Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पहाड़ हो या मैदान, पाकिस्तान के टैंक पर कहीं से भी होगा अटैक! भारत खरीदेगा ये खतरनाक वेपन

    August 28, 2026

    India’s First Bullet Train: जमीन से 12 मीटर ऊपर बना ये स्टेशन, 320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन; जानें वजह

    August 28, 2026

    मध्यप्रदेश में सर्वाइकल कैंसर के मामले बढ़े, ग्वालियर में 5 साल में 1857 केस; जानें लक्षण

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, August 28
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » India’s First Bullet Train: जमीन से 12 मीटर ऊपर बना ये स्टेशन, 320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन; जानें वजह

    India’s First Bullet Train: जमीन से 12 मीटर ऊपर बना ये स्टेशन, 320 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन; जानें वजह

    News DeskBy News DeskAugust 28, 20260 Views देश

    अहमदाबाद
    देश में पहली बुलेट ट्रेन (India's First Bullet Train) चलाने की तैयारियां जोरों पर हैं और इसके ट्रैक से लेकर रेलवे स्टेशनों तक पर निर्माण कार्य रॉकेट की रफ्तार से चल रहा है. सरकार की तैयारी मुंबई-अहमदाबाद रेल कॉरिडोर (Mumbai-Ahmedabad Rail Rout) पर पहले चरण में अगले साल 15 अगस्त 2027 से पहली बुलेट ट्रेन चलाने की है. इस बीच हाई स्पीड बुलेट ट्रेन के लिए तैयार हो रहा ठाणे स्टेशन चर्चा में हैं, क्योंकि ये जमीन से 12 मीटर ऊपर जो है। 

    508 किमी के ट्रैक पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
    अगले साल जिस 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन तेज रफ्तार से भागने वाली है, उसपर निर्माण कार्य नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) कर रहा है. ये महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा और नगर हवेली से होकर गुजरेगा. बुलेट ट्रेन रेल परियोजना का महाराष्ट्र वाला हिस्सा ठाणे और पालघर जिलों से निकल रहा है. Thane Bullet Train Station अपनी कुछ खास विशेषताओं के चलते सुर्खियों में है।         

    12 मीटर ऊंचा बुलेट ट्रेन स्टेशन
    ठाणे में बन रहा बुलेट ट्रेन स्टेशन का डिजाइन मैंग्रोव वनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Thane Station का कॉनकोर्स लेवल जमीनी स्तर से लगभग 12 मीटर ऊपर रखा जा रहा है. ये डिजाइन खासतौर पर पर्यावरण के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्र में मैंग्रोव पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिए प्लान किया गया है। 

    पारंपरिक स्टेशनों जैसा नहीं है डिजाइन
    ठाणे बुलेट ट्रेन स्टेशन का डिजाइन पारंपरिक जमीनी रेलवे स्टेशनों से बिल्कुल अलग है. उल्हास नदी से प्रेरित होकर इसका एंट्री गेट तैयार किया गया है. इसे देखने पर साफ पता चलता है कि क्योंकि इस Bullet Train Station की छत लहरों के आकार और गति से प्रेरित है, जो नदी के निकट स्टेशन की स्थिति को दर्शाती है। 
           
           ताकि जंगल रह सके सुरक्षित
    NHSRCL के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि जमीन से इतने ऊंचे कॉनकोर्स को मैंग्रोव वनों की सुरक्षा और वहीं की पर्यावरणीय स्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. इससे जुड़े एक बयान में बताया गया है कि ठाणे में स्टेशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कॉनकोर्स का लेवल प्राकृतिक भू-स्तर से लगभग 12 मीटर ऊपर रहे, ताकि यहां पर मौजूद मैंग्रोव वनों का संरक्षण हो सके। 
          
    महाराष्ट्र सेक्शन में 3 एलिवेटेड स्टेशन 
    ठाणे स्टेशन महाराष्ट्र में मुंबई-अहमदाबाद बुले
    ट ट्रेन रेल कॉरिडोर के 135.45 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन का हिस्सा है, जो ठाणे के शिलफाटा से लेकर महाराष्ट्र-गुजरात सीमा के पास स्थित जारोली गांव तक फैला है, इसमें थाइन, विरार, बोईसर तीन एलिवेटेड स्टेशन शामिल होंगे।        

    सात सुरंगों से निकलेगी बुलेट ट्रेन 
    Bullet Train महाराष्ट्र सेक्शन का निर्माण शहरी, पहाड़ी और पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील भूभाग में किया जा रहा है. इसमें 7 पर्वतीय सुरंगें शामिल होंगी, जिनमें से तीन में निर्माण कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है. इन सुरंगों में जल निकासी, जलरोधक और सुरंग की परत बिछाने का काम प्रगति पर है. नदी पर कई पुलों का निर्माण भी लगातार जारी है. इनमें 460 मीटर लंबा पुल उल्हास नदी पर बना है. वैतरणा नदी पर 2.32 किलोमीटर लंबा, जबकि जगानी नदी पर बना 510 मीटर लंबा पुल बन रहा है। 

    Related Posts

    पहाड़ हो या मैदान, पाकिस्तान के टैंक पर कहीं से भी होगा अटैक! भारत खरीदेगा ये खतरनाक वेपन

    August 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 28, 2026

    सोनिया गांधी की ऑटोबायोग्राफी पर विवाद! एडिटोरियल बदलाव न मानने पर पेंगुइन ने पीछे खींचे कदम?

    August 28, 2026

    83 Km/h का मानसूनी बवंडर! 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन से 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

    August 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202461 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202461 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.