Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विस्फोटक ओपनर शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में गजब का प्रदर्शन किया. भारत ने इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदकर 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया. शेफाली वर्मा इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं. शेफाली ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उन्होंने कुछ ऐसा कमाल किया जो कोई भी महिला खिलाड़ी नहीं कर पाईं थी. जिम्बाब्वे से मिले 103 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने महफिल ही…
नई दिल्ली भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में भुवनेश्वर कुमार को मौका मिलने पर खुशी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मोहम्मद शमी को वनडे और टेस्ट टीम में शामिल किया जाना चाहिए। शास्त्री का मानना है कि चोट से उबरने के बाद शमी ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है और वह साबित कर चुके हैं कि वह अच्छी लय में हैं। भारत 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड का कठिन दौरा शुरू करेगा, जिसमें 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट शामिल हैं। शास्त्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया…
Asian Para Games 2026: एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को दोहरी खुशी दी है. महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में मोना अग्रवाल ने दमदार वापसी करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि भारत की ही स्टार निशानेबाज अवनी लेखरा को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. मोना ने फाइनल में 250 अंक हासिल किए, वहीं अवनी का स्कोर 249.6 रहा. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने शूटिंग में भारत की ताकत को एक बार फिर सामने रखा. मोना अग्रवाल की जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि मुकाबले के…
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से बॉलीवुड में हड़कंप, AICWA ने CM देवेंद्र फडणवीस से की 5 बड़ी मांगें
मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस घटना पर गहरा दुख और गुस्सा जताते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से तुरंत दखल देने की मांग की है. एसोसिएशन का कहना है कि आखिर मुंबई में फिल्मी सितारे ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? AICWA के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ इस हमले में बाल-बाल बच गए, जबकि गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ. एसोसिएशन ने इसे सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि फिल्म…
मुंबई / कोटा एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने 3 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इनमें से दो हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की। मुंबई क्राइम ब्रांच राजस्थान, गुजरात में कई जगह छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए भागे। उन्होंने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने यह बाइक बरामद कर ली है। तीन…
वाशिंगटन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया है कि H-1B वीजा पर काम करने वाले विदेशी पेशेवरों को बंधुआ मजदूर कहना उनके शब्दों का एक गलत चुनाव था। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और औपनिवेशिक विरासत की याद दिलाने वाले बताए जाने के बाद वेंस का यह स्पष्टीकरण सामने आया है। शनिवार को CBS न्यूज के एक टाउन हॉल में बोलते हुए वेंस ने स्पष्ट किया कि उनकी आलोचना का निशाना H-1B कर्मचारी नहीं, बल्कि अमेरिकी कंपनियां और मौजूद वीजा प्रणाली थी। गलती स्वीकारते हुए वेंस ने दी सफाई टाउन हॉल के दौरान…
अदीस अबाबा अफ्रीका के दो देश युद्ध के कगार पर हैं। इन देशों में जुबानी जंग चरम पर है। दोनों देशों की सेनाओं ने भी सीमा पर डेरा डाल दिया है। भारी हथियारों की तैनाती की गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों देशों में कभी भी युद्ध शुरू हो सकता है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि अगर यह युद्ध शुरू होता है तो इसमें कई दूसरे देश भी शामिल हो सकते हैं, जिससे इसका असर पूरे अफ्रीका पर पड़ने की आशंका है। युद्ध के कगार पर पहुंचे इन दोनों देशों का…
नई दिल्ली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट (ग्राहम एक्ट) के कुछ खास प्रावधानों को अस्थायी रूप से हटा दिया है। इस फैसले से भारत और चीन समेत उन देशों पर 100 प्रतिशत तक के अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी फिलहाल रुक गई है, जो रूस से तेल और प्राकृतिक गैस खरीदते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया कि प्रशासन बड़े आर्थिक और भू-राजनीतिक प्रभावों का अध्ययन करने के लिए 60 दिन का समय ले रहा है, ताकि आगे के कदम सोच-समझकर तय किए जा सकें। दरअसल, सितंबर में अमेरिकी…
नई दिल्ली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत CISF एक नवंबर से अपने प्रशासनिक और परिचालन ढांचे में बड़ा पुनर्गठन लागू करेगा। इसका उद्देश्य देश भर में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और रणनीतिक प्रतिष्ठानों के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत करना है। गृह मंत्रालय (MHA) ने इस पुनर्गठन को मंजूर किया है। इसके तहत CISF के मौजूदा क्षेत्रीय सेक्टरों को अलग-अलग उद्योगों और प्रतिष्ठानों की खास सुरक्षा जरूरतों के मुताबिक व्यवस्थित किया जाएगा। इन सेक्टरों के लिए बदलाव बिजली कोयला इस्पात पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस …
नई दिल्ली आज के समय में दुनिया के कई देशों में असंतोष और गुस्से का एक नया दौर देखने को मिल रहा है. भारत से लेकर यूरोप और अमेरिका तक, जगह-जगह बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है. फ्रांस, इटली,और अल्बानिया से लेकर अर्जेंटीना और तुर्किये तक, लोग महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. फ्रांस और अल्बानिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों की वजह से बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं. फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले जनता का गुस्सा फूट पड़ा है.…
