Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है कि 20 अगस्त को नौसेना की मिशन तैनात यूनिट ने टैंकर की सुरक्षित आवाजाही पर नजर रखी। बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य लाल सागर, हिंद महासागर और स्वेज नहर को जोड़ने वाला एक बहुत ही खास समुद्री मार्ग है. भारत के लिए रणनीतिक रूप से इसकी अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि पश्चिम एशिया से आने वाले तेल और दूसरे जरूरी सामान की सप्लाई इस…
मैके ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके टेस्ट मैच में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. इस बार बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के पेसर ने 48 रन देकर सात विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 210 रनों पर समेटने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. बांग्लादेश पहली पारी में महज 64 रनों पर ढेर हो गया था. इसके बावजूद गेंदबाजों के दम पर उसने ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ी बढ़त हासिल करने से रोक दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी के आधार पर 146 रनों की बढ़त हासिल कर पाई। बांग्लादेश के…
नई दिल्ली पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 103 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार का असर WTC पॉइंट्स टेबल पर साफ देखने को मिला। पाकिस्तान की यह इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 7 मैचों में 5वीं हार है। पाकिस्तान के खाते में मात्र 19.05 प्रतिशत अंक है, जिस वजह से टीम टेबल में सबसे नीचे 9वें पायदान पर खिसक गई है। अब मौजूदा टेबल में वेस्टइंडीज की टीम उनके ऊपर 8वें नंबर पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम इस जीत के बाद 7वें पायदान पर बनी हुई है। 14 मैचों…
छत्रपति संभाजीनगर आज के दौर में जहां तकनीक हमें दुनिया से जोड़ रही है, वहीं स्टेटस सिंबल का बढ़ता जुनून रिश्तों और जिंदगियों पर कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक झकझोर देने वाला वाकया सामने आया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में 18 साल के एक युवक की आईफोन की जिद और उसकी किस्त (EMI) न चुका पाने की हताशा ने पूरे हंसते-खेलते परिवार को मौत के मुंह में धकेल दिया। दरअसल, 18 साल के कुणाल ने iPhone तो खरीद लिया, लेकिन उसकी EMI नहीं भर पा रहा था। छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के मुताबिक, इसी बात को लेकर कुणाल…
कोलकाता तृणमूल कांग्रेस के शासन के अंतिम पांच वर्षों के दौरान जारी किए गए जन्म प्रमाणपत्र जांच के दायरे में आएंगे। बंगाल के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने जनवरी, 2021 से दिसंबर, 2025 तक आफलाइन अथवा ऑनलाइन माध्यम से जारी किए गए जन्म प्रमाणपत्रों की वैधता की जांच करने का निर्देश जारी किया है। राज्य सचिवालय की ओर से कहा गया कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के प्रमाण मिले हैं। विशेष रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फर्जी जन्म प्रमाणपत्र सामने आए हैं। इसी के मद्देनजर सरकार ने…
चेन्नई तमिलनाडु की मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर हैं। राज्य के मुख्य विपक्षी दल डीएमके के नेता एम के स्टालिन ने मुख्यमंत्री के ऊपर सदन को फिल्म सेट समझने का आरोप लगाया। उन्होंने अभिनेता से नेता बने विजय पर तंज कसा कि वह विधानसभा को फिल्म के सेट की तरफ इस्तेमाल कर रहे हैं और केवल ‘पंच डायलॉग’ बोलने पर ध्यान दे रहे हैं। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक डीएमके की कार्यकारी बैठक को संबोधित करते हुए स्टालिन ने मुख्यमंत्री विजय पर जबरदस्त हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया टीवीके सरकार डीएमके के दौर…
नई दिल्ली नीति आयोग की एक नई रिपोर्ट ने चिंताजनक खुलासे किए हैं। भारत में 15 से 29 वर्ष की आयु के लगभग 8.7 करोड़ युवा न तो पढ़ाई कर रहे हैं, न कोई नौकरी कर रहे हैं और न ही किसी प्रकार का ट्रेनिंग ले रहे हैं। ऐसे युवाओं को NEET (Not in Education, Employment, and Training) श्रेणी में रखा गया है। इस रिपोर्ट में आयोग ने युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और स्थानीय मांग के अनुसार ट्रेनिंग कार्यक्रम चलाने की तत्काल आवश्यकता पर बल दिया है। नीति आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये अनुमान वर्ष 2021 में…
नई दिल्ली भारत में LPG की सप्लाई को और मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने करीब 1,800 किलोमीटर लंबी LPG पाइपलाइन बनाने की मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट पर लगभग ₹7,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि देश में LPG को लंबी दूरी तक पहुंचाने के लिए सड़क मार्ग और LPG टैंकरों पर निर्भरता कम होगी। नई पाइपलाइन बनने के बाद देश का PNGRB-अधिकृत कॉमन-कैरियर LPG पाइपलाइन नेटवर्क करीब 7,700 किलोमीटर से बढ़कर लगभग 9,500 किलोमीटर हो जाएगा, यानी नेटवर्क में करीब…
इस्लामाबाद पाकिस्तान सरकार ने पंजाब गृह विभाग की सिफारिश पर रावलपिंडी में अगले छह महीनों के लिए सेना तैनात करने को मंजूरी दे दी है। यह फैसला शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और किसी भी संभावित अप्रिय घटना से निपटने के लिए संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत लिया गया है। गृह एवं मादक द्रव्य नियंत्रण मंत्रालय की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पाकिस्तान सेना की तीन कंपनियों को रावलपिंडी में "संवेदनशील सुरक्षा कर्तव्यों" के लिए तैनात किया गया है। क्यों पड़ी सेना की जरूरत? यह कदम हाल ही में रावलपिंडी में हुए एक सुरक्षा घटनाक्रम…
नई दिल्ली पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, अगले हफ्ते रक्षाबंधन का त्योहार है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के मौके पर सरकार पीएम किसान निधि की 24वीं किस्त जारी कर देगी। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि इस बार की किस्त 2000 नहीं बल्कि 4000 रुपये की होगी। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है। क्या है दावा? सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि रक्षाबंधन के…
