Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
भोपाल mp bjp दतिया उपचुनाव में हार के बाद बीजेपी में मंथन की प्रक्रिया जारी है। मध्यप्रदेश में संगठन में कसावट लाने की कवायद तेज हो गई है। दतिया में हार के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल गुरुवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को चुनाव की हार के पीछे के प्रमुख कारणों का फीडबैक दिया। प्रदेश संगठन में मजबूती के लिए…
वाशिंगटन ईरान के साथ चल रही जंग में अमेरिका को अपने MQ-9 रीपर ड्रोन का बड़ा नुकसान हुआ है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, अब तक कम से कम 45 रीपर ड्रोन खो चुके हैं. यह युद्ध शुरू होने से पहले अमेरिका के कुल रीपर ड्रोन का करीब 25 फीसदी है. इन ड्रोन का इस्तेमाल निगरानी और हमले के लिए किया जाता है. एक रीपर ड्रोन की कीमत उसके सेंसर और हथियारों के हिसाब से 30 से 50 मिलियन डॉलर तक हो सकती है। इन 45 ड्रोन के नुकसान की कीमत 1.3 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकती है. हालांकि, सभी…
नई दिल्ली भारत आज 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था, लेकिन इसके बाद भी कई रियासतों और विदेशी उपनिवेशों का भारत में विलय अलग-अलग समय पर हुआ। इस खास अवसर पर आइए जानते हैं स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी 10 दिलचस्प और ऐतिहासिक बातें, जिनके बारे में हर भारतीय को जानकारी होनी चाहिए। 15 अगस्त क्यों चुना गया? जानिए स्वतंत्रता दिवस से जुड़े ऐतिहासिक तथ्य 1. 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुनी गई? भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने 15 अगस्त 1947 को…
नई दिल्ली स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को लगातार 12वीं बार दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे लगातार सबसे अधिक बार तिरंगा फहराने वाले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री के रूप में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में पहली बार लाल किले से तिरंगा फहराया था। इसके बाद से उन्होंने हर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देश को संबोधित किया है। 15 अगस्त 2025 को उनका यह क्रम लगातार…
नई दिल्ली 15 अगस्त का नाम आते ही सबसे पहले भारत का स्वतंत्रता दिवस याद आता है। वर्ष 1947 में इसी दिन भारत ने लगभग दो सौ वर्षों की ब्रिटिश हुकूमत से आजादी हासिल की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों के लिए भी ऐतिहासिक महत्व रखता है? इस दिन कुछ देशों ने स्वतंत्रता प्राप्त की, जबकि कुछ देशों में राष्ट्रीय महत्व के विशेष दिवस मनाए जाते हैं। भारत 15 अगस्त 1947 को भारत ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र हुआ। हर वर्ष इस दिन प्रधानमंत्री लाल…
रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की बहनों को इस बार बड़ा तोहफा मिल सकता है। परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को दो या उससे अधिक दिन निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देने पर शासन स्तर पर विचार चल रहा है। उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन के अवसर पर चार दिन तक मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दिए जाने के बाद उत्तराखंड में भी इस अवधि को बढ़ाने पर मंथन शुरू हुआ है। वर्तमान में प्रदेश सरकार रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को राज्य की सीमा के भीतर परिवहन निगम की बसों में एक दिन निश्शुल्क यात्रा की सुविधा देती है। इस बार इसे बढ़ाकर…
नई दिल्ली पैकेज्ड फूड में मौजूद नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट की जानकारी सामने से साफ-साफ देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने सवाल किया कि क्या सरकार अपने लोगों को स्वस्थ नहीं रखना चाहती. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल लोगों को खासकर बच्चों को जंक फूड के नुकसान के बारे में जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान FSSAI की ओर…
चेन्नई सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडू के मुख्यमंत्री विजय थलापति को बड़ी राहत दी है. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें तमिलनाडु सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया गया था जिसमें करुर भगदड़ में मारे गए 41 लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान था. जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने तमिलनाडु सरकार और अन्य की याचिका पर नोटिस जारी किया है. साथ ही हाईकोर्ट के आदेश को अंतरिम रूप से स्थगित कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने प्रेमनगर आश्रम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने देश विभाजन की त्रासदी झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उन सभी भारतीयों को सम्मानपूर्वक नमन करते हैं, जिन्होंने देश विभाजन की भयावह त्रासदी को झेला। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों को अपना घर, मातृभूमि और अपनों को खोने का दर्द सहना पड़ा। राजनीतिक फैसलों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा। नई पीढ़ी को इतिहास से परिचित…
विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टीआरटी टनल में मलबा और पानी घुसने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सुरंग के भीतर जाकर रेस्क्यू अभियान की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों व बचाव दल से स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 19 श्रमिक सुरक्षित बाहर निकाले मायापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम भूस्खलन के बाद अचानक सुरंग में मलबा और पानी भर गया था। करीब तीन किलोमीटर लंबी टीआरटी टनल के लगभग 1.50 किलोमीटर हिस्से में मलबा-पानी भरने…
