Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) 330 में महिला स्ट्रावेट चैंपियन मैकेंजी डर्न रविवार को कनाडा की जिलियन ‘द सैवेज’ रॉबर्टसन के विरुद्ध अपने खिताब की रक्षा करने उतरेंगी। दोनों ही फाइटर्स जिउ जित्सु में पारंगत हैं और ऐसे में इस मुकाबले में जमीन पर पकड़ बनाने की जंग देखने को मिल सकती है। डर्न का कहना है कि वह अपना खिताब (बेल्ट) बचाने के लिए सबकुछ झोंक देंगी। इस फाइट का प्रसारण भारत में सुबह 6:30 बजे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। डर्न के लिए चैंपियन बनने के बाद यह पहला खिताबी मुकाबला है। इसको लेकर उन्होंने दैनिक…
नई दिल्ली 'भारत सहिष्णु है, कमजोर नहीं. हम जोखिम भी ले सकते हैं और घर में घुसकर करारा प्रहार भी कर सकते हैं. हमारी सहनशीलता को कमजोरी समझने की गलती न करें.' राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ये बातें डिस्कवरी की आगामी डॉक्यूमेंट्री सीरीज में कही हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर यह डोभाल का पहला इंटरव्यू बताया जा रहा है. इसमें उन्होंने 88 घंटे चले सैन्य अभियान के पीछे की रणनीति और निर्णय प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बात की. डोभाल ने कहा कि ऑपरेशन का मकसद दुश्मन के उन ठिकानों को नष्ट करना था, जो विशेष रूप…
नई दिल्ली मेंस हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है और यह 30 अगस्त 2026 तक संयुक्त रूप से वेवरे (बेल्जियम) और अम्स्टेलवीन (नीदरलैंड) में खेला जाएगा। पहले ही दिन भारतीय टीम का सामना वेल्स से होगा। हॉकी वर्ल्ड कप में शायद अपने आखिरी कैंपेन की तैयारी कर रहे अनुभवी भारतीय मिड-फील्डर मनप्रीत सिंह का कहना है कि वह इसे यादगार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह भारत को 51 साल बाद पहली बार खिताब जिताने में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। दो बार ओलंपिक मेडल जीत चुके मनप्रीत अपना चौथा वर्ल्ड कप…
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर गरमागरमी भी देखने को मिली. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेशी ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज आमने-सामने आ गए. दोनों के बीच कुछ देर तक तीखी बातचीत हुई, जिसके बाद अंपायर कुमार धर्मसेना को बीच-बचाव करना पड़ा. यह घटना बांग्लादेश की पहली पारी के 103वें ओवर में हुई. मामला बल्लेबाज के पिच के डेंजर एरिया में चलने को लेकर शुरू हुआ. मिचेल स्टार्क इससे नाराज हो गए और उन्होंने मेहदी हसन मिराज को तुरंत वहां से हटने के लिए कहा. दोनों खिलाड़ियों के…
नई दिल्ली सातवीं वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने गुरुवार को कनाडा ओपन के फाइनल में एलेना रिबाकिना को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर इस सत्र में पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल का खिताब जीता है। स्वियातेक ने सेमीफाइनल में एलीना स्वितोलिना को मात देकर फाइनल में कदम रखा था। वहीं रिबाकिना ने अमेरिका की कोको गफ को 5-7, 6-2, 6-2 से मात दी थी। यह टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन की तैयारी के लिए अहम माना जाता है। स्वियातेक ने दिखाया दम इस जीत से स्वियातेक की रैंकिंग में सुधार होगा और वह आठवें स्थान पर काबिज होंगी सिनसिनाटी…
नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यूपी में दर्ज आपराधिक मानहानि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने शुक्रवार को इस मामले को रद्द कर दिया. इस निजी क्रिमिनल शिकायत में कांग्रेस सांसद पर वीडी सावरकर को बदनाम करके सांप्रदायिक अशांति फैलाने का आरोप लगाया गया था. दरअसल राहुल गांधी ने ट्रायल कोर्ट के उस समन आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें IPC की धारा 153-A (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 के तहत अपराधों के लिए ट्रायल का सामना करने को कहा गया था। सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी…
नई दिल्ली भारत के कप्तान शुभमन गिल ने शनिवार से गॉल में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे टेस्ट से पहले संकेत दिए हैं कि अनुभवी मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा नई गेंद संभाल सकते हैं. हालांकि, उन्होंने कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध और युवा गुरनूर बरार में से किसी एक को चुनने को ‘मुश्किल फैसला’ बताया. भारत इस मुकाबले में तीन बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ उतर सकता है. तेज गेंदबाजी में सिराज की जगह लगभग तय है, जबकि बाकी तीन विकल्पों में प्रसिद्ध, गुरनूर और आकिब…
नई दिल्ली दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत की पीठ में हुई सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा 'शांतिपूर्ण और वैध विरोध प्रदर्शन का अधिकार संविधान में सबको है. इसलिए छात्रों को प्रोटेस्ट का पूरा अधिकार है. छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी. अगर युवावस्था में कोई गलत बयान देता है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें विरोध करने का अधिकार नहीं है. सभी छात्रों से कहें कि वे नामांकन कराएं और सुप्रीम कोर्ट…
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और क्रिकेटिंग बदलाव की चर्चा तेज हो गई है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज और BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मण को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया जा सकता है. अगर यह प्रस्ताव अमल में आता है तो लक्ष्मण की भूमिका सिर्फ CoE तक सीमित नहीं रहेगी. वह भारतीय क्रिकेट के अलग-अलग अहम हिस्सों के बीच समन्वय करने वाली बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. हालांकि, अभी BCCI की तरफ से…
आपने टीवी पर महंगी-महंगी क्रीम के विज्ञापन जरूर देखे होंगे, जिनमें दावा किया जाता है कि इन्हें इस्तेमाल करके चेहरे पर निखार आ जाएगा और रंग भी निखर जाएगा. विज्ञापनों में किए गए इन बड़े-बड़े दावों को देखकर लोग बिना सोचे-समझे महंगी फेस क्रीम खरीद लेते हैं. लेकिन हर बार महंगी क्रीम ही स्किन के लिए सही हो, ये जरूरी नहीं. कई बार इनमें मौजूद अलग-अलग केमिकल्स स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. तो आखिर बिना महंगी क्रीम के चेहरे को मुलायम, मॉइश्चराइज्ड और ग्लोइंग कैसे रखा जाए? इसका जवाब आपकी दादी-नानी के पुराने स्किनकेयर नुस्खे में छिपा है.…
