Author: News Desk

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और स्ट्रेस की वजह से बालों का झड़ना, टूटना और समय से पहले सफेद होना आम समस्या बन गए हैं. इससे बचने के लिए कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और केमिकल वाले शैंपू का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आप बालों की देखभाल के लिए कोई नेचुरल उपाय अपनाना चाहते हैं तो बरगद की छाल और नारियल का तेल का पारंपरिक मिश्रण ट्राई कर सकते हैं. माना जाता है कि यह मिश्रण बालों को जड़ों से पोषण देता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है और बाल लंबे और…

Read More

हरिद्वार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के स्वागत और सुगम सफर के लिए सभी इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कांवड़ मेले में दुकान लगाने के लिए पंजीकरण जरूरी है। साथ ही धामी ने बताया कि किसी तरह की गंदगी, मिलावट और नाम बदलकर दुकान चलाने वाले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा, धर्मनगरी के लोग, साधु-संत और सभी स्टेक होल्डर मिलकर…

Read More

मुंबई शेयर बाजार में लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रेड जोन में ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 550 अंक से ज्यादा फिसलकर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी खुलते ही करीब 150 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया. मार्केट में गिरावट के बीच ज्यादातर फार्मा कंपनियों के शेयर भरभराकर टूटे. अरविंदो फार्मा से लेकर सिप्ला, सनफार्मा जैसी कंपनियों के स्टॉक्स बड़ी गिरावट लेकर ट्रेड कर रहे थे। सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत बुधवार को शेयर मार्केट में ट्रेडिंग…

Read More

नईदिल्ली भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेली जाएगी, जिससे पहले टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलेगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो पहुंचेगी और वॉर्म-अप मैच खेलने से पहले कुछ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी. यह मैच नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी) में खेला जाएगा. भारतीय टीम साल 2017 के बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलती नजर आएगी. पिछली बार विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत हासिल की थी. भारत का पिछला टेस्ट मैच जून में अफगानिस्तान…

Read More

मांड्या कर्नाटक के मांड्या और मैसूर जिलों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की खुदाई और रिसर्च के दौरान रावण की 35 से अधिक प्राचीन मूर्तियां मिली हैं. इस खोज ने इतिहासकारों को इसलिए चौंका दिया है क्योंकि मांड्या का 'मुथथी' क्षेत्र पौराणिक तौर पर भगवान राम, माता सीता और रामायण काल से जुड़ा हुआ है, जबकि पास के पांडवपुरा और कुंती बेट्टा का संबंध महाभारत काल के पांडवों से दर्ज है. ऐसे पारंपरिक रूप से भारतीय महाकाव्यों से जुड़े क्षेत्रों में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में रावण की मूर्तियों का मिलना इस बात का साफ इशारा है कि प्राचीन…

Read More

तिरुवनंतपुरम केरलम के एक जिला कंज्यूमर कमीशन ने एक बाइक मैकेनिक को खराब मरम्मत के लिए जिम्मेदार ठहराया है, क्योंकि मरम्मत के कुछ ही महीनों बाद एक दिहाड़ी मजदूर की मोटरसाइकिल खराब हो गई थी। कमीशन ने मैकेनिक को शिकायतकर्ता को 66,000 रुपए से ज्यादा का भुगतान करने के आदेश दिया। कैसे शुरू हुआ विवाद? तिरुवनंतपुरम के दिहाड़ी मजदूर रेंजिथ आर ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने जुलाई 2025 में अपनी हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल मैकेनिक अनिल कुमार बी की वर्कशॉप में दी थी, क्योंकि इंजन में कोई समस्या आ गई थी। कोर्ट के आदेश के अनुसार, मैकेनिक ने पहले…

Read More

नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) का 23वां एडिशन शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं. यह गेम्स 23 जुलाई से शुरू होकर 2 अगस्त तक चलेंगे. इस बार इस प्रतिष्ठित मल्टी-स्पोर्ट इवेंट को लेकर पहले जैसा उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 पिछले 32 वर्षों का सबसे छोटा एडिशन बनने जा रहा है. इस बार सिर्फ 10 खेल आयोजित किए जाएंगे, जबकि बैडमिंटन, हॉकी, कुश्ती, क्रिकेट और टेबल टेनिस जैसे कई लोकप्रिय खेल बाहर कर दिए गए हैं। स्कॉटलैंड 12 वर्षों के भीतर कॉमनवेल्थ गेम्स के दो संस्करण…

Read More

दुबई अभी होर्मुज में तनाव बढ़ ही रहा है, हर रोज तेल जहाजों पर मिसाइल हमले हो रहे हैं, अमेरिका और ईरान दोनों ने नाकेबंदी कर रखी है. दुनिया फिर से तेल संकट की ओर मुंह बाए खड़ी है. ऐसे में यमन में बैठे ईरान के सहयोगी हूती ने एक ऐसा ऐलान कर दिया है कि पूरा ग्लोबल तेल मार्केट डर गया है. हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊद अरब के जहाजों की घेराबंदी करके युद्ध का दायरा बढ़ाने की धमकी दी. हूती के लड़ाके वही करने की धमकी दे रहे हैं जो वह पहले कर चुके हैं- वे…

Read More

पुणे पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर नए खुलासे जारी हैं। अब खबर है कि आरोपी सिया गोयल और उसके आशिक चेतन चौधरी ने वारदात को अंजाम देने के लिए सुपारी देने की भी योजना बना ली थी। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। अदालत ने दोनों की हिरासत को बढ़ाकर 29 जुलाई तक कर दिया। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि सिया और चेतन ने एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को पुणे के एक होटल में बुलाया था। साथ ही दावा किया जा रहा है कि इससे जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी…

Read More

ब्यूनस आयर्स विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेले गए विश्व कप फाइनल के बाद दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच हुई झड़प की जांच शुरू कर दी है. स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता, लेकिन अंतिम सीटी बजाने के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए जिससे जश्न का माहौल खराब हो गया। वीडियो रीप्ले में अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पारेडेस समेत कई खिलाड़ी हाथापाई में शामिल दिखे. वीडियो में देखने से ऐसा लग रहा है कि पोरडेस ने स्पेन के एरिक गार्सिया का गला पकड़ा.…

Read More