Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
इस शुक्रवार सिनेमाघरों में केजीएफ वाले रॉकी भाई राया बनकर अपना टॉक्सिक अवतार दिखाने वाले हैं. फिल्म में उनका स्वैग, धाकड़ और रोमांटिक अंदाज लोगों के दिलों को लूट रहा है. पैन इंडिया फिल्म की एडवांस बुकिंग का भौकाल जबरदस्त है. ये बताता है कि टॉक्सिक को लेकर लोगों में कितना क्रेज है. कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश के लिए टॉक्सिक कितना कमाल करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा. लेकिन एक बात तो साफ है कि यश ने अपने 22 साल के करियर में अनेकों बार रिस्क लिया है. आज वो सुपरस्टार के औहदे पर हैं, तो इसी रिस्क के…
मुंबई कंगना रनौत ने कृति सेनन पर रक्षा बंधन वाले ऐड के लिए निशाना साधा है। कृति ने हाल में एक ऐड किया है, जिसमें वह ब्रालेट-स्टाइल के ब्लाउज में दिख रही हैं और अपने डॉग को राखी बांध रही हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने पूछा कि क्या आप अपने भाई को बिकिनी में राखी बांधती हैं? कंगना बोलीं अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करते हुए सवाल किया। उन्होंने लिखा, ‘यह महिला होने का शानदार समय है। हमारी अलमारी तरह-तरह के कपड़ों से भरी हुई हैं। कॉकटेल ड्रेसेस से लेकर महंगा चोली…
मुंबई बॉलीवुड डीवा कंगना रनौत इन दिनों बेबाक मूड में हैं. वो अपने खिलाफ उठ रही हर आवाज का मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं. एक्ट्रेस ने नई इंस्टा पोस्ट में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके पर निशाना साधा है. उनकी इंग्लिश स्पीकिंग स्किल्स का मजाक उड़ाया है। कंगना का दिपके पर अटैक कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की है. जिसमें उनके और अभिजीत के अंग्रेजी बोलने वाले वीडियो को कंपेयर किया गया है. रील में दोनों की पढ़ाई और अंग्रेजी को कंपेयर करते हुए लिखा है- 12वीं पास कंगना रनौत vs बॉस्टन यूनिवर्सिटी के CJP…
नई दिल्ली त्योहारी सीजन से पहले ही चीनी की बेलगाम होती कीमतों (Sugar Price Hike) को कंट्रोल में लाने के लिए सरकार ने तगड़ा एक्शन लिया है और कच्ची चीनी के आयात से जुड़े नियमों में बदलाव (Rule Change From Today) किया किया है. सरकार ने कच्ची चीनी के आयात नियमों में संशोधन किया गया, इसके तहत चीनी की जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने 2 महीने के भीतर रिफाइनिंग और बिक्री अनिवार्य की। चीनी पर ये नियम किया लागू चीनी की कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने सोमवार को आयात की शर्तों में संशोधन किया और…
नई दिल्ली Bajaj Pulsar 125 Price & Features: भारतीय बाजार में 125 सीसी बाइक खरीदने वालों के लिए Bajaj Auto ने बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने नई जनरेशन की Bajaj Pulsar 125 को लॉन्च कर दिया है. इस बार बाइक को सिर्फ नया लुक देने के बजाय इंजन से लेकर सस्पेंशन, ब्रेक और डिजिटल फीचर्स तक में बड़े बदलाव किए गए हैं. खास बात यह है कि अब Pulsar 125 में TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और Google Maps जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. इसकी कीमत 92,900 रुपये से शुरू होकर 1.04 लाख रुपये तक जाती है। नई Pulsar 125…
नई दिल्ली बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की संयुक्त संस्था यानी यूएफबीयू (UFBU) ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस हड़ताल की मुख्य वजह सप्ताह में पांच दिन बैंक खोलने के फैसले में लगातार हो रही देरी, PLI को लेकर गहरे मतभेद और पेंशन से जुड़ी कई लंबित मांगों का अभी तक हल न होना है। अगर यह हड़ताल होती है तो देश के कई हिस्सों में बैंकिंग सर्विसेज खासकर सरकारी बैंकों की, लगातार चार दिनों तक प्रभावित रह सकती हैं। दरअसल, 11 सितंबर शुक्रवार को पड़ रहा है और उसके बाद शनिवार-रविवार की छुट्टी है। इसके…
ओरछा मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 और 31 अगस्त को ओरछा में होगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में होने वाली यह पहली कार्यसमिति बैठक होगी। इसमें विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर पार्टी की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। साथ ही संगठन को और मजबूत करने के लिए आगे की योजना तैयार होगी। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दोनों उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और प्रदेश पदाधिकारियों समेत करीब 400 नेता शामिल होंगे। बैठक की तैयारियों और एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिए 25 अगस्त को प्रदेश भाजपा की बैठक…
नई दिल्ली भारत और अमेरिका सितंबर 2026 में अपने ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज 'युद्ध अभ्यास' का 22वां संस्करण करने जा रहे हैं. यह अभ्यास दो अलग-अलग जगहों पर होगा- उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में. दोनों देशों से करीब 350-350 सैनिक तीन सप्ताह तक इसमें भाग लेंगे। यह अभ्यास भारत की दो सबसे संवेदनशील सैन्य सीमाओं- चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) और पाकिस्तान की ओर पश्चिमी मोर्चे- के नजदीक होगा. इससे ज्वाइंट ट्रेनिंग की जटिलता और वास्तविक परिस्थितियों के करीब होने का अंदाजा लगता है। औली में एलएसी से करीब 95 किलोमीटर दूर है.…
नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आने वाले समय में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ताजा 'इकोवैप' रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के सदस्यों का रुख बेहद सख्त हो गया है. हालांकि, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा अभी भी सतर्क और फूंक-फूंक कर कदम उठाने की नीति अपना रहे हैं. नीति निर्माताओं के बीच के इस मतभेद ने बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना दिया है, जिसे रिपोर्ट में 'चॉक और चीज' की दुविधा कहा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एमपीसी के मिनट को खंगालने पर पता चलता है…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखाई देने चाहिए. मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को 15 दिन के भीतर रोपवे परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट मुख्य सचिव को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इन परियोजनाओं की प्रगति की पुनः समीक्षा करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया…
