Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अभिषेक का धमाका, 18 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बने दो रिकॉर्ड

    October 11, 2026

    इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त

    October 11, 2026

    रूस-यूक्रेन में एनर्जी सीजफायर का ऐलान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, October 12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    News DeskBy News DeskOctober 11, 20261 Views देश

    रायपुर: वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आदिशक्ति माँ भगवती की आराधना के पावन महापर्व शारदीय नवरात्रि के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जगत जननी माँ दुर्गा से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की मंगलकामना की है।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शारदीय नवरात्रि भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का पावन महापर्व है। नौ दिनों तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का यह पर्व शक्ति, भक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। यह हमें जीवन में सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नवरात्रि का पर्व विशेष श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। प्रदेश के प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में श्रद्धालु माँ भगवती की आराधना कर अपने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही सामाजिक सद्भाव, एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है।

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति, करुणा और कल्याण की अधिष्ठात्री देवी हैं। उनकी आराधना हमें कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने और समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है।

    श्री चौधरी ने माँ भगवती से प्रार्थना की कि शारदीय नवरात्रि का यह पावन पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का संचार करे। माँ दुर्गा की असीम कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, प्रगति और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….

    October 11, 2026

    राहुल गांधी के NEET बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का पलटवार, बोले- तमिल भाषा को मोदी सरकार ने दिया सम्मान

    October 11, 2026

    गुवाहाटी में ₹43 करोड़ की ड्रग्स जब्त, ट्रकों के फ्यूल टैंक में बने गुप्त केबिन से खुलासा

    October 11, 2026

    छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 11, 2026

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 11, 2026

    प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपए का बोनस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गन्ना किसानों को दी बधाई……

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.