कीमत में अचानक तेज गिरावट देखने को मिली है और ये कीमती धातु ओपनिंग के साथ गिरकर 2.44 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. सिर्फ Silver Price ही नहीं, बल्कि सोने की कीमत में भी चेंज देखने को मिला है। चांदी झटके में हुई इतनी सस्ती एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आए बदलाव पर नजर डालें, तो 4 सितंबर की…
सेंट लुई (अमेरिका) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर 9-3 की बढ़त हासिल कर ली है। इस तरह से ग्रैंड शतरंज टूर के फाइनल में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं। प्रज्ञाननंदा और कीमर के बीच मुकाबला उतार चढ़ाव वाला रहा। भारतीय खिलाड़ी सफेद मोहरों से खेलते हुए शुरू में नुकसान में दिख रहा था जबकि कीमर का खेल पर नियंत्रण था। प्रज्ञाननंदा ने इसके बाद धीरे-धीरे अपनी स्थिति मजबूत की जबकि कीमर अपनी रणनीतिक चाल में फंस गए। दोनों खिलाड़ियों के पास समय कम बचा था। ऐसे में कीमर ने खेल जारी रखने…
बॉलीवुड के फेमस कपल गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. सुनीता ने गोविंदा के दूसरी शादी करने के डर से तलाक का केस वापस लिया. मीडिया इंटरव्यूज में कपल के रिश्ते पर हर कोई कमेंट कर रहा है. गोविंदा-सुनीता की बिखरी शादी पर कईयों ने पब्लिसिटी के लिए रिएक्ट किया है. इसे देखकर गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक का पारा हाई हुआ है l किसपर नाराज हुए कृष्णा? सोमवार को एयरपोर्ट पर पैप्स से बात करते हुए कृष्णा ने मामा-मामी के रिश्ते पर बात करने से इनकार किया. कृष्णा के साथ कीकू शारदा…
कोलंबो भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच भिड़ंत हो गई थी. अब पूरा विवाद अब मैदान से सोशल मीडिया तक पहुंच गया है. भारतीय ओपनर ने दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले की आलोचना पर खुद जवाब दिया है. यशस्वी ने भोगले से कहा कि जब उन्हें यह नहीं पता कि फर्नांडो ने मैदान पर क्या कहा था तो उन्हें किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए. साथ ही उन्होंने दो टूक कहा कि अगर कोई हद पार करेगा तो भारत चुप नहीं रहेगा, बल्कि लड़कर जवाब देगा। यह पूरा मामला कोलंबो टेस्ट मैच…
