Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत, कुछ ही देर में Sensex-Nifty की तेजी पड़ी सुस्त

    October 23, 2026

    दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

    October 23, 2026

    रश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, October 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » रश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’

    रश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’

    News DeskBy News DeskOctober 23, 20261 Views मनोरंजन

    मुंबई 
    साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली रश्मिका मंदाना एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि फिल्मी पर्दे पर एक्सपोजर और एक्ट्रेसेस की अपनी पसंद से जुड़े उनके बेबाक विचार हैं। 

    राम चरण की फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर उठे विवाद पर अब रश्मिका और उनके पति विजय देवरकोंडा ने भी अपनी बात रखी है. रश्मिका ने साफ कहा कि वह हर तरह के कपड़े पहनने या जरूरत से ज्यादा स्किन शो करने में सहज महसूस नहीं करतीं। 

    दरअसल, पेड्डी रिलीज के बाद जाह्नवी कपूर के कुछ सीन्स को लेकर विवादों में घिर गई थी. कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि फिल्म में उनके किरदार को जरूरत से ज्यादा ऑब्जेक्टिफाई और हाइपरसेक्सुअलाइज किया गया है. इसी मुद्दे पर कॉफी विद करण सीजन 9 में बातचीत के दौरान करण जौहर ने रश्मिका से सवाल किया कि क्या वह फिल्मों में अपने किरदार और कपड़ों को लेकर पहले से अपनी सीमाएं तय कर लेती हैं। 

    ‘मैं एक्सपोज करने में कंफर्टेबल नहीं हूं’
    करण जौहर के सवाल पर रश्मिका मंदाना ने माना कि वह अपने कम्फर्ट जोन को लेकर काफी स्पष्ट रहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके साथ वह सहज नहीं होतीं. भले ही किसी किरदार की मांग के मुताबिक बिकिनी पहनने की जरूरत हो, लेकिन वह अपने डायरेक्टर्स को पहले ही बता देती हैं कि वह जरूरत से ज्यादा एक्सपोजर या स्किन शो करने में कंफर्टेबल नहीं हैं। 

    रश्मिका के मुताबिक, कमर्शियल फिल्मों में कई बार ऐसे कॉस्ट्यूम पहनने पड़ते हैं, जिनमें एक्ट्रेस पूरी तरह सहज महसूस नहीं करतीं. ऐसे में वह अपनी तरफ से कुछ सीमाएं तय करती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जिन निर्देशकों के साथ वह काम करना पसंद करती हैं, वे आमतौर पर उनकी बात समझते हैं और उनकी सीमाओं का सम्मान करते हैं। 

    रश्मिका की इस बात से साफ है कि उनके लिए ग्लैमरस दिखना और अपनी सहजता से समझौता करना दो अलग-अलग चीजें हैं. वह किरदार की जरूरत समझती हैं, लेकिन अपनी पसंद और सीमाओं को भी उतनी ही अहमियत देती हैं। 

    जाह्नवी कपूर के विवाद पर विजय देवरकोंडा ने भी रखी राय
    इस बातचीत में विजय देवरकोंडा ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने माना कि सेट पर अपनी पसंद और सीमाओं को लेकर बात करना आसान नहीं होता. खासकर तब, जब किसी कलाकार को लगता है कि उसके सवाल उठाने से फिल्म की टीम नाराज हो सकती है। 

    जब करण जौहर ने जाह्नवी कपूर के संदर्भ में कहा कि वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से नहीं आतीं और ऐसे हालात में खुद को कमजोर स्थिति में महसूस कर सकती थीं, तो विजय ने भी इस बात से सहमति जताई। 

    रश्मिका ने कहा कि फिल्म बनाने वालों को ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए, जहां कलाकार बिना झिझक अपनी परेशानी या असहजता के बारे में बात कर सकें. उन्होंने माना कि उनके लिए भी कभी-कभी अपनी बात रखना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में वह विजय से सलाह लेती हैं कि उन्हें अपनी बात कहनी चाहिए या नहीं। 

    ‘एक्ट्रेस हो, तो क्या हर बात मानना जरूरी है?’
    विजय देवरकोंडा ने इस मुद्दे पर एक अहम बात कही. उनके मुताबिक, कई बार कलाकारों को यह महसूस कराया जाता है कि उन्होंने फिल्म साइन की है, इसलिए उन्हें हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए. ऐसे दबाव में कलाकार सोचने लगते हैं कि अगर उन्होंने किसी सीन या कॉस्ट्यूम को लेकर सवाल उठाया, तो कहीं उन्हें गैर-पेशेवर तो नहीं समझा जाएगा। 

    विजय ने कहा कि कलाकारों को एक ऐसे सपोर्ट सिस्टम की जरूरत होती है, जो उन्हें यह भरोसा दिलाए कि अपनी बात रखना और किसी चीज के लिए ‘न’ कहना गलत नहीं है. जब फिल्म की टीम किसी कलाकार को गैर-पेशेवर महसूस कराने लगती है, तो कई बार वह विवाद बढ़ाने के बजाय चुप रहना ही बेहतर समझता है और उम्मीद करता है कि सब ठीक हो जाएगा। 

    उनकी बात का सीधा मतलब है कि किसी फिल्म के लिए हामी भरने का यह मतलब नहीं होना चाहिए कि कलाकार अपनी हर व्यक्तिगत सीमा को नजरअंदाज कर दे। 

    पेड्डी विवाद ने फिर छेड़ी बहस 
    राम चरण की फिल्म पेड्डी को लेकर जाह्नवी कपूर के किरदार पर हुई बहस ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि फिल्मों में ग्लैमर और किरदार की जरूरत के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए. किसी किरदार के लिए खास कपड़े या दृश्य जरूरी हो सकते हैं, लेकिन कलाकार की सहजता और सहमति को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। 

    रश्मिका और विजय की बातचीत इसी मुद्दे को सामने लाती है. दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि कलाकारों को अपनी सीमाएं तय करने और उन्हें जाहिर करने की आजादी मिलनी चाहिए. खासकर नए कलाकारों के लिए ऐसा माहौल जरूरी है, जहां वे बिना डर के अपनी बात कह सकें। 

     कॉफी विद करण के नौवें सीजन के दूसरे एपिसोड में मेहमान बने रश्मिका और विजय की यह बातचीत अब फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की पसंद, एक्सपोजर और प्रोफेशनल दबाव को लेकर चर्चा का नया विषय बन गई है। 

    Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोर्ट में रो पड़ी आरोपी राधा, 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए चारों आरोपी

    October 22, 2026

    फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।

    October 22, 2026

    वाघा बॉर्डर पर आतिफ असलम के गाने से दब गई आयुष्मान-सारा की आवाज, वायरल हुआ वीडियो

    October 22, 2026

    . दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर संकट, 30 अक्टूबर के शो को नहीं मिली पुलिस की मंजूरी

    October 22, 2026

    12 जोड़ियां, 24 सिंगर्स और हिमेश रेशमिया का अंदाज, क्या दिल जीत पाएगा Indian Idol – Legends Return?

    October 22, 2026

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत, सलमान-अक्षय समेत इन सितारों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.