Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शेफाली वर्मा पर ICC का एक्शन, कैच छूटने पर गुस्से में गेंद पटकी; मिला डिमेरिट पॉइंट

    October 20, 2026

    उन्नाव की प्राची पांडेय ने एशियन पैरा गेम्स में जीता कांस्य, 6 सर्जरी के बाद रचा इतिहास

    October 20, 2026

    नवरात्रि पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पिपरिया में विभिन्न दुर्गा उत्सव समितियों के पंडालों में पहुंचकर की पूजा-अर्चना….

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 20
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » रामायण’ की एडवांस बुकिंग में देरी, रणबीर कपूर की फिल्म के टिकटों पर क्यों फंसा पेंच?

    रामायण’ की एडवांस बुकिंग में देरी, रणबीर कपूर की फिल्म के टिकटों पर क्यों फंसा पेंच?

    News DeskBy News DeskOctober 20, 20261 Views मनोरंजन

    फिल्म रामायण अब रिलीज के काफी करीब है. इसे सिनेमाघरों में बस 16 दिनों के अंदर-अंदर देखा जाएगा. उससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली थी. दशहरा के मौके पर मेकर्स ने इसकी घोषणा भी की. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि रामायण की एडवांस में टिकट खरीदने से पहले ऑडियंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

    रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग आज यानी 20 अक्टूबर, दशहरे के दिन शुरू होने वाली थी. लेकिन सुबह 9:30 बजे तक देशभर के ज्यादातर सिनेमाघरों में फिल्म की बुकिंग शुरू नहीं हो पाई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जिबिटर्स के बीच रेवेन्यू शेयरिंग को लेकर चल रही बातचीत है.

    देर में शुरू होगी रामायण की एडवांस बुकिंग
    एक ट्रेड सोर्स ने बताया कि आमतौर पर बड़ी फिल्मों के लिए पहले हफ्ते में डिस्ट्रीब्यूटर को टिकटों की कमाई का 52.5 फीसदी हिस्सा मिलता है. दूसरे हफ्ते में ये हिस्सा 45 फीसदी और तीसरे हफ्ते में 37.5 फीसदी होता है. लेकिन रामायण के डिस्ट्रीब्यूटर्स इससे ज्यादा हिस्से की मांग कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वो पहले हफ्ते में 60 फीसदी, दूसरे हफ्ते में 50 फीसदी और तीसरे हफ्ते में 40 फीसदी रेवेन्यू शेयर चाहते हैं.

    सोर्स के मुताबिक, ये डिमांड बड़ी फिल्मों में लागू होने वाली सामान्य डील से काफी ज्यादा है. इसलिए एग्जिबिटर्स इस शर्त को मानने में हिचक रहे हैं और दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है. जब तक दोनों पक्ष किसी ऐसे समझौते पर नहीं पहुंचते, जो दोनों को मंजूर हो, तब तक एडवांस बुकिंग में देरी हो सकती है. हालांकि हम इसकी कोई पुष्टि नहीं करते हैं.

    सोर्स ने ये भी कहा कि हर कोई रामायण को बड़े स्तर पर रिलीज करना चाहता है, लेकिन फिल्म की कमाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनना भी जरूरी है. हालांकि, कुछ सिनेमाघरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में सुबह 9:30 बजे तक INOX ने बुकिंग शुरू कर दी थी. वहीं बेंगलुरु के AMB सिनेमाज में भी टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है.

    नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे नमित मल्होत्रा और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. रामायण के डिस्ट्रीब्यूटर्स की लिस्ट में करण जौहर और दिल राजू जैसे फिल्ममेकर्स हैं.

    Related Posts

    ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा

    October 20, 2026

    काइली जेनर ने पहनी ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रेसियर, 4,410 हीरों से सजे लुक ने मचाई धूम

    October 20, 2026

    ‘Rise and Fall 2’ में मनीष कश्यप का फूटा गुस्सा, माइक फेंककर दरवाजे पर मारी लात

    October 20, 2026

    रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिन में 477 करोड़ के पार पहुंची कमाई

    October 20, 2026

    टाइगर श्रॉफ की एक झलक पाने पहुंचे फैन को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; घर पर गर्भवती पत्नी कर रही इंतजार

    October 20, 2026

    कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर नहीं मिला बाथरूम

    October 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.