Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के ठीक अगले ही दिन शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने एक बड़ा सियासी दांव चला है. पार्टी ने महिला आरक्षण बिल और परिसीमन से जुड़े केंद्र सरकार के नए प्रस्ताव को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है. इस बड़े फैसले के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ गई है और दोनों पुराने सहयोगियों के दोबारा साथ आने के कयास लगाए जाने लगे हैं. चंडीगढ़ में SAD प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के आवास पर पार्टी के बड़े नेताओं का मंथन हुआ. काफी देर चली इस बैठक में आगे की रणनीति पर बात…
नई दिल्ली वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत का कच्चा तेल आयात बिल पिछले साल के मुकाबले 26% बढ़ गया, जबकि इंपोर्ट वॉल्यूम में 18% की गिरावट आई। यानी कम तेल मंगाने के बावजूद भारत का क्रूड ऑयल बिल एक चौथाई बढ़ गया। पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण सप्लाई में रुकावट आई और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं। इस दौरान कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। हालांकि हाल में इसमें गिरावट आई है। शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, भारत…
नई दिल्ली महिला आरक्षण बिल को लेकर राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच सोशल मीडिया पर जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। राहुल गांधी के पलटवार के बाद अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरने रिजिजू ने उन्हें नियम-कानून बताए हैं। किरेन रिजिजू ने क्या कहा? राहुल गांधी को यह पता है कि संविधान (106वां संशोधन) अधिनियम, 2023 ( नारी शक्ति वंदन अधिनियम ) में लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान किया गया है। 2. यह तब लागू होगा (a) जब परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो जाए। …
मुंबई शोबिज और क्रिकेट की दुनिया का हमेशा से काफी गहरा कनेक्शन रहा है. कई एक्ट्रेसेस ने क्रिकेटर्स संग शादी करके घर बसाया, तो कई एक्ट्रेसेस क्रिकेटर्स संग अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम भी भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग जोड़ा जा रहा है. अब दावा है कि मृणाल ने यशस्वी संग अपनी डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी है। यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग पर मृणाल ठाकुर ने किया रिएक्ट? दरअसल, कुछ समय पहले मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को मुंबई के एक कैफे से बाहर…
टोक्यो जापान के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला ने अपना स्ट्रेस दूर करने के लिए 258 करोड़ रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली. लेकिन ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट्स में से एक भी उस तक नहीं पहुंचा. जब भी डिलीवरी बॉय उसके ऑर्डर को लेकर डोरस्टेप पर आता था तो वो किसी और के दरवाजे की घंटी बजा देता था. ऐसा इसीलिए होता था क्योंकि महिला अपना एड्रेस देने के बजाय उसे नकली पते पर भेज देती थी, जिससे ऑर्डर अपने आप कैंसिल हो जाता था। डिलीवरी में 45 लाख खर्च ये सिलसिला करीब 2 साल तक चलता रहा.…
नागपुर महाराष्ट्र के नागपुर की 28 साल की एक महिला के साथ विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐसा खेल हुआ, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। पुणे की एक कंसल्टेंसी ने महिला को पुर्तगाल में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी का सपना दिखाया। लेकिन विदेश पहुंचते ही उसकी जिंदगी मुसीबत में फंस गई। महिला को कथित तौर पर पुर्तगाल में एक बीयर शॉप मालिक को बेच दिया गया, जहां उससे जबरन काम कराया गया। इतना ही नहीं, उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ना की गई। 1.5 लाख सैलरी, 8 घंटे काम का लालच…
नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने EPF, EPS और EDLI स्कीम, 2026 के तहत प्रोविडेंट फंड से जुड़े नियमों में कई अहम बदलाव किए हैं। इन बदलावों का मकसद PF खाताधारकों के लिए नियमों को आसान बनाना, निकासी की प्रक्रिया को सरल करना, सेवाओं को डिजिटल बनाना और PF क्लेम का निपटारा तेजी से करना है। नए नियमों में कर्मचारी और नियोक्ता के योगदान की मौजूदा व्यवस्था को बड़े स्तर पर बरकरार रखा गया है, लेकिन PF से पैसे निकालने की शर्तों, बेरोजगारी के बाद पूरी रकम निकालने की समयसीमा, नॉमिनेशन और क्लेम सेटलमेंट जैसे मामलों में…
नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस TMC के सांसद अभिषेक बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें उन्हें आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया गया था। दरअसल, अभिषेक बनर्जी ने अपनी आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत मांगते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. हालांकि, 5 अगस्त को हाईकोर्ट ने उनकी यह अर्जी खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट का कहना था कि सांसद कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम SSKM अस्पताल में मेडिकल बोर्ड के सामने अपनी मेडिकल जांच…
नई दिल्ली इंडियनऑयल ने एलपीजी ग्राहकों के लिए ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ' नाम से एक नई सेवा शुरू की है, जिसके तहत 10 किलोग्राम का हल्का और जंग-मुक्त कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के सिर्फ 3 घंटे के अंदर घर तक पहुंचाने का दावा किया गया है. आधुनिक परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किए गए इस सिलेंडर में ट्रांसपेरेंट बॉडी दी गई है, जिससे उपभोक्ता आसानी से गैस का स्तर देख सकते हैं। कंपनी के अनुसार, यह नया प्रोडक्ट एक्सप्रेस डिलीवरी, पसंदीदा समय पर सप्लाई, न्यूनतम दस्तावेजों और बेहतर सुरक्षा जैसी सुविधाओं से लैस है, जिससे ग्राहकों को…
नई दिल्ली अमेरिकी सीनेट ने एक बिल को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वालों पर 100 फीसदी तक का टैरिफ लगाया जा सकता है. इस बिल के पास होने के बाद भारत-चीन जैसे देशों पर खतरा बढ़ चुका है. 86-11 के बहुमत से इस बिल को पास किया गया है और अब ये बिल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में जाएगा. अगर वहां भी मंजूरी मिल जाती है तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अधिकार मिल जाएगा कि वो इन देशों पर टैरिफ लगा सकते हैं। 100 फीसदी टैरिफ लगने का ये बिल ऐसे समय में पास…
