Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन को लेकर देशभर की सियासत में गर्माहट तेज है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। शुरुआत की बात करें तो, कांग्रेस ने पहले वंदे मातरम् के केवल दो पंक्तियों के गायन का फैसला लिया है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में इस पर बहस तेज हो गई है। हालांकि दूसरी ओर तेज होती सियासत को देखते हुए अब भाजपा ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। भाजपा ने कांग्रेस कार्यसमिति के वंदे मातरम् के फैसले के खिलाफ 10 बिंदुओं का कड़ा निंदा प्रस्ताव पारित किया। इतना ही नहीं…
वाशिंगटन तिब्बत पर अपने नियंत्रण को मजबूत करने के लिए ड्रैगन अब नई चालें चल रहा है। प्रशासन में अहम पदों पर तिब्बतियों की भागीदारी को लगातार सीमित कर रहा है। वाशिंगटन स्थित अधिकार संगठन इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत (ICT) की एक नई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन तिब्बत पर अपना राजनीतिक नियंत्रण लगातार मजबूत कर रहा है और महत्वपूर्ण नेतृत्व पदों पर तिब्बतियों की भागीदारी सीमित होती जा रही है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले पदों से तिब्बतियों को दूर रखा जा रहा है। मानवीय सहायता और वित्त पोषण बहाल करने की मांग ICT…
ढाका दक्षिण एशिया और पश्चिम एशिया की राजनीति में एक नए रक्षा समीकरण की चर्चा तेज हो गई है। सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये ने इसी महीने मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस डील को कुछ विश्लेषक ‘इस्लामिक NATO’ कह रहे हैं। इसकी वजह यह है कि समझौते में किसी एक सदस्य पर सशस्त्र हमला होने को सभी सदस्यों पर हमला माना गया है। हालांकि, यह अभी NATO जैसा औपचारिक सैन्य संगठन नहीं है। समझौते का मकसद सदस्य देशों के बीच डिफेंस, सिक्योरिटी और मिलिट्री साझेदारी को मजबूत करना बताया गया है। पाकिस्तान ने इसे भविष्य में इस्लामी…
छत्रपति संभाजीनगर महाराष्ट्र में पहाड़ी से गिरकर मरे युवक के साथ अंतिम क्षणों में हुई बातचीत की जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक सरपंच ने उसे आईफोन दिलाने की भी बात कही थी। हालांकि युवक ने इनकार कर दिया। दावे के मुताबिक उसने कहाकि उसके लिए अब मर जाना ही आखिरी सॉल्यूशन है। तिसगांव के सरपंच संजय जाधव घटनास्थल पर मौजूद लोगों में थे। उन्होंने कहाकि जितने भी लोग वहां थे, सब लगातार कुणाल से बात कर रहे थे। उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के…
नई दिल्ली भारतीय रुपये ने हाल ही में दुनिया की दो सबसे बड़ी और शक्तिशाली करेंसी अमेरिकी डॉलर और यूरो को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया है. यह बढ़त रुपये की कीमत (वैल्यू) के मामले में नहीं है, बल्कि दुनिया भर के बाजारों में चल रहे नोटों की कुल संख्या के मामले में है. यह दिलचस्प जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने दी. वह इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बैंक इंडोनेशिया के आयोजित ग्लोबल कैश मैनेजमेंट 2026 सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. तो जानते हैं कि भारतीय नोटों ने कमाल…
नई दिल्ली ब्रिटेन के मौसम विभाग (मेट ऑफिस) ने चेतावनी दी है कि इस साल का एल नीनो पिछले 100 से अधिक वर्षों में सबसे अधिक विनाशकारी और शक्तिशाली रूप ले सकता है। प्रशांत महासागर की सतह का तापमान सामान्य से 3°C से भी अधिक रहने का अनुमान है, जो आधुनिक जलवायु रिकॉर्ड में अब तक का उच्चतम स्तर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस अभूतपूर्व घटना के कारण साल 2027 वैश्विक स्तर पर अब तक का सबसे गर्म साल साबित हो सकता है और यह 2024 के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगा। भारत पर दोहरा असर भारत में…
वांशिगटन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए नए और कड़े कदमों का ऐलान किया है। इसका मुख्य उद्देश्य केवल ईरानी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाना नहीं है, बल्कि दुनिया भर के उन देशों, बैंकों और कंपनियों को निशाना बनाना है जो ईरान को वित्तीय या व्यावसायिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। कूटनीतिक बातचीत ठप होने और पिछले युद्धविराम समझौतों के विफल होने के बाद अमेरिका एक बार फिर आर्थिक दबाव के जरिए ईरान को रियायतों के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहा है क्या है ट्रंप का डी-डे प्लान? डोनाल्ड ट्रंप का इकोनॉमिक D-डे…
नई दिल्ली पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई भारतीय फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया था. इसकी जीत का जश्न भी मनाया. लेकिन बाद में सामने आई जानकारियों से पता चला कि ये दावे वास्तविक नहीं थे. असल में पाकिस्तान जिसे राफेल समझ रहा था, वो डिकॉय यानी नकली टारगेट थे l भारतीय वायुसेना के राफेल विमान एक्स-गार्ड नामक टोड डिकॉय सिस्टम के साथ उड़ान भर रहे थे. यह इजरायली फाइबर-ऑप्टिक सिस्टम है जो राफेल के स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सूट का हिस्सा है. यह सिस्टम असली विमान की तरह व्यवहार करता है. रडार गाइडेड मिसाइलों को असली…
नई दिल्ली देश में मानसून के प्रचंड रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 23 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस आंधी की वजह से बड़े-बड़े पेड़ जड़ से टूटकर धाराशायी हो सकते हैं। साथ ही इस भारी बाारिश के चलते किसानों के फसलों को नुकसान होने की संभावना है। साथ…
सहस्रधारा मोटर मार्ग स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को ऋषिपर्णा सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र का विस्तृत तकनीकी सर्वेक्षण कराने और वैज्ञानिक ड्रेनेज सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। सितंबर में सर्वेक्षण पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान सड़कों पर जलभराव देहरादून के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इसका स्थायी समाधान वैज्ञानिक और व्यवस्थित ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करके ही संभव है। उन्होंने सिंचाई विभाग के माध्यम से चयनित एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के…
