Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Hyundai का भारत में ₹1.47 लाख करोड़ निवेश का ऐलान, PM मोदी से मुलाकात के बाद बड़ा फैसला

    October 14, 2026

    IND vs WI T20: हैदराबाद में टीम इंडिया का धमाका, 297 रन का रिकॉर्ड; अब 300 के आंकड़े पर नजर

    October 14, 2026

    अफगानिस्तान के पुछल्ले बल्लेबाजों का कमाल, बांग्लादेश के हाथ से फिसली जीत; टेस्ट मैच ड्रॉ

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ऑस्ट्रेलिया में बेकार कांच की बोतलों से बना अनोखा घर, 1967 की इमारत आज बना पर्यटकों का आकर्षण

    ऑस्ट्रेलिया में बेकार कांच की बोतलों से बना अनोखा घर, 1967 की इमारत आज बना पर्यटकों का आकर्षण

    News DeskBy News DeskOctober 12, 20260 Views विदेश

    कैनबरा
    साल 1967 में ऑस्ट्रेलिया के दूर-दराज इलाके में हजारों बेकार कांच की बोतलों से घर बनाया गया था। छह दशक बाद यह इमारत न्यू साउथ वेल्स के लाइटनिंग रिज इलाके में मौजूद है। आज यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है और यहां ओपल-माइनिंग से जुड़ी चीज़ें, पुरानी बोतलें और दूसरी ऐतिहासिक वस्तुएं रखी गई हैं। बॉटल हाउस के नाम से जानी जाने वाली इस इमारत को टेक्स मोकेल ने बनाया था।

    इस इमारत की दीवारें कांच की बोतलों को जोड़कर बनाई गई हैं, जबकि इसकी ढलान वाली छत नालीदार लोहे की चादर की है। इमारत के अंदर कई छोटे कमरे और एक मचान है। 1967 में बना बॉटल हाउस शहर की खास पहचान वाली जगहों में से एक है। इसे बॉटल हाउस एंड माइनिंग म्यूजियम के तौर पर लिस्ट किया गया है और पुराने माइनिंग कैंप में अनोखी वास्तुकला का उदाहरण बताया गया है।

    बेकार बोतलें कैसे बनीं निर्माण सामग्री
    इस इमारत की दीवारें इसकी सबसे खास विशेषता हैं। कांच की बोतलों की कतारों से इसका ढांचा बना है, जिससे यह ईंट, लकड़ी या कंक्रीट से बने आम घरों से बिल्कुल अलग दिखता है। बॉटल हाउस को क्वींसलैंड बॉर्डर के पास बसे छोटे से शहर हेबेल से इकट्ठा की गई बोतलों से बनाया गया था। न्यू साउथ वेल्स सरकार की आधिकारिक पर्यटन जानकारी के अनुसार, शुरुआत में बोतलों को जोड़ने के लिए सीमेंट का इस्तेमाल किया गया था।

    मोकेल को बाद में पता चला कि स्थानीय मिट्टी ज़्यादा सही थी क्योंकि इससे टूटी हुई बोतल को बदलना आसान हो जाता था। इमारत की दीवारें इसकी सबसे खास विशेषता हैं। कांच की बोतलों की कतारों से इसका ढांचा बना है, जिससे यह ईंट, लकड़ी या कंक्रीट से बने आम घरों से बिल्कुल अलग दिखता है। कांच से होकर आने वाली रोशनी एक और खास नजारा बनाती है।

    कितनी बोलतों का हुआ इस्तेमाल
    उपलब्ध ऐतिहासिक रिकॉर्ड में निर्माण में इस्तेमाल की गई बोतलों की सही संख्या नहीं बताई गई है। हालांकि इमारत की दीवारें तकरीबन पूरी तरह से बोतलों से बनी हैं, जिससे बेकार कांच इसके डिजाइन का मुख्य हिस्सा बन गया है। आज इस इमारत में एक छोटा सा म्यूजियम है, जिसमें ओपल माइनिंग और खनिजों से जुड़ी चीजें रखी गई हैं।

    बॉटल हाउस असल में खनिकों के एक कैंप से जुड़ा था, जो लाइटनिंग रिज के ओपल-माइनिंग बस्ती वाले इतिहास को दिखाता है। उत्तरी न्यू साउथ वेल्स का यह शहर अपने काले ओपल के लिए मशहूर है और यहां माइनिंग और छोटी बस्तियों का लंबा इतिहास रहा है। 1970 के दशक में कुछ समय के लिए डेव मार्टिन ने बॉटल हाउस चलाया था।

    बॉटल हाउस कहां है
    बॉटल हाउस और माइनिंग म्यूजियम, लाइटनिंग रिज, न्यू साउथ वेल्स (पोस्टकोड 2834) में ओपल स्ट्रीट पर स्थित है। न्यू साउथ वेल्स सरकार की वेबसाइट के अनुसार, यहां एंट्री फीस 2 से 10 ऑस्ट्रेलियन डॉलर के बीच है। यह जगह इलाके की माइनिंग विरासत और निर्माण के अनोखे तरीके, दोनों की झलक दिखाती है।

    1967 में टेक्स मोकेल का बनाया गया बॉटल हाउस उस समय की याद दिलाता है, जब बेकार पड़ी चीजों का इस्तेमाल करके स्थानीय इमारत बनाई जाती थी। खनिकों के कैंप के हिस्से के तौर पर शुरुआती दिनों की तुलना में अब इसका मकसद अलग है। पर्यटकों के लिए लाइटनिंग रिज के इतिहास की चीजों को सहेजकर रखना है।

    Related Posts

    रूस में 9 महीने में 3,500 भालुओं की मौत, साइबेरिया में सबसे ज्यादा मामले; जानें क्या है वजह

    October 14, 2026

    न्यूयॉर्क से इजरायल जा रही डेल्टा फ्लाइट में बम की सूचना, बेन गुरियन एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

    October 13, 2026

    नेपाल में बाढ़ का कहर, 40 घर और 6 पुल बहे; 150 से ज्यादा विदेशी पर्यटक फंसे

    October 12, 2026

    जिबूती से यमन जा रही नाव समुद्र में पलटी, 15 बच्चों समेत 139 प्रवासियों की मौत; 84 लापता

    October 12, 2026

    ट्रंप का नया आइडिया! अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदलकर ‘ट्रंप ओशन’ रखने का सुझाव

    October 12, 2026

    नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ कैसे आई? जानिए 5 बड़ी वजहें

    October 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.