अंबाला एयरबेस पहुंचने पर राष्ट्रपति का हुआ अभिनंदन
चंडीगढ़, । भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू शनिवार देर सायं हरियाणा पहुंचीं। अंबाला एयरबेस पर पहुंचने पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हरियाणा आगमन को लेकर प्रदेश में विशेष उत्साह है। राष्ट्रपति एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य के गठन के 60 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हीरक जयंती’ समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही वे गुरुकुल कुरुक्षेत्र में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान की शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक समारोह में भी शामिल होंगी।


