Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: आज लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनकी पढ़ाई में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सहभागिता की। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री का दान कर इस सराहनीय पहल को अपना समर्थन दिया। मिशन एजुकेशन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों तक पढ़ाई में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। अभियान के तहत कॉपियां, पेन, पेंसिल, रबर, ज्यामिति बॉक्स सहित अन्य शैक्षणिक…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के नगर पालिका परिषद कवर्धा अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत शहर के 25 हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद परिवार को सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला रही है। शासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि…
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलिशहर में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिला पर भीड़ ने हमला कर दिया. दरअसल, पूर्व सीएम का काफिल एक मृत तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ता के घर जा रहा था. तभी गुस्साई भीड़ ने उसे बीच रास्ते में रोक लिया और हमला कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया, उस पर कीचड़ फेंका और पानी की बोतलें, जूते तथा चप्पलें बरसाईं. आक्रोशित भीड़ ने ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. गुस्साई भीड़ ने उन्हें चोर और डकैतों की रानी जैसे ताने दिए. स्थिति…
रायपुर: प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने शनिवार को रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर 1 करोड़ 92 लाख 7 हजार रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन कार्यों में आंगनबाड़ी भवन, मंगल भवन, सामुदायिक भवन, सांस्कृतिक मंच, शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, खेल मैदान में अहाता और शेड निर्माण जैसे जनोपयोगी कार्य शामिल हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता है। विकास का वास्तविक लाभ तभी है, जब उसकी सुविधा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।…
रायपुर: असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह राशि असम में चल रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा कर राज्य में बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के प्रति…
रायपुर: कबीरधाम जिले के नेउर गाँव की तीन प्रतिभाशाली बहनों किरण, ज्योति और सुमन महोबिया ने इस वर्ष नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज नेउर गाँव पहुंच, तीनों छात्राओं से उनके घर पर मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं की माता श्रीमती भगवती महोबिया और पिता श्री राम महोबिया एवं परिजनों से भी मुलाकात की तथा तीनों बेटियों की इस उपलब्धि के लिए पूरे परिवार को बधाई दी और कहा कि एक ही परिवार की तीन बहनों का एक साथ मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के महोबा बाजार स्थित एक निजी होटल में आयोजित आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद अब छत्तीसगढ़ समन्वित रूप से प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक पूरे प्रदेश के लक्ष्यकेंद्रित विकास के लिए सरकार संकल्पित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों सम्मानित किया। युवा मंच कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में…
वाशिंगटन अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने डिफेंस सेक्टर से हथियारों और गोला-बारूद का प्रोडक्शन तेजी से बढ़ाने को कहा है। यह कदम अमेरिकी सैन्य भंडार में कमी की चिंताओं के बीच उठाया गया है। खासकर ईरान के साथ पिछले 5 महीने से जारी संघर्ष के दौरान बड़ी मात्रा में मिसाइल रोधी हथियारों के इस्तेमाल के बाद अमेरिकी भंडार पर दबाव बढ़ा है। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि विभाग हथियारों की खरीद बढ़ाने पर काम कर रहा है, ताकि सैनिकों को खतरे के समय हथियार उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि हथियार उत्पादन में तेजी लाने…
तेहरान ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा है कि अमेरिका जब तक अपने व्यवहार में सुधार नहीं करता, होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला जाएगा। इस नए रुख के साथ ईरान ने जलमार्ग और वहां होने वाले आवागमन को लेकर किसी समझौते के लिए बातचीत को प्रभावित करने वाली नई शर्तें रख दी हैं। ईरान के सरकारी प्रसारक ने परिषद के सचिव एवं रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर मोहम्मद बाघेर जुलघद्र का बयान प्रसारित किया। बयान में कहा गया कि अमेरिका को दोबारा कभी ईरान को धमकी नहीं देनी चाहिए और उसे ईरान तथा क्षेत्र में उसके सशस्त्र सहयोगियों के साथ जारी…
मुंबई महाराष्ट्र् में एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मुलाकात से राजनीति गरमा गई है। एनडीए की सहयोगी एनसीपी का प्रशांत किशोर से मिलना राजनीतिक पंडितों को हजम नहीं हो रहा है। इसी बीच एनसीपी शरद पवार गुट की कार्यवाहक अध्यक्षा सुप्रिया सुले ने भी इस मीटिंग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सुले ने कहा कि अजित पवार गुट प्रशांत किशोर के साथ मिलकर क्या काम करना चाहता है। यह उनका अंदरूनी मामला है। मीडिया से बात कर रही सुप्रिया सुले से जब जनसुराज के प्रशांत किशोर और डिप्टी…
