Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
डेस्क : रायपुर में पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास-धर्मस्व विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ने सचिव डॉ. एस. भारती दासन के साथ संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
नई दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों का रोमांच खत्म होने के बाद अब खेल प्रेमियों पर एशियाई खेलों का रंग चढ़ने वाला है। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से एशियाई खेल 2026 का आगाज होगा, जो चार अक्टूबर तक चलेंगे। खेल मंत्रालय ने इन खेलों के लिए 492 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी दी है। इसमें 73 एथलीट शामिल हैं, जो भारत का सबसे बड़ा दल है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों में भारतीय एथलेटिक्स टीम की अगुआई करेंगे। वह पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर खिताबी हैट्रिक पूरी करने…
रायपुर 25 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी रायपुर में आज भाई-बहन के स्नेह और राष्ट्ररक्षा के संकल्प का भावपूर्ण संगम देखने को मिला। बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में केंद्रीय सुरक्षा बलों, सेना और पुलिस के जवानों की कलाइयों पर जब स्कूली बेटियों, दिव्यांग बेटियों और महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने रक्षा सूत्र बांधे तो पूरा वातावरण आत्मीयता, सम्मान और कृतज्ञता के भाव से भर उठा। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया, जब वर्ष 2017 में रक्षाबंधन के ठीक एक दिन पूर्व नक्सली मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त…
नई दिल्ली राजनीति की राह कभी भी आसान नहीं होती, लेकिन जब विचार और पहचान की धाराएं विपरीत दिशा में बह रही हों, तो वह राह सिर्फ राजनीति नहीं रह जाती, बल्कि एक बड़ा सामाजिक संघर्ष बन जाती है. बीजेपी का झंडा उठाकर मुस्लिम समाज के बीच राजनीति करना कुंवर बासित अली के लिए आसान नहीं था. जब चुनौतियां अपनों और समाज की पुरानी सोच से शुरू होती हैं, तो वह सफर एक आम राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि एक बड़ा संघर्ष बन जाता है। मेरठ के छोटे से गांव कायस्थ बड्ढा से निकलकर भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक…
एक्टर इमरान हाशमी लेटेस्ट रिलीज आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने फैंस को बड़ी ट्रीट दी है. उनकी अपकमिंग फिल्म गनमास्टर G9 का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है. रोमांटिक स्टोरी में एक्शन और ड्रामे का कॉकटेल देखने को मिलेगा. मूवी में इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना नजर आएंगे. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अभिषेक सिंह डेब्यू कर रहे हैं. इमरान हाशमी का इंटेंस अवतार! टीजर में इमरान का आवारापन नजर आता है. वो एक ऐसे शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं जो अपने प्यार के…
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में स्वाइन फ्लू (HINI) के केस बढ़ने लगे हैं. कर्नाटक में 4 हजार से ज्यादा केस आ चुके हैं. दिल्ली में 1700 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं. लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए आशंका जताई जा रही थी कि क्या इस बार स्वाइन फ्लू का कोई नया स्ट्रेन आ गया है? लेकिन इस मामले में ICMR ने स्पष्ट कहा है कि भारत में H1N1 (स्वाइन फ्लू) का कोई नया स्ट्रेन नहीं मिला है। पुराना स्ट्रेन ही लोगों को संक्रमित कर रहा है. अब सवाल उठता है कि जब…
तेजपुर मणिपुर के इंफाल ईस्ट जिले में दो अलग-अलग सर्च ऑपरेशन के दौरान सोमवार को सुरक्षा बलों ने हथियारों, गोला-बारूद और सुरक्षा उपकरण का जखीरा बरामद किया. RPF/PLA के एक सक्रिय कैडर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पहले ऑपरेशन में, भरोसेमंद खुफिया जानकारी के आधार पर, इंफाल ईस्ट के चीफ ऑफ डिफेंस ऑपरेशंस (CDO) और 28 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने सागोलमांग पुलिस स्टेशन के तहत सिनम कोम गांव की तलहटी में सर्च ऑपरेशन किया. ऑपरेशन में एक 7.62 mm एसएलआर राइफल मैगजीन के साथ, एक 5.56 mm INSAS राइफल दो मैगजीन के साथ और…
नई दिल्ली खिलाड़ियों की उम्र बढ़ सकती है, लेकिन क्लास कभी पुरानी नहीं होती. इसका शानदार उदाहरण श्रीलंका के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने पेश किया है. 62 साल के पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने गेंद फेंकी और उनकी गेंद पर 54 वर्षीय उपुल चंदना ने ऐसा डाइविंग पकड़ा कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. मीडिया रिपोर्टो और वायरल वीडियो के दावे के मुताबिक- यह चैरिटी मैच कोलंबो में 23 अगस्त को हुआ. मैच थर्स्टन कॉलेज मैदान पर हुआ, जहां श्रीलंका के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एक बार फिर मैदान पर उतरे. वीडियो में रणतुंगा…
रायपुर 24 अगस्त 2026/ श्रमिक हमारे विकास की मजबूत नींव हैं। अपने परिश्रम से वे सड़कें, भवन, पुल और विकास की अनेक संरचनाएं खड़ी करते हैं। ऐसे श्रमिक परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा और जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। श्रमिक परिवारों के बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ेंगे, अपने सपनों को पूरा करेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत का संकल्प भी साकार होगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। समारोह…
मुंबई गैर-मराठी ऑटोरिक्शा चालकों के एक वर्ग की हड़ताल के कारण सोमवार को सुबह की व्यस्तता के दौरान मुंबई भर में हजारों यात्रियों को यात्रा में व्यवधान का सामना करना पड़ा। इसका असर पश्चिमी उपनगरों में सबसे अधिक दिखाई दिया, जहां कार्यालय जाने वालों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे स्टेशनों और कार्यस्थलों तक परिवहन खोजने के लिए संघर्ष करना पड़ा। 'मराठी भाषा सीखना जरूरी' काली पीली टैक्सियों और एग्रीगेटर कैब के ड्राइवरों का एक वर्ग भी सड़कों से गायब रहा। यह आंदोलन ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए राज्य की मराठी भाषा की आवश्यकता को लेकर अशांति से उपजा…
