Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत ग्राम तर्रीघाट स्थित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का जायजा लिया तथा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद कर स्कूल में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पाठ्यक्रम की प्रगति एवं विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली। शिक्षा मंत्री श्री यादव ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचि, पसंदीदा विषय, पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों तथा भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का…
रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ई-बस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रस्तावित वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना तथा 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं की व्यवहारिकता, वित्तीय पक्ष, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा नागरिकों को मिलने वाले लाभों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इन योजनाओं के क्रियान्वयन में जनसुविधा, समग्र योजना, समयबद्धता, वित्तीय व्यवहार्यता और दीर्घकालिक स्थिरता को प्राथमिकता देने…
चेन्नई तमिलनाडु की सियासत और जन-कल्याणकारी नीतियों में एक नया मोड़ लाते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने विधानसभा के पटल पर जनता के लिए बड़े चुनावी वादों और राहत पैकेज की घोषणा कर दी है. राज्य सरकार ने आम परिवारों और गृहणियों को महंगाई के मोर्चे पर सीधी राहत देने के लिए साल में तीन रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर पूरी तरह मुफ्त देने का बड़ा निर्णय लिया है. इस योजना की सबसे खास बात यह है कि पात्र लाभार्थियों को किसी कतार में नहीं लगना होगा, बल्कि तीन सिलेंडरों की पूरी सब्सिडी राशि सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट…
रायपुर: राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच पर घुमड़ते बादलों, सावन की फुहारों और सुर-ताल की मनोहारी संगति के बीच ‘पावस प्रसंग’ का भव्य सांस्कृतिक आयोजन हुआ। प्रकृति के मनोहारी परिवेश में शास्त्रीय नृत्य और संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने वर्षा ऋतु की अनुभूतियों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण कभी बादलों की गरज से गूंजा तो कभी शास्त्रीय सुरों और घुंघरुओं की झंकार से संगीतमय हो उठा। ‘पावस प्रसंग’ में वर्षा ऋतु के विविध भावों को कथक नृत्य और शास्त्रीय गायन के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सुश्री शाश्वती बैनर्जी ने कथक नृत्य…
प्रदेश भर में परिवहन विभाग ने 21 से 23 अगस्त तक विशेष सड़क सुरक्षा प्रवर्तन अभियान संचालित किया। इसके तहत देहरादून परिवहन संभाग में आरटीओ की टीमों ने राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों व अन्य प्रमुख मार्गों पर दिन व रात में अलग-अगल षिफ्टों में चेकिंग अभियान चलाया। इस अवधि में संभाग में कुल 3,177 वाहन संचालकों के चालान किए गए। साथ ही 198 वाहनों को सीज कर दिया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला ने बताया कि अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग के 609, ओवरलोडिंग के 269, सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन पार्क करने के…
रायपुर: लोरमी के श्री बाबाघाट धाम में आज पावन श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आस्था और विकास का सुंदर संगम देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोरमीवासियों के साथ परम पूज्य श्री श्री 108 शिवानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने महादेव से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। रुद्राभिषेक के बाद श्री साव ने मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का लोकार्पण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि ‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच के साथ…
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में वंदे मातरम समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि क्रांतिकारियों के बलिदान और देश की स्वतंत्रता की भावना का प्रतीक है। कांग्रेस ने 1937 के प्रस्ताव के जरिए इसे बांटने की कोशिश की थी। महेंद्र भट्ट ने कहा कि महात्मा गांधी ने वंदे मातरम को धर्म से ऊपर बताया था। कांग्रेस ने वोट गांधी जी के नाम पर लिए, लेकिन उनकी सोच को आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने…
उत्तराखंड में युवाओं के नए आइडिया को कारोबार का रूप देने और राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश सरकार ने नवाचार आधारित 10 नए आइडिया को स्टार्टअप के रूप में चयनित किया है। चयनित युवाओं को सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को स्वरोजगार और नवाचार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उच्च शिक्षण संस्थानों में आयोजित बूट कैंप के माध्यम से युवाओं के नए और व्यावहारिक आइडिया सामने लाए गए। इनमें से…
रायपुर: श्रावण मास के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने मध्यप्रदेश के पवित्र तीर्थस्थल अमरकंटक पहुंचकर मां नर्मदा के दर्शन किए। उन्होंने नर्मदा उद्गम स्थल स्थित नर्मदा कुंड में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात उन्होंने जलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया और प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने नर्मदा कुंड एवं नर्मदा उद्गम स्थल के पवित्र परिसर में पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा का आशीर्वाद लिया। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को अमरकंटक…
उत्तराखंड को विकसित और आदर्श राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ को विद्यार्थियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को राज्य के भविष्य और नीतियों से जुड़े विषयों पर अपनी सोच साझा करने का अवसर दिया गया है। अब तक 2.50 लाख से अधिक विद्यार्थी अपने रचनात्मक सुझाव और निबंध ऑनलाइन दर्ज करा चुके हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभार्थी बनाने तक सीमित न रखकर उन्हें उत्तराखंड के विकास और नीति-निर्माण की प्रक्रिया में सीधे भागीदार बनाना है।…
