Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली संसद के मानसून सत्र में सोमवार को एक बार फिर हंगामे के आसार हैं। विपक्ष छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में जवाब की मांग पर अड़ा है। वहीं, सरकार लोकसभा में कई अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। कांग्रेस ने प्रस्तावित विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) का भी संसद में पुरजोर विरोध करने का ऐलान किया है। छात्रों की पिटाई के मुद्दे पर अड़ी कांग्रेस लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन…
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के बर्फ से ढके मुश्किल पहाड़ी इलाकों और 6,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर बने टेम्पररी ऑपरेटिंग बेस (TOB) में तैनात CRPF जवानों के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 4.54 करोड़ रुपये से अधिक का फंड मंजूर किया है। इस विशेष बजट से लगभग 600 जवानों के लिए माइनस तापमान में काम आने वाले उपकरण और कपड़े खरीदे जाएंगे। इनमें DRDO द्वारा विकसित विशेष ‘हिमसुरक्षा’ कपड़े, स्नो बूट, स्लीपिंग बैग, टेंट, गॉगल्स, थर्मल इनसोल और रेस्क्यू बैग शामिल हैं आतंकवाद को खत्म करने के लिए मिलेगी मदद यह कदम अप्रैल 2025 में पहलगाम की बैसारन घाटी में…
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली में ‘सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा’ के दूसरे वर्ष के अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया और रक्तदान को सैनिकों के प्रति देश की जिम्मेदारी से जोड़ा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने जहां भारत के पराक्रम को दिखाया, वहीं यह रक्तदान अभियान देश की करुणा और संवेदनशीलता का प्रतीक है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शौर्य, रक्तदान करुणा का प्रतीक राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर वीरता के एक आयाम का प्रतीक था, जबकि सिंदूर रक्तदान अभियान करुणा का दूसरा आयाम दिखाता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह…
कराची पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में तथाकथित सरकार की कमान संभालने की तैयारी कर रहे प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके भाई नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) महीनों से चल रही हिंसा के बाद क्षेत्र के प्रदर्शनकारियों से निपटने में पीछे हटती नजर आ रही है। प्रधानमंत्री के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने शनिवार को कहा कि पीओके में 99 प्रतिशत प्रदर्शनकारी 'देशभक्त' लोग हैं। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दल के प्रतिनिधि जल्द ही प्रतिबंधित जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले तक पार्टी का दावा था…
नई दिल्ली मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं। अगले 12 घंटों में देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का दौर तेज हो सकता है। कई राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक का खतरा बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के 10 अगस्त के अपडेट में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सप्ताह के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई…
नई दिल्ली मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक अपोलो माइक्रो सिस्टम्स (Apollo Micro Systems) ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। पहली तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 251 करोड़ रुपये रहा है। मजबूत तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद अब सोमवार को यह डिफेंस स्टॉक फोकस में रहेगा। बता दें, शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर बीएसई में स्टॉक तेजी के साथ 403.95 रुपये के स्तर पर था। 43% बढ़ा कंपनी का प्रॉफिट (Apollo Micro Systems Q1 Results) अपोलो माइक्रो सिस्टम्स का नेट प्रॉफिट पहली तिमाही के दौरान 25.20 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर…
वॉशिंगटन पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) देश की डिफेंस इंडस्ट्री पर हथियारों का प्रोडक्शन तेज करने का दबाव डाल रहा है। कंपनियों से प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए कहा जा रहा है ताकि गोला-बारूद और दूसरे हथियारों के तेजी से कम हुए स्टॉक को भरा जा सके। इसमें ईरान के साथ चल रही लड़ाई में इस्तेमाल हुए हथियार भी शामिल हैं। पेंटागन की यह कोशिश ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम पर दबाव की चर्चा है। पेंटागन प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने शनिवार को कहा कि विभाग गोला-बारूद की खरीद बढ़ाने पर काम कर रहा है ताकि हमारे…
नई दिल्ली भारत की प्रमुख नदियों में से एक है कोसी। यह चीन, नेपाल और भारत से होकर बहने वाली अंतरराष्ट्रीय नदी है। यह भारत में गंगा की प्रमुख सहायक नदी है। कोसी नदी तीन धाराओं सुन कोसी, अरुण कोसी और तमुर कोसी के मिलने से बनती है। ये तीनों धाराएं नेपाल और तिब्बत के हिमालयी इलाके से निकलती हैं। भारत-नेपाल सीमा से लगभग 48 किलोमीटर उत्तर में कोसी में कई बड़ी सहायक नदियां मिलती हैं और यह शिवालिक पहाड़ियों में संकरी 'छतरा गॉर्ज' (घाटी) से होते हुए दक्षिण की ओर बढ़ती है। इसके बाद यह नदी उत्तरी भारत के…
तेहरान मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है। संभव है कि बहुत जल्द ही अच्छी खबर सामने आए। इस बीच एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि इजरायल की सैन्य बलों ने सभी सैन्य छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार, इस कदम से संकेत मिलते हैं कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान पर नए हमले की तैयारी कर सकते हैं। इजरायली चैनल 13 के अनुसार, यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब इजरायल कथित तौर पर तेहरान के खिलाफ एकतरफा सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय कल्याण समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समिति, समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते हुए उत्तराखण्ड…
