Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
कोलंबो कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सीरीज के पहले टेस्ट मैच में गिल फ्लॉप रहे थे. गॉल में वह दोनों ही पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना सके थे। लेकिन दूसरे यानी कोलंबो टेस्ट में गिल के बल्ले से रन निकले हैं. इस मैच के दौरान गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं. वह भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में 3000 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. 26 साल…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध जनजातीय संस्कृति और अद्भुत जैव विविधता से भरपूर बस्तर में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। लंबे समय तक नक्सलवाद के कारण राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की पहचान उसकी वास्तविक खूबसूरती और सांस्कृतिक समृद्धि के अनुरूप नहीं बन पाई। अब परिस्थितियां तेजी से बदली हैं और बस्तर शांति, विश्वास, विकास और पर्यटन की नई पहचान के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। बस्तर की इस बदलती तस्वीर को देश-दुनिया तक पहुंचाने में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में लेह-लद्दाख के अध्ययन एवं एक्सपोजर…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पत्रकार सुश्री निशा द्विवेदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘महतारी वंदन अभिनंदन’ का विमोचन किया। दो भागों में प्रकाशित इस पुस्तक में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों, उनके अनुभवों और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदमों को संकलित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के प्रकाशन पर पत्रकार सुश्री निशा द्विवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल देने के साथ उनके आत्मविश्वास और परिवार के निर्णयों में उनकी…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों के हितों के साथ किसी भी तरह की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज और MBBS की सीटें बढ़ाने का उद्देश्य ही यही है कि छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक बच्चों को मेडिकल शिक्षा का अवसर मिले। श्री जायसवाल ने कहा है कि डोमिसाइल को लेकर अगर कहीं कोई शंका या शिकायत सामने आती है तो उसकी पूरी गंभीरता से जांच कराई जाएगी।व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी और पुख्ता बनाया गया है। जिनके दस्तावेज सही हैं, उन्हें चिंता करने की…
रायपुर: सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और शासन-प्रशासन के प्रति जनविश्वास को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गत माह आयोजित इस अभियान के तहत जनता से सीधे संवाद और विकास कार्यों को गति दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ शासन पोर्टल पर जा सकते हैं। बस्तर का आयतु हो या सरगुजा जिले का तिहारू, धमतरी जिले के आदिवासी बहुल नगरी अंचल के ईतवारी राम कमार अपनी बात बेबाकी से प्रदेश के…
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' फेम कॉमेडियन और एक्टर राजीव ठाकुर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. राजीव के पिता का निधन हो गया है. कृष्णा अभिषेक ने इस दुखद खबर को कंफर्म किया है. वो भावुक होते दिखे. नहीं रहे राजीव के पिता दरअसल, कृष्णा अभिषेक और राजीव साथ में इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही राजीव के पिता का निधन हो गया. कृष्णा ने वीडियो शेयर करके फैंस को ये दुख खबर दी है. उन्होंने ये भी बताया कि इंदौर के लिए जब वो फ्लाइट ले रहे थे, तब उन्हें इस बारे में…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम के समीप आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिवस कथा श्रवण करने पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधि-विधान से व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। विशाल संख्या में उपस्थित शिवभक्तों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई में पिछले सात दिनों से शिवभक्ति की अविरल धारा प्रवाहित हो रही…
रायपुर: पवित्र श्रावण मास में राजधानी रायपुर आज भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय गुढि़यारी स्थित मारुति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को पवित्र श्रावण मास की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है। इस पवित्र माह में…
कोलंबो भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टेस्ट मैचों में अपने 3,000 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबल खेल रही है। मैच के पहले सेशन में ही गिल क्रीज पर उतर ग। अपने 7 रन पूरे करते ही उन्होंने टेस्ट में 3000 रन पूरे कर लिए। वह टेस्ट में 3000 रनों तक पहुंचने वाले 28वें खिलाड़ी हैं। शुभमन गिल के आंकड़े और रिकॉर्ड्स डेब्यू: शुभमन गिल ने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट…
इंदौर एमसीएक्स गोल्ड की कीमतों में इस महीने अबतक 19000 रुपये की तेजी देखने को मिली है। सोने का दाम मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में लगातार पांचवें हफ्ते बढ़ा है। कीमतों में उछाल के पीछे की वजह यूएस डॉलर के दाम का कम होना है। जिसकी वजह से निवेशकों का ध्यान सोने की तरफ बढ़ा है। यही वजह है सोने के दाम बढ़े हैं। बता दें, इस हफ्ते भले ही क्रूड ऑयल का दाम बढ़ा हो। लेकिन इसके बाद भी अमेरिकी फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना काफी कम है। इस माहौल ने भी सोने के…
