Author: News Desk

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर एक बार फिर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई हैं। 18 अक्टूबर, 2026 को लॉस एंजिलिस में आयोजित एक फैशन शो में उन्होंने 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 440 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाली फैंटेसी ब्रेसियर पहनकर रैंप वॉक किया। 29 साल की काइली की इस खास उपस्थिति ने फैशन जगत और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। काइली के लुक में क्या था खास? इस खास फैंटेसी ब्रेसियर की कीमत लगभग 50 मिलियन डॉलर बताई गई है। इसे लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी ने तैयार किया गया है।…

Read More

वाशिंगटन एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान हैं और उन्होंने एक बड़ा वादा किया है. टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक मस्क ने अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देने का प्रस्ताव रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह व्यक्तिगत शेयर उपहार में देने की सबसे बड़ी पहलों में से एक बन सकती है. आइए जानते हैं कि इस पर कितना खर्च आएगा? सोशल मीडिया पोस्ट में किया वादा Elon Musk ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट में अमेरिका से बड़ा वादा किया है. दुनिया के सबसे बड़ी अरबपति ने…

Read More

वाशिंगटन अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दोबारा चुनाव लड़ने का समर्थन करने से इनकार कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में नेतन्याहू का समर्थन किया था, लेकिन वेंस ने साफ किया कि वह इजरायल के चुनाव में शामिल नहीं होना चाहते. सोमवार को पत्रकार मार्क हेल्परिन के साथ इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या वह भी नेतन्याहू का समर्थन करते हैं. इस पर वेंस ने कहा, "मैं अमेरिकी उम्मीदवारों का समर्थन करता हूं. मैं इजरायल के चुनाव में शामिल नहीं हो रहा हूं। जेडी वेंस ने कहा कि…

Read More

फिल्म रामायण अब रिलीज के काफी करीब है. इसे सिनेमाघरों में बस 16 दिनों के अंदर-अंदर देखा जाएगा. उससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली थी. दशहरा के मौके पर मेकर्स ने इसकी घोषणा भी की. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि रामायण की एडवांस में टिकट खरीदने से पहले ऑडियंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग आज यानी 20 अक्टूबर, दशहरे के दिन शुरू होने वाली थी. लेकिन सुबह 9:30 बजे तक देशभर के ज्यादातर सिनेमाघरों में फिल्म की बुकिंग शुरू नहीं…

Read More

नईदिल्ली अगर आप जम्मू, कटरा या पठानकोट रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं, तो स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नया समय जरूर चेक कर लें. भारतीय रेलवे ने जम्मू डिवीजन से चलने वाली और गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया है। इसमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कालका-कटरा एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस और जबलपुर-कटरा एक्सप्रेस के साथ डीएमयू ट्रेनें भी शामिल हैं. कुछ ट्रेनों की नई टाइमिंग 20 अक्टूबर से लागू हो गई है, जबकि अन्य के समय में 21, 22, 23 और 25 अक्टूबर से बदलाव होगा। …

Read More

नई दिल्ली रणजी ट्रॉफी में 400 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाने वाले चिन्मय सुथार ने खुलासा किया है कि उन्होंने मजबूरी में मिजोरम के लिए खेलने का फैसला किया था। हालांकि, उनके लिए यह फैसला वरदान साबित हुआ और 400 रन बनाकर वह पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गए। चिन्मय मुंबई से आते हैं, लेकिन यहां स्टार खिलाड़ियों की भरमार के कारण उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे थे। इसी वजह से उन्होंने मिजोरम के लिए खेलने का फैसला किया और इतिहास रच दिया। चिन्मय ने रणजी ट्रॉफी में नागालैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन की ऐतिहासिक…

Read More

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' के ताजा एपिसोड में मनीष कश्यप और सोनम मलिक के बीच जमकर बहस हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि मनीष गुस्से में अपना माइक फेंककर और स्टोररूम के दरवाजे पर लात मारकर सेट से बाहर चले गए. हालांकि, कुछ देर बाद वह वापस लौटे और अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी. मनीष ने माना कि उस वक्त वह अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए थे. आखिर क्यों भिड़े मनीष कश्यप और सोनम मलिक? आपको बता दें कि शो में यह पूरा विवाद प्रियंका चाहर चौधरी और सोनम मलिक के बीच चल रही बहस…

Read More

नई दिल्ली गृह मंत्रालय (MHA) ने लोगों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भ्रामक विज्ञापनों के जरिये होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी को लेकर आगाह करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है. इन विज्ञापनों में प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्रियों सहित प्रमुख जाने-माने लोगों और राजनीतिक हस्तियों के छेड़छाड़ किए गए या डीपफेक वीडियो का उपयोग करके फर्जी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जाता है और वित्तीय सहायता का वादा किया जाता है। MHA की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई (NCTAU) ने सोमवार को यह एडवाइजरी जारी की, जिसमें बताया गया है कि जालसाज लोगों को झूठे टैक्स, प्रोसेसिंग फीस,…

Read More

मुंबई अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट जलाए जाने की घटना को लेकर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत के एक्स पोस्ट पर सियासी घमासान मच गया है. उन्होंने अपने एक पोस्ट में कहा, "अल्बानिया के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया है. लोग इसलिए गुस्से में थे क्योंकि सुप्रीम कोर्ट भ्रष्ट प्रधानमंत्रियों की मदद कर रहा था. विरोध कर रही जनता ने संसद और सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ मंत्रियों के घरों पर भी हमला किया है. सभी देशों को इन घटनाओं से सबक सीखना चाहिए। संजय राउत के बयान पर उनकी ही पार्टी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने हिंसक विरोध और…

Read More

नई दिल्ली ऐसा बहुत ही कम होता है कि किसी एक ही इवेंट में एक ही देश के दो मेडल आएं। हालांकि, भारत के साथ जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियाई खेलों में ऐसा हुआ है। जेवलिन थ्रो में एफ53/54 इवेंट में भारत के हिस्से दो मेडल आए हैं। प्रदीप कुमार ने यहां सिल्वर जीता तो वहीं आयुष वर्मा ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। प्रदीप कुमार ने अपनी बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 27.54 मीटर की थ्रो की और कुल 901 अंक हासिल किए। वहीं, आयुष वर्मा ने 17.88 की थ्रो के साथ तीसरा…

Read More