Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
नई दिल्ली दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोल ब्लॉक आवंटन मामले में समन को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है. पूर्व पीएम को उनके निधन के दो साल बाद क्लीन चिट मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को क्लीन चिट दी है. सुप्रीम कोर्ट ने विशेष अदालत द्वारा उन्हें आरोपी के रूप में तलब करने के आदेश को रद्द कर दिया. सीबीआई की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर किया.यह मामला 11 साल से अधिक समय पहले शुरू हुआ था, जब विशेष जज ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में डॉ. मनमोहन सिंह…
नई दिल्ली राज्यसभा ने ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित कर दिया है. इस संशोधन के तहत ‘वंदे मातरम्' के अपमान से जुड़े प्रावधानों को कानूनी संरक्षण मिलेगा. कानून का मकसद 'वंदे मातरम' को भी राष्ट्रगान 'जन गण मन' की तरह ही कानूनी सुरक्षा देना है. इस कानून के लागू होने के बाद अगर कोई जानबूझकर 'वंदे मातरम्' का अपमान करता है या गीत में रुकावट डालता है तो उसे 3 साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। बिल पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने…
मुंबई बॉलीवुड के दमदार अभिनेता संजय दत्त बुधवार को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर उनके परिवार के हर सदस्य ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बहन प्रिया दत्त के पोस्ट की हो रही है, जिसमें उन्होंने संजय दत्त को माता और पिता की तरह सपोर्ट करने वाला बड़ा भाई बताया। प्रिया दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि माता-पिता के जाने के बाद संजय दत्त ने परिवार में मां और पिता दोनों की कमी को पूरा किया। उन्होंने कहा कि उस मुश्किल दौर में संजय…
मुंबई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें तगड़ी उठापटक को मिला। शुभमन गिल फिर से नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 801 रेटिंग अंक हैं। भारतीय कप्तान गिल ने न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (794) से बादशाहत छीनी। मिचेल इस साल जनवरी से टॉप पर थे। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (767) तीसरे और रोहित शर्मा (758) चौथे स्थान पर हैं। वनडे रैंकिंग में टॉप-10 के अंदर एक बड़ा बदलाव बॉलिंग लिस्ट में हुआ। नामीबिया के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज ने यूट्रेक्ट में नेपाल और नीदरलैंड के खिलाफ…
नई दिल्ली भारी हंगामे के बीच लोकसभा में एंटी पेपर लीक (पेपर लीक रोकथाम संशोधन 2026) बिल पास हो गया अब इसे चर्चा के लिए कल राज्यसभा में रखा जाएगा. राज्यसभा में यह बिल आज ही रखा जाना था, लेकिन वंदे मातरम् के अपमान संबंधी बिल पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए अस्थगित कर दी गई. इस वजह से इस वजह से पेपर लीक रोकथाम संशोधन संबंधित विधेयक 2026 कल राज्यसभा में पेश किया जाएगा। नीट यूजी पेपर नीक को लेकर देश भर में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…
हरिद्वार योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि देश का शिक्षा मंत्री कौन होगा, ये देश के प्रधानमंत्री और देश की संसद तय करेगी. ये सड़कों से तय नहीं होगा. उन्होंने कहा कि ब्राह्मणवाद से आजादी, आरएसएस से आजादी जैसे नारे कैसे ठीक हो सकते हैं. इस देश का संविधान जो अधिकार दलित, शोषित, वंचित को देता है वही अधिकार इस देश के ब्राह्मण को भी देता है। हरिद्वार में पत्रकारों से बात करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश सड़कों से नहीं चलेगा, देश संसद से चलेगा. रामदेव ने कहा कि भारत का शिक्षा मंत्री…
नईदिल्ली हॉकी इंडिया ने बुधवार को 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में होने वाले आगामी 20वें एशियाई खेलों के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। स्टार डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम की कप्तानी जारी रखेंगे, जबकि भारत के सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह टीम को अपना अहम अनुभव देंगे। इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं का मिश्रण है। टीम में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। भारत डिफेंडिंग चैंपियन हैं। भारत ने 2023 में चीन में आयोजित एशियन गेम्स…
रायपुर: मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग की विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। ’आधारभूत संरचनाओं के कार्यों की कार्ययोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा’ बैठक में बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर एवं सुकमा जिले में विशेष केन्द्रीय सहायता योजना (एससीए) के तहत आधारभूत संरचनाओं, सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण कार्यों की कार्ययोजनाओं के अंतर्गत कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने जिलेवार…
रायपुर: पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और सुशासन की सबसे मजबूत आधारशिला है। पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर रहकर, हर मौसम और हर चुनौती के बीच दिन-रात जनता की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। उनके त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के कारण ही आम नागरिक अपने घरों में निश्चिंत होकर जीवन जी पाते हैं। ऐसे समर्पित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री साय राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित एक निजी सभागार में आयोजित ‘जज़्बा पुलिस अवार्ड्स-2026’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर…
सतर्कता, समय पर जांच और टीकाकरण से हेपेटाइटिस की रोकथाम संभव – सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान बेमेतरा, विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेपेटाइटिस की रोकथाम, समय पर जांच, उपचार और टीकाकरण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान नर्सिंग, पैरामेडिकल स्टाफ और हितग्राहियों का हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल…
