Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शेयर बाजार की हरे निशान में शुरुआत, कुछ ही देर में Sensex-Nifty की तेजी पड़ी सुस्त

    October 23, 2026

    दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

    October 23, 2026

    रश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, October 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

    दिसंबर में बढ़ेगी गर्मी! कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ का खतरा, भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज

    News DeskBy News DeskOctober 23, 20261 Views देश

    नई दिल्ली

    अल नीनो इस बार अपने अब तक के सबसे ताकतवर रूप में सामने आ सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के ताजा मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक, नवंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच अल नीनो से जुड़ा समुद्री सतह का तापमान औसत से 3.8 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है। इसके दिसंबर में चरम पर पहुंचने की संभावना है। इसका असर दुनिया भर के मौसम पर पड़ सकता है। कई इलाकों में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व एशिया में बारिश कमजोर रहने की आशंका है। भारत भी इस प्रभाव से अछूता नहीं रह सकता।

    चार दशक के रिकॉर्ड से भी बाहर जा सकता है अल नीनो
    WMO ने अपने ताजा आकलन में संकेत दिया है कि इस बार अल नीनो की ताकत असाधारण हो सकती है। संगठन की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति पिछले चार दशकों से इस्तेमाल किए जा रहे निगरानी मानकों के दायरे से भी बाहर है। उनके मुताबिक, अल नीनो 2026 के आखिर में चरम पर पहुंचेगा, लेकिन इसका असर लंबे समय तक महसूस किया जा सकता है।

    साउलो ने यह भी स्पष्ट किया कि अल नीनो का बेहद मजबूत होना अपने आप में मानवीय संकट की गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि विज्ञान, पूर्वानुमान और शुरुआती चेतावनी प्रणालियों की मदद से लोगों की जान बचाई जा सकती है और आजीविका की रक्षा की जा सकती है। इसके लिए समय रहते निर्णायक कदम उठाने की जरूरत है, खासकर उन समुदायों की सुरक्षा के लिए जो सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।

    भारत में बारिश के लिहाज से क्यों अहम है यह चेतावनी?
    WMO के दक्षिण एशिया संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार, इस क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे ऊपर रहने की संभावना है। इस क्षेत्र में भारत के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।

    संगठन ने बताया कि दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में अक्टूबर से दिसंबर के बीच होने वाली बारिश कृषि गतिविधियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खास तौर पर दक्षिण भारत, श्रीलंका और मालदीव में इस अवधि के दौरान अच्छी मात्रा में बारिश होती है। अफगानिस्तान समेत क्षेत्र के पूर्वोत्तर हिस्सों में भी इन महीनों के दौरान सालाना बारिश का एक बड़ा हिस्सा दर्ज किया जाता है। ऐसे में बारिश के सामान्य पैटर्न में बदलाव इन क्षेत्रों के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

    दक्षिण भारत में शुरू हो चुका है पूर्वोत्तर मॉनसून
    खबर के मुताबिक, भारत से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 15 अक्टूबर को विदा हो गया था। इसी दिन दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मॉनसून की बारिश भी शुरू हुई। अक्टूबर से दिसंबर के बीच होने वाली यह मौसमी बारिश दक्षिण भारत की कृषि गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, WMO के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले समय में इस मौसमी बारिश पर असर पड़ सकता है। अल नीनो के मजबूत होने से तापमान और वर्षा के सामान्य पैटर्न में बदलाव की आशंका है।

    दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में दिख सकते हैं अलग प्रभाव
    WMO के मुताबिक, बेहद मजबूत अल नीनो दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम का संतुलन बिगाड़ सकता है। इसका असर हर जगह एक जैसा नहीं होगा।

        पूर्वी अफ्रीका: सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

        दक्षिणी अफ्रीका: यहां सामान्य से कम बारिश और शुष्क परिस्थितियां रहने की आशंका है।

        अमेरिका और दक्षिण अमेरिका: अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों और दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी क्षेत्र के दक्षिणी भागों में ज्यादा बारिश हो सकती है।

        मध्य अमेरिका, दक्षिणी कैरेबियाई क्षेत्र और अमेजन: इन इलाकों के कुछ हिस्सों में सूखे का जोखिम बढ़ सकता है।

        उत्तरी अमेरिका और कैरेबियाई क्षेत्र का उत्तरी हिस्सा: यहां सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।

    WMO के अनुसार, अल नीनो के कारण सामान्य तापमान और बारिश के पैटर्न में बड़े बदलाव हो सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में गंभीर सूखा पड़ सकता है, जबकि अन्य जगहों पर भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। कुल मिलाकर, दुनिया के बड़े हिस्से में तापमान बढ़ने की आशंका है।

    कब अल नीनो घोषित करता है WMO?
    WMO तब अल नीनो की स्थिति घोषित करता है, जब उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर की सतह के तापमान में विसंगति 0.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होती है। संगठन का कहना है कि अल नीनो की बेहद मजबूत स्थिति में तापमान और बारिश के सामान्य पैटर्न प्रभावित हो सकते हैं। इससे कहीं सूखे जैसी गंभीर परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं, तो कहीं भारी बारिश और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

    इस बीच, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने बुधवार को जारी अपनी एक नई रिपोर्ट में कहा कि अगर मौजूदा नीतियां जारी रहती हैं, तो इस सदी के भीतर वैश्विक तापमान औद्योगिक काल से पहले के स्तर की तुलना में 2.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है और इसके बाद भी बढ़ोतरी जारी रह सकती है। रिपोर्ट में तापमान वृद्धि को सीमित करने और सदी के अंत तक इसे 1.5 डिग्री सेल्सियस पर वापस लाने के लिए ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में तत्काल और कड़ी कटौती की जरूरत बताई गई है।

    Related Posts

    ESIC का बड़ा ऐलान: प्राइवेट नौकरी करने वालों के परिवार को अब अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे ₹20,000

    October 23, 2026

    फ्रांस से भारत तक दंगे-प्रदर्शन के पीछे 101 संगठनों का नेटवर्क? 13 देशों से जुड़े होने का दावा

    October 23, 2026

    हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

    October 22, 2026

    एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

    October 22, 2026

    एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

    October 22, 2026

    युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना, मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में युवा उड़ान कार्यक्रम संपन्न, शिक्षा, रोजगार और खेल के अवसरों पर हुआ संवाद….

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.