Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित एकलव्य संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों से नीट-2026 में सफल विद्यार्थियों से आत्मीय चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़, विशेषकर जनजातीय समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अवसर, संसाधन और संकल्प मिलने पर प्रतिभा किसी भी परिस्थिति…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव निवासी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी यादव से वीडियो कॉल के माध्यम से आत्मीय बातचीत कर उन्हें इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने ज्ञानेश्वरी यादव को रजत पदक जीतने पर पुनः बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता वर्षों की कठिन साधना और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ज्ञानेश्वरी भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत…
रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने ग्लासगो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई दी है। राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 53 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ज्ञानेश्वरी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीत कर भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी का नाम रोशन किया है। उनकी शानदार सफलता से राज्य के खिलाड़ी प्रेरणा लेंगे और आगे बढ़ेंगे।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय के साथ विश्वप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा मंदिर की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पंच दिवसीय महा चतुर शुद्धि सहस्र कलशम् महाअनुष्ठान में भी सम्मिलित हुए और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर प्रदेश की उन्नति, सामाजिक सद्भाव और लोकमंगल की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भोरमदेव छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का गौरवशाली प्रतीक…
फिल्ममेकर राजकुमार संतोषी और सनी देओल एक लंबे अरसे के बाद दोबारा बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं. उनकी नई फिल्म बंटवारा 1947, जो पहले लाहौर 1947 के नाम से जानी जाती थी जल्द सिनेमाघरों में लगने वाली है. मंगलवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट शामिल हुई. बंटवारा 1947 फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अभिमन्यु सिंह, अली फजल और शबाना आजमी जैसे दमदार कलाकार हैं. इसमें शबाना आजमी एक बूढ़ी हिंदू औरत का किरदार निभा रही हैं, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान में ही रह गई हैं. ट्रेलर में…
नागासाकी जापान के क्यूशू द्वीप पर मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. यह भूकंप कुमामोतो क्षेत्र में आया और इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक भूकंप के बाद 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई गई है. तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है. जापान सरकार ने कुमामोतो के अलावा नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रान्तों में भी आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है. ये सभी इलाके क्यूशू…
नई दिल्ली रोमन रेंस का नाम मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में लिया जाता है। शुरुआत में वह फैंस के दिल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से हर किसी का नजरिया बदल दिया। 'द ट्राइबल चीफ' के रूप में रोमन ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए और यादगार जीत हासिल की, जिन्होंने उन्हें आधुनिक दौर का सबसे प्रभावशाली रेसलर बना दिया। आइए जानते हैं उनके 5 सबसे बड़े कारनामों के बारे में। रेसलमेनिया में द अंडरटेकर को हराकर रचा इतिहास रेसलमेनिया 33 में रोमन रेंस का मुकाबला WWE…
भोजपुरी इंडस्ट्री के नए रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर माहौल तगड़ा बना हुआ है. पहली बार भोजपुरी सिनेमा के बड़े स्टार एक-दूसरे के और इंडस्ट्री के सीक्रेट्स रिवील करेंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें काजल राघवानी ने बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस के इस खुलासे पर दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और आम्रपाली दुबे का रिएक्शन वायरल हो रहा है. काजल का निरहुआ पर बड़ा आरोप वीडियो में काजल राघवानी अपने दिल की बात रानी चटर्जी से कहती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि निरहुआ ने आम्रपाली को फेवर कर उन्हें गाने से हटाया था. काजल कहती हैं-…
इंदौर सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एक दिन पहले सोमवार को जहां सोने-चांदी के भाव में हल्की तेजी देखी गई थी, वो आज 28 जुलाई, मंगलवार को खत्म हो चुकी है. आज सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. घरेलू कमोडिटी मार्केट खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर कीमतें 6,000 रुपये से ज्यादा गिर गई है. सोना 1,300 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया है, जबकि चांदी के दाम भी 4,700 रुपये कम हो गए हैं. चांदी में 2 फीसदी से ज्यादा, जबकि सोने में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखी…
नई दिल्ली बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने की बात कही है. उन्होंने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया और उनकी विदेश यात्राओं की जांच के लिए एसआईटी बनाने की मांग भी की. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या लोकसभा में सिर्फ प्रस्ताव लाकर नेता प्रतिपक्ष को हटाया जा सकता है? संविधान और कानून इस बारे में क्या कहते हैं? नेता प्रतिपक्ष का पद कैसे मिलता है? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद संविधान में नहीं, बल्कि सैलरी…
