Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह के सम्मान समारोह के अवसर पर महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त 67 लाख 28 हजार 918 हितग्राहियों के खाते में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण करेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैय्या के द्वारा रक्षाबंधन के ठीक पूर्व महतारी वंदन योजना की राशि बहनों के खातें में सीधे अंतरण कर लाभान्वित करेंगे। राज्य सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से प्रतिमाह मिलने वाली राशि…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को बचत, ऋण, प्रशिक्षण और विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इन अवसरों का लाभ उठाकर महिलाएं स्थानीय संसाधनों और अपनी मेहनत को आय के स्थायी साधन में बदल रही हैं। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सकालो की श्रीमती माया विश्वास ऐसी ही प्रेरणादायक महिला हैं, जिन्होंने मक्का उत्पादन को अपनी आजीविका का आधार बनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई है।…
नई दिल्ली महिला आरक्षण बिल और परिसीमन बिल को लेकर सरकार ने अभी रास्ता बंद नहीं किया है. बीते मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन में कोई खास कामकाज नहीं हुआ. पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार ने इन दोनों विधेयकों के लिए जरूरी दो तिहाई संख्या बल हासिल कर लिया है और वह इन्हें पास करवा लेगी. लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया. फिर सदन अनिश्चित काल से लिए स्थगित हो गया. लेकिन, अब रिपोर्ट आ रही है कि सरकार ने अभी सभी रास्ते बंद नहीं किए हैं. कहा तो यह भी जा रहा…
नई दिल्ली एक ओर जहां त्योहारी सीजन से पहले चीनी लगातार महंगी (Sugar Price Hike) हो रही है और इसे लेकर राजनीतिक घमासान भी देखने को मिल रहा है. तो वहीं दूसरी ओर प्याज भी चीनी की चाल चलती नजर आ रही है और लोगों के आंसू निकाल रही है. जी हां, प्याज की कीमतों में अचानक तेज बढ़ोतरी (Onion Price Hike) हुई है. रिटेल मार्केट में एक किलो प्याज की कीमत 60-65 रुपये तक पहुंच गई है, जो 30-35 रुपये प्रति किलोग्राम पर मिल रही थी। दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में प्याज महंगी आलू, प्याज, टमाटर ऐसी सब्जी हैं,…
नई दिल्ली सीजेआई सूर्यकांत ने कहा है कि जमंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बनाई गई उच्चस्तरीय जांच कमेटी से कहा गया है कि महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सेक्शुअल असॉल्ट को लेकर कमेटी जल्द ही अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंप देगी। ऐडवोकेट ने की थी स्वतः संज्ञान की मांग ऐडवोकेट शोभा गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाली महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न पर कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिालओं के साथ पुलिसवालों ने छेड़छाड़ की। लड़कियों का…
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की नई जूनियर क्रिकेट चयनसमिति को एक नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, युवा क्रिकेटरों को ड्रग्स, सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के खतरों के बारे में शिक्षित करना। बीसीसीआई की अगली वार्षिक आम बैठक में जूनियर चयनसमिति की घोषणा की जाएगी। बीसीसीआई ने जूनियर क्रिकेट समिति में पांच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि पांच सितंबर है। 'पैसा और प्रसिद्धि दांव पर लगी होती है l बीसीसीआई ने युवा क्रिकेटरों में मजबूत नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना अपनी प्रमुख जिम्मेदारियों में से एक बताया है। इसमें सीनियर और पूर्व खिलाड़ियों…
नई दिल्ली फीफा विश्व कप 2026 फाइनल हारने के बाद मैदान में गुंडागर्दी करने वाले अर्जेंटीना के फुटबॉलरों और कोचिंग टीम के सदस्यों पर फीफा ने कुल मिलाकर 21 मैच का प्रतिबंध लगाया है। विश्व फुटबॉल को चलाने वाली संस्था फीफा ने एक बयान जारी करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। फीफा ने बीती जुलाई में ही कहा था कि वह फाइनल मैच के बाद स्पेन के खिलाड़ियों के साथ हुई धक्का-मुक्की की जांच करेंगे। स्पेन के मिडफील्डर गावी पर भी एक मैच का प्रतिबंध और 30 हजार डालर (28 लाख रुपये) का जुर्माना लगा है। यह प्रतिबंध सिर्फ…
चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय को उनके समर्थकों द्वारा राष्ट्रीय राजनीति और प्रधानमंत्री पद के संभावित चेहरे के रूप में पेश किए जाने पर कांग्रेस ने तीखा तंज कसा है. कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने सोमवार को इन चर्चाओं को सिरे से खारिज करते हुए दो टूक कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए संसद में कम से कम 272 सांसदों का संख्याबल चाहिए होता है. केवल सोशल मीडिया या समर्थकों द्वारा माहौल बना देने से कोई प्रधानमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच जाता। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई…
रायपुर: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल अभियंता और 10 विद्युत/यांत्रिक अभियंता शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना के आदेश भी जारी किए गए हैं। चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिनों के भीतर पदस्थापना कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है। निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं होने की स्थिति में नियुक्ति स्वयंमेव निरस्त मानी जाएगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118 पदों तथा उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लागू हो रहे विष्णु के सुशासन का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है। शासन की योजनाओं और ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत चुकतीपानी की श्रीमती बबली यादव ऐसी ही मेहनतकश महिला हैं, जिन्होंने विष्णु भैया की सरकार की योजनाओं से मिले अवसरों को अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता में बदला है। श्रीमती बबली यादव जागृति महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष हैं। उन्होंने समूह…
