Author: News Desk

देहरादून उत्तराखंड में आज से 17 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश का अनुमान जताया है। देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते शुक्रवार को देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ.सीएस तोमर ने बताया कि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों में बारिश के अनुमान को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने…

Read More

नई दिल्ली जनगणना की प्रक्रिया के तहत आपसे 40 सवाल पूछे जाएंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जनगणना में पूछे जाने वाले 40 सवालों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पहली बार जाति को शामिल किया गया है। यानी आपको अपनी जाति की जानकारी भी देनी होगी। वहीं पारिवारिक जानकारी, शिक्षा और रोजगार से जुड़े सवालों के अलावा आपसे कोविड टीकाकरण को लेकर भी सवाल पूछे जाएंगे। बता दें कि सरकारी आदेश के मुताबिक बर्फीले क्षेत्रों में आने वाले राज्यों में आबादी की गिनती 1 सितंबर से शुरू होगी। भारत के रजिस्ट्रार जनरल मृत्युंजय कुमार नारायण के…

Read More

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 19 साल बाद इमरान शिवम पंडित बनकर लौट आए हैं. 14 अगस्त को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ चुका है. आइए जानते हैं कि फैन्स ने शिवम पंडित के कमबैक को कैसा रिसपॉन्स दिया. थिएटर में छाए इमरान रिलीज से पहले ही 'आवारापन 2' ने दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया था. शुक्रवार की सुबह फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. फैन्स बिना देरी किए फिल्म देखने थिएटर पहुंचे. अब जैसे-जैसे पहले शो शुरू हुए…

Read More

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। इसके बाद एम्स में उनकी एंजियोग्राफी की गई है। यह जांच नसों में खून के ब्लॉकेज के लिए किया जाता है। AIIMS की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है। फिलहाल उन्हें कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। जेपी नड्डा भारत सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हैं। इसके अलावा संगठन में भी उनकी अच्छी पकड़ है। वह बीजेपी के…

Read More

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित के ओडीआई करियर को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है. इस बीच भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. अश्विन के मुताबिक संन्यास लेते ही रोहित को मुंबई इंडियंस (MI) में कोई बड़ा रोल मिल सकता है. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता l आर. अश्विन का मानना है कि इतने सफल कप्तान और बेहतरीन क्रिकेटिंग…

Read More

गांधीनगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर के तहत आने वाले अहमदाबाद के इलाकों में जलभराव की समस्या पर चिंता जताई है. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, अहमदाबाद के महापौर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इसका स्थायी और सुनियोजित समाधान करने का आग्रह किया है। केंद्रीय गृह मंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अमित शाह ने अहमदाबाद के नए शहरी इलाके- बोपाल, अंबली, घुमा और शेला में भारी बारिश के बाद पैदा होने वाली जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया है। अमित शाह के संसदीय क्षेत्र गांधीनगर के तमाम…

Read More

मुंबई साउथ सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. गुरुवार को फिल्म के एल्बम लॉन्च इवेंट में यश ने फिल्म की सभी हसीनाओं की तारीफ की. उन्होंने हुमा कुरैशी को चैलेंजिंग, रुक्मिणी वसंत को लंबी रेस का घोड़ा, तारा सुतारिया को स्टनिंग और कियारा आडवाणी को डेडिकेटेड बताया. यश ने कियारा की इवेंट में जमकर तारीफ की। यश के मुताबिक, जिस तरह कियारा ने प्रेग्नेंट होने के बावजूद काम के प्रति खुद को समर्पित रखा, वो काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि कियारा ने फिल्म के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम किया.…

Read More

बेंगलुरु गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने बताया कि कर्नाटक कैबिनेट ने 'कर्नाटक सरकारी परिसरों और सार्वजनिक संपत्ति के उपयोग के नियमन विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट बैठक के बाद एक बयान में प्रियांक खरगे ने कहा कि इस विधेयक का मकसद निजी व्यक्तियों, संगठनों, संघों और सोसायटियों द्वारा सरकारी परिसरों और सार्वजनिक संपत्ति के इस्तेमाल के लिए एक कानूनी ढांचा तैयार करना है। माना जा रहा है कि यह कानून सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयं सेव संघ को प्रभावित करेगा। प्रियांक खरगे बीते कई दिनों से साफ बयान दे रहे थे कि कर्नाटक में संघ को बैन…

Read More

बीजिंग चीन में करीब 2,000 साल पुराने पत्थरों पर बने चित्र आज भी मौजूद हैं. हैरानी की बात ये है कि इन चित्रों ने तेज गर्मी, भारी बारिश, उमस और तूफानों का भी सामना किया, लेकिन फिर भी इनका रंग और आकृतियां लंबे समय तक बची रहीं. अब वैज्ञानिकों ने इन प्राचीन चित्रों की मजबूती का एक बेहद चौंकाने वाला राज खोजा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक नई रिसर्च के अनुसार, इन चित्रों को बनाने वाले लोग पेंट में इंसानी खून का इस्तेमाल करते थे. इतना ही नहीं, रिसर्चर्स का मानना है कि इस खून…

Read More

नई दिल्ली: सरकारों की उदासीनता कभी-कभी उन लोगों के परिवारों को भी नहीं बख्शती, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी. इसका एक उदाहरण 'शौर्य चक्र' से सम्मानित शहीद मोहन सिंह की पत्नी का दशकों लंबा संघर्ष है. उन्हें अपनी वाजिब 'स्पेशल फैमिली पेंशन' हासिल करने के लिए 26 साल तक इंतजार करना पड़ा. अब सुप्रीम कोर्ट के दखल देने के बाद उन्हें उनका हक मिल सका है. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अतिरिक्त दस लाख रुपए देने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण के दौरान साथी कर्मचारियों की जान बचाते वक्त…

Read More