Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
इंदौर इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. भारत की तरफ से अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह इस जीत के हीरो रहे। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त हासिल कर ली है. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर (बुधवार) को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 223 रनों का मजबूत…
रियाद सऊदी अरब ने रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 10 अक्टूबर को हुए घातक हमले का कड़ा जवाब देने की कसम खाई है। इस हमले में 12 लोग मारे गए और 309 अन्य घायल हो गए थे। यह हमला यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के हवाई अड्डों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर चलाए जा रहे सैन्य अभियान का हिस्सा है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यमन में लड़ाई तेज हो रही है और खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ रही हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि…
कैनबरा साल 1967 में ऑस्ट्रेलिया के दूर-दराज इलाके में हजारों बेकार कांच की बोतलों से घर बनाया गया था। छह दशक बाद यह इमारत न्यू साउथ वेल्स के लाइटनिंग रिज इलाके में मौजूद है। आज यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है और यहां ओपल-माइनिंग से जुड़ी चीज़ें, पुरानी बोतलें और दूसरी ऐतिहासिक वस्तुएं रखी गई हैं। बॉटल हाउस के नाम से जानी जाने वाली इस इमारत को टेक्स मोकेल ने बनाया था। इस इमारत की दीवारें कांच की बोतलों को जोड़कर बनाई गई हैं, जबकि इसकी ढलान वाली छत नालीदार लोहे की चादर की है। इमारत के अंदर कई…
नई दिल्ली 8वें पे कमीशन के सामने जो एक मुद्दा सबसे अधिक बार उठाया गया है वह है फिटमेंट फैक्टर। बेंगलुरू मीटिंग में भी कुछ पेंशनर्स से जुड़े संगठनों ने आयोग के सामने 3.833 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की थी। वहीं, अन्य कुछ संगठनों ने अलग से अपनी डिमांड की है। इन संगठनों का कहना है कि अलग-अलग पे लेवल के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर तय किया जाए। अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की डिमांड इंडियन रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर्स एसोसिएशन ने आयोग से अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर की डिमांड की है। इस संगठन ने लेवल 1…
नई दिल्ली भारत में एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी 'स्टारलिंक' की एंट्री को लेकर चल रहे विवाद अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। ऐसे में बढ़ते विवाद के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एलन मस्क के बयान और आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए दो टूक जवाब दिया है। मस्क के आरोपों पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दो टूक कहा कि स्टारलिंक भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर खतरा है और भारत किसी भी दबाव में अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा नीति नहीं बदलेगा। निशिकांत दुबे ने क्या कहा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए…
नई दिल्ली भारत में 2030 तक बाल विवाह समाप्त करने का लक्ष्य नजदीक आ रहा है। इसके बावजूद दुनिया की हर तीन में से एक बालिका वधु भारतीय है और देश में हर 5 में से एक लड़की की शादी 18 साल की उम्र से पहले ही हो जाती है। हालांकि, भारत में बाल विवाह की दर 1996 में 50 फीसदी से ज्यादा थी, जो अब घटकर लगभग 20 रह गई है। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय औसत को देखकर गुमराह नहीं होना चाहिए, क्योंकि कुछ राज्यों में यह समस्या कहीं अधिक…
मॉस्को रूस ने भारतीय सेना के T-90 टैंक को अपग्रेड करने का बड़ा ऑफर दिया है। इसके तहत T-90 टैंकों को भविष्य के खतरों से बचने के लायक बनाया जाएगा। रूस ने यह भी कहा कि वह अपग्रेडेशन के दौरान यूक्रेन युद्ध में टैंकों को हुए नुकसान से सीखे गए अनुभवों का भी इस्तेमाल करेगा। अपग्रेडेश के दौरान न केवल अंदरूनी ढांचे को अपग्रेड किया जाएगा, बल्कि बेहतरीन फायर कंट्रोल सिस्टम, ज्यादा शक्तिशाली इंजन, कई तरह के हथियारों को फायर करने की क्षमता, बाहरी ढांचे की मजबूती और पारंपरिक एंटी-आर्मर खतरों से निपटने के लिए शक्तिशाली कवच से लैस करने…
नई दिल्ली स्पेसएक्स के चीफ एलन मस्क ने भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक शुरू करने की मांग एक बार फिर उठाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार में कंपटीशन बढ़ने से आम लोगों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और इसका फायदा ग्राहकों को होगा। मस्क ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने अंबानी के समर्थकों के तर्कों को विरोधाभासी बताते हुए उन्हें बेतुका दोहरापन और बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई बातें करार दिया। मस्क की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब वह भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में हो रही देरी को लेकर लगातार…
मुंबई दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी उथल-पुथल जारी है. अमेरिका हो, जापान हो, कोरिया हो या फिर भारत हर ओर तबाही मची हुई है और शेयर मार्केट में पैसे लगाने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. गुरुवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो गए और निवेशकों के करीब 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा स्वाहा हो गए। शेयर बाजारों में आए इस भूचाल के बीच विदेशी अरबपति रे डेलियो ने एक बड़ी चेतावनी दी है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से जुड़ी हुई है. उन्होंने कहा है कि 'एआई का क्लासिक बुलबुला' फूटने की कगार पर पहुंच गया…
इंदौर अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 30 गेंदों पर 69 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2,000 रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बने। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रविवार को अभिषेक ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और टी20 अंतरराष्ट्रीय…
