Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिजली हड़ताल : 13 घंटे से बिजली गुल, लोगों ने रोड किया जाम

    October 22, 2026

    फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।

    October 22, 2026

    वाघा बॉर्डर पर आतिफ असलम के गाने से दब गई आयुष्मान-सारा की आवाज, वायरल हुआ वीडियो

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, October 22
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत, सलमान-अक्षय समेत इन सितारों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड में दहशत, सलमान-अक्षय समेत इन सितारों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    News DeskBy News DeskOctober 22, 20265 Views मनोरंजन

    मुंबई के जुहू में रविवार शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर हुए हमले के बाद सेलिब्रिटीज की सुरक्षा चर्चा में बनी हुई है. टाइगर पर हमले ने फिल्म जगत की हस्तियों की सिक्योरिटी के मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. ऐसे में कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स की सिक्योरिटी टाइट करने की खबर है.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित खतरे के मद्देनजर कई एक्टर्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सलमान खान के साथ काम कर चुकीं दो अभिनेत्रियां अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उन्हें डर है कि इन धमकियों की वजह से वो भी निशाने पर आ सकती हैं.

    सार्वजनिक इवेंट से बैकआउट
    सलमान की फिल्म टाइगर में काम कर चुके एक एक्टर का कहना है कि उनके परिवार ने उन्हें घर के भीतर ही रहने को कहा है. उनका कहना है कि मेरे परिवार का कहना है कि जितना हो सके, मैं बाहर जाने से बचूं. हम बुलेटप्रूफ गाड़ियों पर भी विचार कर रहे हैं.

    लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों की वजह से कई सेलिब्रिटी मैनेजर अपने क्लाइंटस के इवेंट पोस्टपोन कर रहे हैं. एक फोटो जर्नलिस्ट ने बताया कि टाइगर पर हमले के बाद सार्वजनिक इवेंट को लेकर सेलिब्रिटी काफी सजग हैं. अभी सभी को अपनी सिक्योरिटी की चिंता है. ऐसे में इवेंट या साइट सीइंग को पोस्टपोन किया जा रहा है. इतना ही नहीं कई एक्टर ने पैप्स से भी दूरी बनानी शुरू कर दी है.

    सेलेब्रिटीज बढ़ा रहे सुरक्षा..
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग की घटना के बाद टाइगर, सलमान, आमिर खान और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सलमान के पास पहले से ही Y+ कैटेगरी की सुरक्षा है, जिसमें मुंबई पुलिस के 11-12 जवान और हथियारबंद कमांडो शामिल हैं. अब उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर एक और पुलिस गाड़ी तैनात की गई है, जो लगातार निगरानी रखेगी. आमिर खान के घर के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और रोहित शेट्टी के घर के पास भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है.

    खबरों के अनुसार, प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियां भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग सिक्योरिटी के लिए संपर्क कर रहे हैं. इस संख्या में इजाफा हुआ है. हाल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि मुंबई की प्रमुख लाइसेंसी प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों को रियल एस्टेट प्रोफेशनल्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की ओर से रोजाना औसतन तीन से चार बार संपर्क किया जा रहा है.

    इससे पहले कल ही खबर आई थी कि अक्षय कुमार ने अपने घर की खिड़कियों को बुलेटप्रूफ करवाना शुरू कर दिया है. कई स्टार्स बुलेटप्रूफ गाड़ियों पर भी विचार कर रहे हैं.

    खबरों के अनुसार, अक्षय कुमार को 'X' श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अपनी सुरक्षा का खर्च खुद उठाते हैं. अब खबर है कि एक्टर की सिक्‍योरिटी में भी इजाफा किया जा रहा है. इसके तहत उनके घर पर बुलेटप्रूफ ग्लास शील्ड लगाई जा रही है.

    वहीं, रोहित शेट्टी ने अपने जुहू स्थित आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है, क्योंकि उस इलाके में गोलीबारी की एक घटना हुई थी. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने गश्त बढ़ा दी है और सुरक्षा के अन्य इंतजाम भी कड़े कर दिए हैं.

    बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के बाद नवंबर 2022 में महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी थी. उनकी सुरक्षा टीम में मुंबई पुलिस के लगभग 11 से 12 जवान शामिल हैं, जिनमें चार हथियारबंद कमांडो भी हैं जो उनके साथ रहते हैं. इस सुरक्षा व्यवस्था में एक विशेष रूप से प्रशिक्षित कांस्टेबल भी शामिल है, जो आधुनिक हथियारों को चलाने में माहिर है.

    बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, अक्टूबर 2024 में उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी. हाल ही में, टाइगर श्रॉफ की कार से जुड़ी गोलीबारी की घटना के बाद, पुलिस ने बांद्रा स्थित सलमान खान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट्स' के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके अलावा उनके घर पर भी बुलेट प्रूफ शीशे लगवाए हैं.

    टाइगर श्रॉफ पर अटैक से हड़कंप
    बॉलीवुड हस्तियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था उनके लिए मौजूद खतरे के आकलन के आधार पर तय होती है और हालात बदलने पर इसमें बदलाव भी किया जा सकता है. यह मुद्दा तब चर्चा में आया, जब 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना हुई. बताया जाता है कि जब वे फुटबॉल मैदान से निकल रहे थे, तब अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाईं.

    टाइगर श्रॉफ को गोली तो नहीं लगी, लेकिन टूटे हुए कांच और गनपाउडर की वजह से उन्हें मामूली चोटें आईं. उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गए, जिनका इलाज किया गया. बाद में, मुंबई और राजस्थान पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन से तीन संदिग्धों फूल सिंह (18), ऋतिक कुमार (22) और रेहान (22) को गिरफ्तार किया. ये लोग कथित तौर पर नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे.

    Related Posts

    फिल्म ‘माइकल’ को गोल्डन ग्लोब्स 2027 की म्यूजिकल-कॉमेडी श्रेणी में जगह नहीं मिली।

    October 22, 2026

    वाघा बॉर्डर पर आतिफ असलम के गाने से दब गई आयुष्मान-सारा की आवाज, वायरल हुआ वीडियो

    October 22, 2026

    . दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर संकट, 30 अक्टूबर के शो को नहीं मिली पुलिस की मंजूरी

    October 22, 2026

    12 जोड़ियां, 24 सिंगर्स और हिमेश रेशमिया का अंदाज, क्या दिल जीत पाएगा Indian Idol – Legends Return?

    October 22, 2026

    ₹460 करोड़ की Fantasy Bra पहनकर छाईं काइली जेनर, 8 साल बाद लौटी Victoria’s Secret की खास परंपरा

    October 21, 2026

    ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक ने हल्क से ली प्रेरणा

    October 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.